CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Durgotsava 2025 : लाल मैदान पावर हाउस में 54वें वर्ष 3 हजार मूर्तियों से सुसज्जित मां अंबे का सज रहा भव्य दरबार, देखिए विडियो

Durgotsava 2025 : लाल मैदान पावर हाउस में 54वें वर्ष 3 हजार मूर्तियों से सुसज्जित मां अंबे का सज रहा भव्य दरबार, देखिए विडियो

By Newsdesk Admin 19/09/2025
Share

सागौन के पत्ते, टेराकोटा, बांस की चटाई और टोकरी झूमर दे रहे अद्भुत लुक

सीजी भास्कर, 19 सितंबर। “बुराई पर अच्‍छाई की जीत का प्रतीक दुर्गोत्सव पर्व हमें सिखाता है कि रास्‍ता चाहे कितना भी मुश्किल क्‍यों न हो, सही मार्ग पर चलने से ही जीत मिलती है। यह विश्‍वास पैदा होता है कि सत्‍य और न्‍याय की जीत हमेशा होती है। हमें सदैव सत्‍य और न्‍याय के लिए खड़ा होना चाहिए।”

Contents
सागौन के पत्ते, टेराकोटा, बांस की चटाई और टोकरी झूमर दे रहे अद्भुत लुकहिंदू संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति, अप्सरा लोक जैसे थीम के बाद इस वर्ष क्या है “सरप्राइज”लॉस्ट-वैक्स तकनीक, पीतल-तांबे-कांसा जैसी धातु की मूर्तियों पर बारिक नक्काशी है “ढोकरा आर्ट”पकी हुई मिट्टी, सरसों की टहनी, सागौन के पत्ते, बांस की चटाई, लाख की चुड़ियां, टोकनी-सूप से सज​ रहा दरबारमहीनों में तैयार हुए सागौन के हजारों पत्ते, लगभग 3 हजार कलात्मक मूर्तियों के साथ विराजेंगी मां अंबे

इसी उद्देश्य के तहत पिछले 5 दशकों से पावर हाऊस भिलाई के लाल मैदान में “दुर्गोत्सव” का सफल और भव्य आयोजन करती आ रही सुभाष नवयुवक जागृति समिति 54वें वर्ष 22 सितंबर सोमवार को प्रातः 9 बजे विशाल कलश यात्रा के साथ मां दुर्गा की स्थापना करने जा रही है।

हिंदू संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति, अप्सरा लोक जैसे थीम के बाद इस वर्ष क्या है “सरप्राइज”

सामाजिक संस्कार और देशभक्ति जज्बे सहित नशे के कुप्रभावों से दूर रहने जैसी थीम के लिए पूरे छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में अपने सशक्त आयोजनों के लिए मशहूर सुभाष नवयुवक जागृति समिति 54वें वर्ष कौन से ऐसे सरप्राइज थीम पर भव्य पंडाल निर्माण में महीनों से लगी है, यह सस्पेंस लगातार भिलाई वासियों में बरकरार रहा है।

समिति के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, महामंत्री विजय सिंह और उपाध्यक्ष गोविंद सिंह राजपूत ने इस वर्ष की थीम को आज सार्वजनिक करते हुए पत्रवार्ता में बताया कि "हमर छत्तीसगढ़ के कला" और आदिवासियों के "ढोकरा आर्ट" को 54वें वर्ष की थीम समर्पित की गई है।

लॉस्ट-वैक्स तकनीक, पीतल-तांबे-कांसा जैसी धातु की मूर्तियों पर बारिक नक्काशी है “ढोकरा आर्ट”

महामंत्री विजय सिंह ने बताया कि बस्तर छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, उड़िसा, राजस्थान और मध्यप्रदेश में रहने वाले आदिवासियों के ढोकरा आर्ट ने देश-विदेश में अपनी पहचान बनाई है। यह कला हमें और समाज को संदेश देती है कि प्रकृति और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए ही हमें अपनी संस्कृति को जीवंत बनाए रखना है।

ढोकरा थीम से हम न केवल आने वाली पीढ़ी से इसका परिचय करवा रहे हैं बल्कि विलुप्त होती आदिवासी पारंपरिक कला संस्कृति को इस्पात नगरी भिलाई वासियों के समक्ष साकार स्वरूप भी दे रहे हैं।

पकी हुई मिट्टी, सरसों की टहनी, सागौन के पत्ते, बांस की चटाई, लाख की चुड़ियां, टोकनी-सूप से सज​ रहा दरबार

उपाध्यक्ष गोविंद सिंह राजपूत ने जानकारी दी कि लाल मैदान का भव्य पंडाल ढोकरा कला को समर्पित है। सैकड़ों बांस की चटाई, टोकरी, लाख की चुड़ियों, पकी हुई मिट्टी (टेराकोटा) और सागौन के बड़े पत्तों से माता का विशाल दरबार सजाया जा रहा है।

सैकड़ों कारीगरों के महीनों की मेहनत यहां दुर्गोत्सव के प्रथम दिवस से सभी कलाकृतियों में मानों प्राण फूंकने जा रही है, भिलाई सहित छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों से पधारे भक्त इस आकर्षक और भव्य पूजा पंडाल में प्रवेश करते ही ऐसी अनुभूति अवश्य करेंगे।

दरअसल ऐसे भव्य पंडाल में प्रकृति और पर्यावरण के महत्व को समाज में रेखांकित करते हुए समिति ने ऐसी वस्तुओं का प्रयोग पूजा पंडाल के निर्माण में किया है जो प्रकृति प्रदत्त और पर्यावरण के अनुकूल है।

https://www.facebook.com/share/r/1AG61Urhdv

महीनों में तैयार हुए सागौन के हजारों पत्ते, लगभग 3 हजार कलात्मक मूर्तियों के साथ विराजेंगी मां अंबे

मंत्री अनिरूद्ध गुप्ता ने बताया कि पश्चिम बंगाल से मिट्टी मंगवा कर दुर्ग जिले के ग्राम थनौद में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा बनवाई कर लाल मैदान पूजा पंडाल में गाजे बाजे के साथ लाया गया है।

22 सितंबर को माताजी की स्थापना के पश्चात प्रत्येक दिन और संध्याकाल में महाआरती होगी। 30 सितंबर सुबह 10 बजे से कन्या भोज और मध्यान्ह 3 बजे से हवन पूजन किया जाएगा। 2 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से महाभंडारा, 3 अक्टूबर को मध्याह्न 2 बजे से माता प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा निकलेगी।

पूजा पंडाल में अद्भुत लाइटिंग के साथ टोकरी से बने झूमर, लगभग 3 हजार टेराकोटा मूर्तियां, ढोकरा आर्ट से सुसज्जित दरबार परिसर, 20-20 फुट की अद्भुत गुड़िया, लाख से सजा दरबार, हजारों सागौन पत्ते के शेलनुमा रूप से सजे दरबार खंभ सहित अनेक आकर्षक कलाकृतियों के बीच दरबार में विराजीं माता अंबे का दर्शन और आशिर्वाद भक्तों को अद्भुत और सुखद अनुभुति देगा।

गौरतलब हो कि ढोकरा कला आदिवासी समुदायों, खासकर गड़वा/घड़वा और झारा शिल्पकारों की आजीविका का महत्वपूर्ण साधन है और इन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाती है।

सुदूर क्षेत्र की ऐसी पारंपरिक कला को भिलाई की धरा पर अपनी थीम से अवतरित स्वरूप देने वाली नेताजी सुभाष जागृति समिति के 54वें वर्ष वीके गोयल, हेमन नागदेव, भीमसेन सेतपाल, मांगीलाल सोनी, डीएस गड़गे, महिमानंद सिंह, महेश श्रीरामवार, पुरूषोत्तम टावरी के संरक्षण में फत्तेलाल जंघेल, पवन सिंह राजपूत, राजाराम जाधव, शिरीष अग्रवाल, ओमप्रकाश शर्मा, प्रकाश लहरे, कार्तिक सिंह, बिंदू सोनकर, अरविंद कानतोड़े, गणेश साहू, सोमेश्वर राव, रामलाल जंघेल, आतीश गौर, दीपक सिंह, सुधाकर, रामप्रीत, कुबेरनाथ, अजरंगी, यशपाल, आयुश, लक्की सहित सैकड़ों युवाओं की टीम दुर्गोत्सव की तैयारी में पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य में मशगूल है।

You Might Also Like

Rajpal Yadav Legal Case : 9 करोड़ कर्ज, 13 दिन जेल… फिर भी बुलंद हौसले: राजपाल यादव बोले- ‘राजा तो राजा ही रहता है’

Contaminated Water Raipur: सीवरेज मिक्स पानी से कमल विहार में हाहाकार, घरों तक पहुंचा बदबूदार पेयजल

Cow Dragging Viral Video NH-130: बोदरी-तिफरा रोड पर इंसानियत को झकझोरता दृश्य, मृत गौवंश को ई-ऑटो से घसीटा गया

Drunk Driving Night Drive Raipur: होली से पहले रायपुर की सड़कों पर नाइट-चेकिंग, 3 घंटे में 154 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े

Lunar Eclipse Sutak Kaal 2026: चंद्र ग्रहण से पहले सूतक काल कब शुरू होगा, किन कामों पर लगेगी रोक

Newsdesk Admin 19/09/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rajpal Yadav Legal Case
Rajpal Yadav Legal Case : 9 करोड़ कर्ज, 13 दिन जेल… फिर भी बुलंद हौसले: राजपाल यादव बोले- ‘राजा तो राजा ही रहता है’

सीजी भास्कर, 28 फरवरी। बॉलीवुड के चर्चित कॉमेडी…

Soumya Chaurasia Conditional Bail
Soumya Chaurasia Conditional Bail : शराब घोटाला केस में सौम्या चौरसिया को राहत, हाईकोर्ट ने मंजूर की जमानत

सीजी भास्कर, 28 फरवरी। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब…

NHAI Feasibility Study
NHAI Feasibility Study : बिलासपुर को जाम से बड़ी राहत! 32 किमी रिंग रोड परियोजना को नितिन गडकरी की सहमति

सीजी भास्कर, 28 फरवरी। शहर की बढ़ती ट्रैफिक…

CG Krishak Unnati Yojana DBT
CG Krishak Unnati Yojana DBT : होली से पहले खेतों में खुशहाली की बारिश, 25 लाख किसानों के खातों में 10,324 करोड़, 263 करोड़ के विकास कार्यों को मिली रफ्तार

सीजी भास्कर, 28 फरवरी। होली से ठीक पहले…

Bilaspur Brown Sugar Case
Bilaspur Brown Sugar Case : ऑपरेशन प्रहार, सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ 3 युवक दबोचे

सीजी भास्कर, 28 फरवरी। न्यायधानी में नशे के…

You Might Also Like

Rajpal Yadav Legal Case
ट्रेंडिंगदेश-दुनियामनोरंजन

Rajpal Yadav Legal Case : 9 करोड़ कर्ज, 13 दिन जेल… फिर भी बुलंद हौसले: राजपाल यादव बोले- ‘राजा तो राजा ही रहता है’

28/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Contaminated Water Raipur: सीवरेज मिक्स पानी से कमल विहार में हाहाकार, घरों तक पहुंचा बदबूदार पेयजल

28/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Cow Dragging Viral Video NH-130: बोदरी-तिफरा रोड पर इंसानियत को झकझोरता दृश्य, मृत गौवंश को ई-ऑटो से घसीटा गया

28/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Drunk Driving Night Drive Raipur: होली से पहले रायपुर की सड़कों पर नाइट-चेकिंग, 3 घंटे में 154 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े

28/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?