CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » न्याय की आस में तड़पता परिवार: बेटे के कपड़ों के लिए दर-दर भटक रही मां

न्याय की आस में तड़पता परिवार: बेटे के कपड़ों के लिए दर-दर भटक रही मां

By Newsdesk Admin 09/06/2025
Share

सीजी भास्कर 9 जूनएक मां के लिए इससे बड़ा दुख कुछ नहीं हो सकता कि वो अपने बच्चे की मौत अपनी आंखों के सामने देखे. कानपुर के छात्र कुशाग्र कनोड़िया का परिवार आज भी कुशाग्र को याद करके फफक पड़ता है. सोमवार को कुशाग्र की मां कोर्ट पहुंची, लेकिन मालखाने से कुशाग्र के कपड़े नहीं आए. इस पर कुशाग्र की मां-बाप और परिवार पुलिस कमिश्नर से मुलाकात करने पहुंचा.

पुलिस कमिश्नर ने उनको भरोसा दिलाया है कि कुशाग्र के कपड़े जल्द कोर्ट में दाखिल किए जाएंगे. कानपुर के कारोबारी मनीष कनोड़िया के 16 वर्षीय बेटा कुशाग्र कनोड़िया ट्यूशन पढ़ने गया था. अक्टूबर 2023 में उसका अपहरण कर लिया गया और हत्या कर दी गई. पुलिस की जांच में पता चला कि कुशाग्र की पुरानी टीचर रचिता, उसके प्रेमी और साथी ने कुशाग्र का पैसों के लिए पहले अपहरण किया. फिर उसकी हत्या कर दी.बेटे की मौत से टूटा परिवारअपने बेटे की मौत से कनोड़िया परिवार पूरी तरह से टूट गया.

बेटे की यादें इस कदर पीछा करती थीं कि आखिरकार साल 2024 में परिवार ने कानपुर छोड़ दिया और सूरत शिफ्ट हो गए. अभी भी यह मामला कोर्ट में चल रहा है. परिवार को सूरत से आकर मुश्किलों में पैरवी करनी पड़ती है, लेकिन उनका बस एक ही लक्ष्य है कि उनके बेटे के कातिलों को कड़ी से कड़ी सजा मिले. सोमवार को कुशाग्र के माता पिता और चाचा सुमित कनोड़िया कानपुर पहुंचे.

मालखाने के सिपाही का हुआ ट्रांसफरउन्होंने बताया कि कुशाग्र के कपड़ों की पहचान करनी है. इसके लिए कपड़े मालखाने से अभी तक नहीं आए हैं. उन्होंने बताया कि मालखाने के सिपाही का गाजियाबाद ट्रांसफर हो गया है और उसने चार्ज नहीं दिया है. इस बात को लेकर कुशाग्र का परिवार पुलिस आयुक्त से मिला.

परिजनों के अनुसार, पुलिस आयुक्त ने जल्द से जल्द कपड़े कोर्ट में भिजवाने का आश्वासन दिया है.वहीं कुशाग्र की मां से जैसे ही कपड़ों की बात पूछी तो उन्होंने कपड़ों का रंग बताया और फिर फफक कर रोने लगी. परिजनों को उम्मीद है कि इस मामले में उनको जल्द से जल्द न्याय मिलेगा.

You Might Also Like

Bilaspur Road Incident : बच्चियों का नाम लेते ही भड़का गुस्सा, बिलासपुर की सड़क पर महिला ने ऑटो चालक को घसीटकर पीटा

NDPS Act Chhattisgarh : झोले में छुपा रखा था नशे का सौदा, पुलिस की घेराबंदी में दुर्ग का युवक दबोचा गया

Government Office Fire : फाइलों के ढेर में उठी लपटें, मछली पालन विभाग के दफ्तर में आग से मचा हड़कंप

PWD Corruption Case : अनपढ़ महिला के खाते से करोड़ों का खेल, अफसर की काली कमाई पर ED का बड़ा शिकंजा

Form 7 Misuse SIR: मतदाता सूची से नाम हटाने की साजिश, दीपक बैज ने आयोग से की सख्त कार्रवाई की मांग

Newsdesk Admin 09/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sukma Tribal Drama : बस्तर पंडुम 2026 का भव्य समापन, सुकमा के जनजातीय नाट्य ने जीता पहला पुरस्कार

सीजी भास्कर, 09 फरवरी। बस्तर संभाग की सांस्कृतिक…

Amit Shah Bastar statement
Amit Shah Bastar statement : पहले डर का नाम था बस्तर, अब संस्कृति की पहचान बन रहा क्षेत्र: बस्तर पंडुम में बोले अमित शाह

सीजी भास्कर, 09 फरवरी। जगदलपुर की धरती पर…

SDRF Rescue Operation
SDRF Rescue Operation : गहराई का अंदाजा पड़ा भारी, एनीकेट में नहाने उतरे दो मासूमों की डूबने से मौत

सीजी भास्कर, 09 फरवरी। Surajpur जिले के रामनगर…

Raipur Car Fire
Raipur Car Fire : अचानक धधकी कार, सेकेंडों में बदला मंजर, कूदकर बचाई गई सवारों की जान

सीजी भास्कर, 09 फरवरी। Raipur के तेलीबांधा इलाके…

Raipur Viral Video Weapon : 26 सेकेंड का वीडियो और नंगी दहशत, रायपुर की सड़क पर चापड़ लहराता युवक कैमरे में कैद

सीजी भास्कर, 09 फरवरी। Raipur में खुलेआम हथियार…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Bilaspur Road Incident : बच्चियों का नाम लेते ही भड़का गुस्सा, बिलासपुर की सड़क पर महिला ने ऑटो चालक को घसीटकर पीटा

09/02/2026
NDPS Act Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

NDPS Act Chhattisgarh : झोले में छुपा रखा था नशे का सौदा, पुलिस की घेराबंदी में दुर्ग का युवक दबोचा गया

09/02/2026
Government Office Fire
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Government Office Fire : फाइलों के ढेर में उठी लपटें, मछली पालन विभाग के दफ्तर में आग से मचा हड़कंप

09/02/2026
PWD Corruption Case
अपराधदेश-दुनिया

PWD Corruption Case : अनपढ़ महिला के खाते से करोड़ों का खेल, अफसर की काली कमाई पर ED का बड़ा शिकंजा

08/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?