सीजी भास्कर, 18 अप्रैल। बलौदाबाजार जिले के पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के लिए एक नई पुलिस ड्राई कैंटीन का आज उद्घाटन किया गया। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के प्रयासों से यह कैंटीन मात्र तीन माह में बनकर तैयार हुई है। (Dry canteen built in 3 months)
दोपहर 12:30 बजे आयोजित उद्घाटन समारोह में जिला कलेक्टर कुलदीप शर्मा मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा, “एसपी भावना गुप्ता ने पुलिस कल्याण को जिस गंभीरता से लिया है, वह एक मिसाल है।
तीन महीने में तैयार यह भवन सरकारी कार्यों की गति का प्रमाण है।” कलेक्टर ने एसपी और उनकी टीम को बधाई दी। (Dry canteen built in 3 months)
पूजा-अर्चना और रिबन काटकर किया उद्घाटन : Dry canteen built in 3 months
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद यादव और योगेश अग्रवाल ने रिबन काटकर तथा पूजा-अर्चना कर भवन का उद्घाटन किया।
यह नई कैंटीन पेट्रोल पंप के बगल में बनाई गई है। पहले पुरानी कैंटीन पुलिस लाइन में एक छोटे स्थान पर संचालित होती थी।
पुलिस परिवार को आवश्यक सामान सस्ती,सहीं दरों पर मिलेगी
एसपी भावना गुप्ता ने बताया कि नई कैंटीन में पुलिस परिवार को सभी आवश्यक सामान सस्ती और उचित दरों पर उपलब्ध होंगे। उन्होंने स्वयं सबसे पहले सामान खरीदकर गुणवत्ता और दरों की जांच की।
कैंटीन से होने वाले लाभांश को पुलिस कल्याणकारी गतिविधियों में खर्च किया जाएगा। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।




