CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Vedanta Power Plant accident : मंत्रियों ने रखा पक्ष, कहा- उच्च स्तरीय जांच के आदेश, दोषी पर होगी कार्रवाई…

Vedanta Power Plant accident : मंत्रियों ने रखा पक्ष, कहा- उच्च स्तरीय जांच के आदेश, दोषी पर होगी कार्रवाई…

By Newsdesk Admin
15/04/2026
Share

सीजी भास्कर 15 अप्रैल। सक्ती जिला स्थित वेदांता पावर प्लांट हादसे पर साय सरकार के मंत्रियों के बयान सामने आए हैं. मंत्रियों ने इसे दुखद और दर्दनाक बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं.जांच में जो दोषी पाएगा जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।(Vedanta Power Plant accident)

Contents
  • मुख्यमंत्री से चर्चा करूँगा – देवांगन (Vedanta Power Plant accident)
  • मृतकों को श्रद्धांजलि देता हूं – जायसवाल

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने घटना को लेकर कांग्रेस की कवायद पर तंज कसते हुए कहा कि दुर्भाग्यजनक है कि कांग्रेस पार्टी ऐसी घटनाओं में भी राजनीति करती है. दुखद घटना पर राजनीति कांग्रेस की सोच को बताता है.

मुख्यमंत्री से चर्चा करूँगा – देवांगन (Vedanta Power Plant accident)

वहीं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने घटना को लेकर कहा कि कंपनियों की नियमित जाँच हो, इस पर मैं मुख्यमंत्री से चर्चा करूँगा. अभी रेंडम या शिकायत पर जाँच होती है. वहीं कांग्रेस के आरोपों पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कोई लापरवाही नहीं की है. कांग्रेस किसी भी चीज में राजनीति में उतर आती है.

हादसे के संदर्भ में उद्योग मंत्री ने कहा कि दुखद घटना है. मुख्यमंत्री ने मजिस्ट्रियल जाँच का आदेश दिए हैं. जाँच में कमी करने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी. फैक्ट्री एक्ट के तहत भी कार्रवाई होगी.

इसके अलावा घटना से प्रभावित परिजनों के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने आर्थिक राहत की घोषणा की है. पीड़ित परिवारों के साथ राज्य सरकार खड़ी है. (Vedanta Power Plant accident)

मृतकों को श्रद्धांजलि देता हूं – जायसवाल

सक्ति हादसे पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि घटना बड़ी दुखद है. मैं मृतकों को श्रद्धांजलि देता हूं. घटना के बाद आसपास के अस्पतालों को तुरंत उपलब्ध कराया गया. मजदूरों में 35 घायल और 14 की मृत्यु हुई है. सरकार ने दंडाधिकारी जांच के आदेश दे दिए हैं. (Vedanta Power Plant accident)

वहीं विपक्ष पर निशाना साधते हुए मंत्री ने कहा कि कांग्रेस को ऐसी घटनाओं पर बयानबाजी नहीं करनी चाहिए. सीएम साय ने जांच के आदेश दे दिया हैं. घायलों को, मृतकों के परिजनों को राहत पैकेज दे दिया गया है. कांग्रेस को घटनाओं पर राजनीति नहीं करना चाहिए.

नर्स की रहस्यमयी मौत: शादी के 3 महीने बाद इंजेक्शन लगाने के कुछ घंटे बाद हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
Accident due to negligence : बीएसपी मैनेजमेंट और ठेका कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज
JK सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा, छत की स्लैब गिरने से दबे 40 से अधिक मजदूर, दो की मौत
नोबेल प्राइज के लिए नामित हुए पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान, लंबे समय से हैं जेल में बंद
14th फेडरेशन कप बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा, 60kg वर्ग में कबीरधाम के सत्येंद्र मेरावी ने जीता कांस्य
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Gariaband News
Gariaband News : प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत हितग्राही परिवार को मिली दो लाख रुपये की सहायता राशि

रिपोर्टर : आशुतोष सिंह राजपूत सीजी भास्कर, 16…

Lok Adalat
Lok Adalat : चेक बाउंस मामलों के समाधान के लिए 18 जुलाई को विशेष लोक अदालत, तैयारियों को लेकर हुई अहम बैठक

रिपोर्टर : मनुराज सिंह सीजी भास्कर, 16 जुलाई।…

Chhattisgarh River Conservation
Chhattisgarh River Conservation : छत्तीसगढ़ की 19 नदियों को बचाने की तैयारी तेज, बनेगी विशेषज्ञ समिति

सीजी भास्कर, 16 जुलाई : छत्तीसगढ़ सरकार ने…

Chhattisgarh Police Transfer
Chhattisgarh Police Transfer : मुख्यमंत्री सुरक्षा में बड़ा बदलाव, जयंत वैष्णव बने नए एसपी

सीजी भास्कर, 16 जुलाई : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में…

Sevagram Assembly Row
Sevagram Assembly Row : सेवाग्राम पर विधानसभा में सियासी घमासान, अजय के बयान पर भड़के भूपेश 

सीजी भास्कर, 16 जुलाई : छत्तीसगढ़ विधानसभा के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?