CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » शादीशुदा युवती को मारा अश्लील कमेंट, बौखलाए पिता ने पीट-पीट कर मार डाला, बोले- मेरी बेटी से…

शादीशुदा युवती को मारा अश्लील कमेंट, बौखलाए पिता ने पीट-पीट कर मार डाला, बोले- मेरी बेटी से…

By Newsdesk Admin
19/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 19 जून। एक युवक ने शादीशुदा युवती से शराब के नशे में अभद्रता की। रोते-रोते युवती ने पिता को पूरी बात बताई। गुस्साए पिता ने उस युवक को इतना पीटा कि उसकी मौत ही हो गई। घटना यूपी के जालौन की है।

Contents
  • पिता ने ऐसे उतारा गुस्सा
  • पुलिस को देर से दी गई सूचना
  • आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज
  • गांव में तनाव, पुलिस तैनात

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद में डकोर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिमिरिया से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

मृतक पर आरोप था कि उसने एक शादीशुदा युवती से शराब के नशे में अभद्रता और गाली-गलौच की थी। युवती की शिकायत पर गुस्साए पिता ने युवक की लाठी से इतनी बेरहमी से पिटाई कर दी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया है।

मृतक की पहचान कल्लू (28 वर्ष) पुत्र चंद्रशेखर राजपूत निवासी ग्राम सिमिरिया के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह कल्लू शराब के नशे में धुत था और उसी समय गांव की ही एक शादीशुदा युवती हैंडपंप से पानी भरने गई थी। इसी दौरान कल्लू ने युवती से गाली-गलौच करते हुए अभद्र टिप्पणी की।

बताया गया कि उक्त युवती बीते तीन महीनों से अपने मायके में रह रही थी। उसका ससुराल चिल्ली गांव में है और पति से विवाद के चलते वह मायके आई हुई थी। युवती ने जब यह अपमानजनक व्यवहार झेला तो उसने जाकर अपने पिता राकेश राजपूत को पूरी घटना बताई।

पिता ने ऐसे उतारा गुस्सा

बेटी से घटना की जानकारी मिलने के बाद राकेश गुस्से से आगबबूला हो गया। करीब सुबह 10 बजे के आसपास उसने अपने घर के बाहर हैंडपंप के स्थान पर शराब के नशे में धुत कल्लू को पकड़ लिया और बांस के डंडे से उसकी जमकर पिटाई कर दी।

पिटाई के बाद युवक वहीं हैंडपंप के पास जमीन पर गिर पड़ा और कई घंटे तक घायल अवस्था में पड़ा रहा। किसी ने उसकी मदद नहीं की। जब गांव के कुछ लोगों ने उसे उठाने की कोशिश की तो वे यह देखकर हैरान रह गए कि उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस को देर से दी गई सूचना

मौत के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआत में इस घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई। लेकिन जब कल्लू की मौत की पुष्टि हुई तो गांव वालों ने डकोर कोतवाली पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही उरई क्षेत्राधिकारी अर्चना सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। फील्ड यूनिट को बुलाकर पंचायतनामा की कार्रवाई की गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज

सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि मृतक कल्लू के परिजनों की तहरीर पर आरोपी राकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में राकेश ने कबूल किया है कि उसने अपनी बेटी की इज्जत की रक्षा के लिए युवक को पीटा था।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

गांव में तनाव, पुलिस तैनात

घटना के बाद सिमिरिया गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस की गश्त और तैनाती से स्थिति नियंत्रण में है। वहीं, ग्रामीणों में भी इस वारदात को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि कल्लू अक्सर शराब के नशे में रहता था और आए दिन गांव की महिलाओं से अभद्रता करता था। वह अविवाहित था और मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।

ग्रामीणों के मुताबिक, घटना के दिन भी वह पूरी तरह शराब के नशे में था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और अन्य चश्मदीदों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

रामपुर में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना: डांस कार्यक्रम से लौट रहे युवक का किन्नरों ने काटा प्राइवेट पार्ट!
‘तालिबानी’ ड्रेस कोड पर बवाल, सेंट्रल बैंक को वापस लेना पड़ा आदेश…
Tamnar Bike Stunt : रिटायर्ड आरक्षक के बेटे को महंगा पड़ा स्टंट, ‘रील’ के चक्कर में पुलिस ने थमाया चालान
ओह माय गॉड….ये तो ट्रेन का ड्राइवर है… रेलवे ट्रैक पर लाश को देख बोल पड़े अफसर, क्या हुआ मर्डर…..❓
“अच्छे माहौल के लिए घर और मन को साफ रखना जरूरी है” – पं. प्रदीप मिश्रा

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ganja Smuggling
Ganja Smuggling : ग्राहक तलाश रहा आरोपी 1.140 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

कुम्हारी पुलिस ने गांजा बेचने की फिराक में…

Timber Smuggling
Timber Smuggling :  इमारती लकड़ी की अवैध तस्करी, माजदा वाहन सहित चालक पकड़ाया

सुपेला थानांतर्गत स्मृति नगर चौकी पुलिस ने सुबह…

Government Rice
Government Rice :  सोने के बिस्किट का झांसा देकर ठगी, गाजियाबाद से आरोपी गिरफ्तार

सस्ते दाम में सोने का बिस्किट दिलाने का…

Ration Scam
Ration Scam :  सरकारी राशन की कालाबाजारी, 24 क्विंटल चावल के साथ एक गिरफ्तार

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत गरीबों को बांटे…

Cyber Fraud
Cyber Fraud : साइबर ठगी: म्यूल बैंक खाता बेचने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार

लालच में साइबर अपराधियों को बैंक खाते, एटीएम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?