CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG Accident: रफ्तार का कहर जारी, 2 की मौत, 10 लोग अस्पताल में भर्ती

CG Accident: रफ्तार का कहर जारी, 2 की मौत, 10 लोग अस्पताल में भर्ती

By Newsdesk Admin
17/04/2026
Share

सीजी भास्कर 17 अप्रैल

कोंडागांव/सूरजपुर/जगदलपुर. छत्तीसगढ़ में रफ़्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक बार फिर सड़कों पर रफ्तार ने कहर बरपाया है. कहीं माजदा वाहन और ट्रक में जबदस्त टक्कर देखने को मिली, जिसमें 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. तो कहीं खड़ी ट्रक में यात्री बस घुसने और गिट्टी से भरा हाईवा वाहन पलटने के हादसे सामने आए हैं. अलग-अलग हादसों में कुल 10 लोग घायल हुए हैं. यह एक्सिडेंट कोंडागांव, सूरजपुर और जगदलपुर में हुए हैं. 

कोंडागांव. नेशनल हाइवे 30 पर भीषण हादसा हो गया. तेज रफ्तार ट्रक और माजदा के बीच जबरदस्त भिड़ंत में 2 लोगों की दबकर मौत हो गई. 3 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है. हादसे की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला. वहीं हादसे के कारण मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई. 

जानकारी के मुताबिक, माजदा गाड़ी में 5 से अधिक मजदूर हादसे में दब गए थे. इस दौरान 2 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.  गंभीर रूप घायल से तीन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  फरसगांव लाया गया है. फिलहाल उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हादसे के कारणों की जांच जारी है. 

जानकारी के अनुसार, यात्री बस टकराने से करीब 12 लोग घायल हो गए है. इनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसे के बाद घायलों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है. 

अनियंत्रित होकर पलटा हाईवा, जवानों ने फंसे घायलों को निकाला 

जगदलपुर के पुसपाल घाट में गिट्टी से भरा तेज रफ्तार हाईवा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में हाईवा चालक सहित 3 लोग घायल हुए हैं. पुसपाल घाट में तैनात सीआरपीएफ 188 बटालियन के जवानों ने मौके पर पहुंचकर वाहन में फंसे घायलों को बचाया और अस्पातल रवाना किया.

जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना के बाद चालक समेत 3 लोग वाहन में ही फंस गए थे. गनीमत रही कि सीआरपीएफ के तैनात सहायक कमांडेंट बन्ना राम वहां मौजूद थे, उन्होंने मारडूम थाने में घटना की सूचना दी. मौके पर जवानों की टीम पहुंची और फंसे हुए घायल – चालक लक्ष्मण, योगेंद्र और कार्तिक को बाहर निकाला लिया। उन्हें इलाज के लिए अस्पातल भेज दिया गया है. 

School Wall Electric Shock : जब दीवारें बनीं करंट का जाल: स्कूल में मासूम झुलसा, हाई कोर्ट ने सरकार से पूछा– बच्चों की जान इतनी सस्ती क्यों?
Illegal Sand Mining : बसपा ने कांग्रेस विधायक हरवंश पर लगे आरोपों की जांच की मांग, निकाली रैली, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
Raipur Vidhan Sabha Debate : बजट सत्र में गौ-रखरखाव पर सियासी तकरार: निषाद का तंज – “वोट गौमाता के नाम पर, तो राष्ट्रमाता घोषित करें”
Commercial LPG Price Chhattisgarh: नए साल की शुरुआत में गैस महंगी, छत्तीसगढ़ में होटल-ढाबों पर बढ़ेगा खर्च
Bilaspur Bird Flu Crisis 2026: 47 हजार पक्षी-अंडे नष्ट, सप्लाई जारी रहने से बढ़ा संक्रमण का खतरा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Former Naxals Politics
Former Naxals Politics : आत्मसमर्पित नक्सलियों की सियासी एंट्री की तैयारी, बस्तर की 12 सीटों पर नजर

सीजी भास्कर, 19 जुलाई : छत्तीसगढ़ में आत्मसमर्पित…

GSTAT Raipur 
GSTAT Raipur  : 27 जुलाई से शुरू होगी जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल की सुनवाई 

सीजी भास्कर, 19 जुलाई : छत्तीसगढ़ के करदाताओं,…

Bear Attack
Bear Attack : कुएं से निकले भालू का आतंक, किशोर समेत तीन पर हमला

सीजी भास्कर, 19 जुलाई : एमसीबी जिले में…

Raipur minor driving
Raipur minor driving : नाबालिगों की बेलगाम ड्राइविंग बनी चिंता

Raipur minor driving

VLTD Rule
VLTD Rule : 149 बस ऑपरेटरों को नोटिस, जवाब नहीं तो परमिट होगा रद्द

सीजी भास्कर, 19 जुलाई : छत्तीसगढ़ में व्हीकल…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?