CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raghav Chadha’s security withdrawn : पंजाब सरकार ने राघव की सुरक्षा छीनी

Raghav Chadha’s security withdrawn : पंजाब सरकार ने राघव की सुरक्षा छीनी

By Newsdesk Admin
15/04/2026
Share

AAP का दावा- केंद्र से Z+ सिक्योरिटी मिलेगी

पूछा- सांसद हमारा, ये मेहरबान क्यों : Raghav Chadha’s security withdrawn

Contents
  • AAP का दावा- केंद्र से Z+ सिक्योरिटी मिलेगी
  • पूछा- सांसद हमारा, ये मेहरबान क्यों : Raghav Chadha’s security withdrawn
  • राघव चड्‌ढा मामले में अब तक क्या-क्या हुआ : Raghav Chadha’s security withdrawn

सीजी भास्कर​, 15 अप्रैल। आम आदमी पार्टी (AAP) और उसके राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा के बीच का विवाद और बढ़ गया है। पंजाब की CM भगवंत मान की अगुआई वाली AAP सरकार ने राघव चड्‌ढा की सिक्योरिटी छीन ली है। (Raghav Chadha’s security withdrawn)

पंजाब के सहप्रभारी, सांसद और राज्यसभा में उपनेता होने के नाते राघव चड्‌ढा को पंजाब पुलिस की सिक्योरिटी मिली थी।

आम आदमी पार्टी के दिल्ली के नेता सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया (X) पर दावा किया कि राघव चड्‌ढा को केंद्र सरकार ने जेड प्लस सिक्योरिटी दे दी है। केंद्र सरकार आखिर राघव चड्‌ढा पर इतनी मेहरबान क्यों है? हालांकि, चड्‌ढा के करीबी सोर्सेज के मुताबिक अभी उन्हें केंद्र से सुरक्षा नहीं मिली है। (Raghav Chadha’s security withdrawn)

जानकारी के मुताबिक उन्हें जल्द केंद्रीय सुरक्षा मिल सकती है। तब तक उन्हें दिल्ली पुलिस की सिक्योरिटी दी जा सकती है। 2 हफ्ते पहले AAP ने राघव चड्‌ढा को राज्यसभा में पार्टी उपनेता के पद से हटाकर दूसरे सांसद अशोक मित्तल को यह पद दे दिया था। उसके बाद से ही AAP और राघव चड्‌ढा के बीच खूब बयानबाजी भी चली।

राघव चड्‌ढा मामले में अब तक क्या-क्या हुआ : Raghav Chadha’s security withdrawn

  • उपनेता पद से हटाया गया: आम आदमी पार्टी ने 2 अप्रैल को राघव चड्ढा को राज्यसभा में पार्टी के उपनेता के पद से हटा दिया। उनकी जगह पंजाब के सांसद अशोक मित्तल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। AAP ने राज्यसभा सचिवालय को सूचित किया कि राघव चड्ढा को अब सदन में बोलने के लिए पार्टी कोटे से समय न दिया जाए।
  • राघव बोले- मुझे खामोश किया गया, हारा नहीं हूं: चड्ढा ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा- मुझे खामोश करवाया गया है, लेकिन मैं हारा नहीं हूं। जिन लोगों ने पार्लियामेंट में मेरे बोलने का अधिकार मुझसे छीन लिया, मुझे खामोश कर दिया, मैं उन्हें भी कुछ कहना चाहता हूं। मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना। मैं वो दरिया हूं, जो वक्त आने पर सैलाब बनता है।
  • AAP नेता सामने आए, कहा- पार्टी लाइन से हटे राघव: राघव के वीडियो के सामने आते ही अनुराग ढांडा, सौरभ भारद्वाज, आतिशी, सीएम भगवंत मान जैसे कई AAP नेता सामने आए। उन्होंने कहा कि जब केजरीवाल अरेस्ट हुए तो राघव चड्‌ढा आंखों के ऑपरेशन की बात कहकर UK में थे। संसद में केंद्र सरकार और PM मोदी से सवाल नहीं पूछते, वे मोदी से डरते हैं। वे राष्ट्रीय मुद्दों के बजाय समोसे के रेट जैसे छोटे मुद्दे उठाते हैं।
  • राघव चड्‌ढा ने कहा- स्क्रिप्टेड कैंपेन चला रहे: राघव ने 4 अप्रैल को दूसरा वीडियो जारी कर कहा- कल से मेरे खिलाफ एक स्क्रिप्टेड कैंपेन चलाया जा रहा है। वही भाषा, वही बातें, वही आरोप। यह कोई कोइंसिडेंस नहीं, बल्कि एक को-ऑर्डिनेटेड अटैक है। मैं संसद में शोर मचाने, चिल्लाने, माइक तोड़ने या गाली देने नहीं गया, बल्कि जनता के मुद्दे उठाने के लिए गया हूं। आखिर में… ‘घायल हूं, इसलिए घातक हूं’ कहते हुए AAP को चेतावनी दी।
  • राघव चड्‌ढा नया वीडियो जारी किया: राघव चड्‌ढा ने 5 अप्रैल को फिर नया वीडिया शेयर किया। इसमें उन्होंने लिखा- मेरे उन सहयोगियों के लिए जो मजबूर होकर वीडियो जारी कर रहे हैं और कह रहे हैं कि राघव चड्ढा संसद में पंजाब के मुद्दे उठाने में असफल रहे। उनके लिए पंजाब के मुद्दे उठाने का वीडियो है। पंजाब मेरे लिए सिर्फ एक विषय नहीं है। यह मेरा घर है, मेरा कर्तव्य है, मेरी मिट्टी है, मेरी आत्मा है।
  • AAP नेता ने कहा- राघव ने मोदी विरोधी पोस्ट हटाईं: AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि राघव चड्ढा ने PM नरेंद्र मोदी और भाजपा की आलोचना वाले अपने सभी पुराने पोस्ट डिलीट कर दिए हैं। अब केवल 2 पोस्ट हैं, जिनमें मोदी शब्द है और वे भी मोदी की तारीफ करने वाले हैं।
  • राघव चड्‌ढा ने अंग्रेजी बुक से केजरीवाल पर तंज कसा: राघव चड्‌ढा ने अमेरिकी लेखक रॉबर्ट ग्रीन की किताब ‘द 48 लॉज ऑफ पावर’ पढ़ते हुए फोटो शेयर की। राघव चड्‌ढा ने जिस पन्ने को शेयर किया है, उसमें लिखा गया था कि अपने मालिक या बॉस से ज्यादा चमकने की कोशिश कभी न करें। अगर आप ऐसा करते हैं, तो इसका उल्टा असर हो सकता है। उनमें डर और असुरक्षा की भावना पैदा हो सकती है।
Gold-Silver Price : सोना खरीदने वालों के लिए राहत, एक हफ्ते में कीमतों में बड़ी नरमी, जानिए आज का ताजा भाव
End of Kane Williamson Era : इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, 16 साल के शानदार करियर का हुआ अंत
भिलाई के इस वार्ड में रोड, नाली, पुलिया के लिए 95 लाख स्वीकृत, विधायक ने डिप्टी सीएम का माना आभार
Ramesh Kumar Sharma’s new posting : सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश
Sona-Chandi Ka Bhav :  सोने की चमक में फिर आई तेजी, चांदी के भाव भी जबरदस्त बढ़ी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Tractor Accident
Bilaspur Tractor Accident : ओवरस्पीड ट्रैक्टर बना हादसे की वजह, 2 की मौत

Bilaspur Tractor Accident, आरोप है कि चंद्रशेखर ट्रैक्टर…

Dhamtari Murder Case
Dhamtari Murder Case : दो दोषियों को उम्रकैद, युवक की चाकू मारकर की थी हत्या

Dhamtari Murder Case : धमतरी पुलिस का कहना…

Bilaspur Kinnar Murder
Bilaspur Kinnar Murder : शराब पार्टी में विवाद बना मौत की वजह, किन्नर की गला घोंटकर हत्या

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर…

Inspire Award Chhattisgarh
Inspire Award Chhattisgarh : जापान से लौटे युवा वैज्ञानिकों का राज्यपाल ने किया सम्मान

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : इंस्पायर अवार्ड-मानक योजना…

Rare Ducks Raipur
Rare Ducks Raipur : रायपुर की आर्द्रभूमि में दिखीं दो दुर्लभ प्रजातियां, बढ़ा प्रकृति प्रेमियों का आकर्षण

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : रायपुर जिले के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?