CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » हत्या को दुर्घटना दिखाने के लिए रची गहरी साजिश, पुलिस ने किया बेनकाब, छह गिरफ्तार..

हत्या को दुर्घटना दिखाने के लिए रची गहरी साजिश, पुलिस ने किया बेनकाब, छह गिरफ्तार..

By Newsdesk Admin
17/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 17 जून |

Contents
  • क्या था पूरा मामला?
  • ऐसे रची गई पूरी साजिश

कोतरारोड़ थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की रहस्यमयी मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्या को दुर्घटना दिखाने की गहरी साजिश को बेनकाब कर दिया है। 4 जून को मेडिकल कॉलेज रायगढ़ से पुलिस को उसरौट निवासी 24 वर्षीय जलेश्वर सारथी की मौत की सूचना मिली थी, जिस पर थाना कोतरारोड़ में धारा 194 बीएनएस के तहत जांच शुरू की गई।

शुरुआती जांच में मृतक के परिजनों और गांव के लोगों से पूछताछ की गई, जिसमें यह जानकारी सामने आई कि मृतक को आखिरी बार 2 जून की रात गांव के ही सत्यनारायण सिदार के घर देखा गया था। संदेह की सुई तब घूमी जब कुछ ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि किशन सिदार उर्फ भूरू नामक युवक गांव के नाले की रेलिंग पर पानी छिड़कते हुए देखा गया था। पुलिस द्वारा भूरू से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह सत्यनारायण सिदार के कहने पर मृतक जलेश्वर के खून से सने जूते और नाले की रेलिंग पर पानी डालकर सबूत मिटा रहा था।

क्या था पूरा मामला?

इस खुलासे के बाद जब पुलिस ने सत्यनारायण से फिर से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने कबूल किया कि 2-3 जून की रात वह और उसका भाई कृपाराम सिदार झगड़ा कर रहे थे। उसी समय जलेश्वर बीच-बचाव करने आया था, जिसे सत्यानारायण ने घर के आंगन में टांगी से वार कर घायल कर दिया था और उसे मृत समझकर घर के लोगों ने घटना को एक्सीडेंट का रूप देने की साजिश रची।

ऐसे रची गई पूरी साजिश

इसमें सत्यनारायण के साथ उसके भाई कृपाराम, डिलेश्वर, भाभी लक्ष्मीन सिदार और एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल था। इन सभी ने मिलकर घायल जलेश्वर को घर के पीछे से उठाकर गांव के नाले के पास ले जाकर लिटा दिया और फिर किशन सिदार उर्फ भूरू को रुपये का लालच देकर छिड़काव मशीन से खून के सबूत मिटवाए। हत्या को छिपाने की इस चालाकी के पीछे की नीयत को पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, बारीकी से पूछताछ और सटीक सूझबूझ से उजागर कर दिया।

Child Death Electric Shock : करंट से मासूम की मौत, पोस्टमार्टम के लिए परिजनों ने किया रतजगा
बेलगावी कांग्रेस अधिवेशन में ऐसे पोस्टर का विरोध, आनन फानन उतारे गए, नक्शे से कश्मीर का हिस्सा गायब, भड़की बीजेपी
Junior Basketball Trials India: राजनांदगांव की चार बेटियों का बड़ा चयन, चेन्नई ट्रायल में दिखेगा हुनर
Pizza Outlet Vandalism: ऑर्डर में देरी से भड़का ग्राहक, दुर्ग के पिज्जा आउटलेट में किया हंगामा और तोड़फोड़
Durg Police Action : अवैध महुआ शराब बेचते आरोपी पर कार्रवाई, 15 लीटर कच्ची शराब और नकदी जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Kinnar Murder
Bilaspur Kinnar Murder : शराब पार्टी में विवाद बना मौत की वजह, किन्नर की गला घोंटकर हत्या

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर…

Inspire Award Chhattisgarh
Inspire Award Chhattisgarh : जापान से लौटे युवा वैज्ञानिकों का राज्यपाल ने किया सम्मान

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : इंस्पायर अवार्ड-मानक योजना…

Rare Ducks Raipur
Rare Ducks Raipur : रायपुर की आर्द्रभूमि में दिखीं दो दुर्लभ प्रजातियां, बढ़ा प्रकृति प्रेमियों का आकर्षण

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : रायपुर जिले के…

Chhattisgarh Rain Alert
Chhattisgarh Rain Alert : केलो डैम के 4 गेट खुले, कई इलाकों में जलभराव

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : छत्तीसगढ़ में लगातार…

Bharat Trade Fair 2026
Bharat Trade Fair 2026 : भारत व्यापार महोत्सव के लिए छत्तीसगढ़ में रजिस्ट्रेशन शुरू

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : नई दिल्ली के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?