CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bus Accident : खड़े ट्रक से जा भिड़ी यात्रियों से भरी बस, 1 की मौत, दर्जनभर घायल, 3 की हालत गंभीर

Bus Accident : खड़े ट्रक से जा भिड़ी यात्रियों से भरी बस, 1 की मौत, दर्जनभर घायल, 3 की हालत गंभीर

By Newsdesk Admin
18/04/2026
Share

सीजी भास्कर, 18 अप्रैल : अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर शुक्रवार की आधी रात एक दर्दनाक सड़क हादसा (Bus Accident) सामने आया, जिसमें यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में बस कर्मचारी एक युवक की मौत हो गई, जबकि दर्जनभर यात्री घायल हो गए हैं। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Contents
  • सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
  • इन घायलों का चल रहा इलाज
  • एक घर का बुझा चिराग

कल्याणपुर के नवापारा में रात करीब 11.15 बजे तेज रफ्तार बस बिना संकेत खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए। बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झारखंड से दुर्ग जा रही रॉयल बस क्रमांक सीजी 06 जीवाई-0729 पूरी रफ्तार में थी और अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे। इसी दौरान बस अचानक सड़क किनारे खराब हालत में खड़े ट्रक क्रमांक सीजी 07 सीजे 2971 से टकरा गई। यह ट्रक बिना किसी चेतावनी संकेत के खड़ा था, जिससे यह भीषण सड़क हादसा (Bus Accident) हो गया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। कई यात्री सीटों में फंस गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बस की टूटी खिड़कियों और दरवाजों के जरिए घायलों को बाहर निकाला। पुलिस और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से सभी घायलों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे (Bus Accident) के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर लटोरी और खडगवां पुलिस की पेट्रोलिंग टीम भी मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों के साथ मिलकर घायलों को अस्पताल भिजवाया।

सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

इस हादसे (Bus Accident) ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर एक खराब ट्रक को बिना किसी चेतावनी संकेत के सड़क किनारे क्यों छोड़ा गया, यह बड़ा सवाल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार विभागों की लापरवाही लगातार बनी हुई है।

इन घायलों का चल रहा इलाज

यात्री बस दुर्घटना (Bus Accident) में घायल यात्रियों में पलामू जिले के छतरपुर निवासी 27 वर्षीय अमृता, 27 वर्षीय सुलेखा, कल्याणपुर बरगढ़ निवासी 30 वर्षीय अली जान, 27 वर्षीय अरविंद, 27 वर्षीय सरताज, 28 वर्षीय हीरोध, 18 वर्षीय हर्ष कुमार, 20 वर्षीय नीलमती, 17 वर्षीय संध्या, रामानुजनगंज निवासी 34 वर्षीय गुरु प्रसाद, भंडरिया (झारखंड) निवासी 34 वर्षीय फलिस्ता और गढ़वा निवासी 38 वर्षीय विनय पैकरा शामिल हैं। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

एक घर का बुझा चिराग

इस दर्दनाक हादसे (Bus Accident) में बस में कार्यरत कांकेर निवासी 23 वर्षीय किशोर साहू ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि वह अपने परिवार का इकलौता सहारा था। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अंबिकापुर पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ट्रक चालक की लापरवाही सामने आ रही है। पुलिस मामले (Bus Accident) की हर एंगल से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का कहर: कुलेश्वर महादेव डूबा, 12 जिलों में बाढ़ की आशंका..
Chhattisgarh Weather Update: होली के बाद बढ़ी गर्मी, राजनांदगांव में 38°C तक पहुंचा तापमान
Industrial Safety Chhattisgarh : एक हादसे ने उजाड़ दीं कई जिंदगियां, शासन-प्रशासन हरकत में आया
तीन साल से बैंक परीक्षा में असफल युवक ने की आत्महत्या, फांसी लगाकर दी जान..
Raipur Airport Bomb Scare : रायपुर एयरपोर्ट में बम का हल्ला… बैग दिखने पर सुरक्षाकर्मियों के बीच हड़कंप, पुलिस-एयरपोर्ट सुरक्षाकर्मी हुए मुस्तैद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Paytm AI Hiring and Layoffs : पेटीएम में 4,000 नई नौकरियां, 400 कर्मचारियों की होगी छंटनी

सीजी भास्कर, 09 जून। देश की प्रमुख डिजिटल…

Raigarh Canal Link Road Project : 29 मकान हटाए गए, प्रभावित परिवारों को मिला नया आवास

सीजी भास्कर, 09 जून। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में…

Illegal Coal Mining Action in Surajpur : प्रशासन का शिकंजा, 5 टन कोयला जब्त

सीजी भास्कर, 09 जून। प्रदेश में अवैध खनिज…

Tragic road accident in Durg : कार की टक्कर से बच्ची की मौत, बाइक पर सवार थे 4 लोग

सीजी भास्कर, 09 जून। दुर्ग जिले के नगपुरा…

Kawardha Conversion Allegation : बीमार बेटे को ठीक करने का दिया झांसा, विरोध पर बढ़ा विवाद

सीजी भास्कर, 09 जून। कवर्धा जिले के लालमाटी…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

MOTN सर्वे 2025: छत्तीसगढ़ CM विष्णुदेव साय को बड़ी राहत, 41.9% लोग कामकाज से संतुष्ट

29/08/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डभिलाई-दुर्गशिक्षा

स्कूली छात्र-छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर, दुर्ग में महिला रक्षा टीम की पहल, छेड़छाड़ कानून और साइबर मामले की दी जानकारी

27/06/2025
छत्तीसगढ़

बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

23/04/2026
Bhilai Sunday Market Action
छत्तीसगढ़भिलाई-दुर्ग

Bhilai Sunday Market Action : सुपेला संडे बाजार में निगम-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, व्यापारियों पर जुर्माना और सामान जब्त

27/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?