CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिलासपुर में गुंडागर्दी करने वालों का निकाला जुलूस, कान पकड़कर कराया उठक-बैठक..

बिलासपुर में गुंडागर्दी करने वालों का निकाला जुलूस, कान पकड़कर कराया उठक-बैठक..

By Newsdesk Admin
17/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 17 मई |

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में खुद को डॉन बताकर गुंडागर्दी करने वाले बदमाशों को पुलिस ने सबक सिखाया। तीन नाबालिग समेत 9 बदमाशों को पकड़ा, जिसके बाद उनका जुलूस निकाला। इस दौरान बदमाश कहते रहे कि अब गुंडागर्दी नहीं करेंगे।

बदमाश लड़कों ने इंस्टा में रील्स बनाकर खुद को डॉन बताया था और चाकूबाजी जैसी वारदातों को अंजाम दिया था। मामला सरकंडा और सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र का है।

सिविल लाइन सीएसपी निमितेष सिंह ने बताया कि शहर के बदमाश युवकों ने इंस्टाग्राम पर रील्स बनाकर अपलोड किया था, जिसमें खुद और किसी मुलतान को डॉन बताकर दहशतगर्दी फैलाने की कोशिश की थी। यह वीडियो पुलिस को मिला, तब उनकी पहचान कर धरपकड़ की गई।

सरकंडा पुलिस ने भी बदमाशों की निकाली बारात

इसी तरह सरकंडा क्षेत्र में चाकूबाजी और मारपीट कर गुंडागर्दी करने वाले युवकों को पुलिस ने पकड़ा है। अलग-अलग मामलों में एकता कॉलोनी के हिमांशु श्रीवास, अमन लहरे, सहारा यादव और बगदई मंदिर क्षेत्र से गौकरण उर्फ कोंदू साहू, सुदामा साहू, नंदराम श्रीवास, अभिषेक गोस्वामी, करण यादव उर्फ केडी, खिंटू साहू उर्फ टंकू और गणेश यादव उर्फ दादू को गिरफ्तार किया। जिसके बाद उनका जुलूस निकाला गया। इस दौरान बदमाशों को एक-दूसरे का कान पकड़कर उठक-बैठक कराया गया।

रील्स बनाकर दहशत फैलाने वालों को किया गिरफ्तार

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गणेश नगर चुचुहियापारा में रहने वाले मुस्ताक उर्फ गुफरान (26), आवेष खान उर्फ जावेद (18), शेख मुस्ताक उर्फ कैफ (19) और वाहिद अली उर्फ पापे (19) को पकड़ लिया, जिन्होंने इंस्टा पर रील्स बनाया था।

थाने पहुंचने पर युवकों ने कान पकड़कर माफी मांगी। पुलिस ने युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। इसके अलावा पुलिस की टीम ने नजरलाल पारा में रहने वाले नमन सलूजा उर्फ रुद्र (20) और सचिन सलूजा (42) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। दोनों आरोपी मारपीट के मामले में फरार चल रहे थे।

बार में हंगामा मचाने वाले रसूखदारों पर नहीं हुई कार्रवाई

एक तरफ पुलिस शहर में बदमाशों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने का दावा कर रही है। वहीं, दूसरी तरफ पुलिस पर कार्रवाई करने के नाम पर भेदभाव के आरोप भी लग रहे हैं। कुछ दिन पहले तारबाहर क्षेत्र के अमीगोज बार में डांस करते समय युवकों के 2 गुटों में विवाद हो गया था।

जिसके बाद बदमाश युवकों ने मिलकर युवक और युवतियों के साथ मारपीट कर उनकी गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की थी। इस मामले में पुलिस ने काउंटर केस बना दिया। वहीं, तोड़फोड़ करने वाले रसूखदारों की अब तक गिरफ्तारी नहीं की गई है।

Jagannath Rath Yatra : देवभोग की पवित्र पहचान पर मुख्यमंत्री ने कही बड़ी बात, रथयात्रा में किया ऐसा ऐलान जिसने बढ़ाई खुशी
Property Tax Deadline Extension: छत्तीसगढ़ में राहत, अब 30 अप्रैल तक बिना पेनाल्टी जमा करें टैक्स
Chief Secretary Race : छत्तीसगढ़ के 12वें चीफ-सेक्रेटरी की रेस में रोमांच, विकासशील और रेणु आगे
स्कूल में बुजुर्ग महिला से हैवानियत, एक आरोपित गिरफ्तार
Schedule of Rates : नगरीय निकायों में भी लोक निर्माण विभाग का नवीन एसओआर प्रभावशील
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Liquor Scam
Liquor Scam : चर्चित शराब घोटाले में चार आरोपियों को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने नियमित जमानत देते हुए सुनाया अहम आदेश

चर्चित शराब घोटाले से जुड़े ओवरटाइम स्कैम मामले…

Raigarh Job Fair 2026
Raigarh Job Fair 2026 : 173 पदों पर होगी सीधी भर्ती, 10वीं-12वीं युवाओं को मौका

रायगढ़ में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं…

SAIL Recruitment 2026
SAIL Recruitment 2026: राउरकेला स्टील प्लांट में 1110 पदों पर बंपर भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन, स्टील सेक्टर में नौकरी का मौका

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने ITI, डिप्लोमा…

Shivnath River Accident
Shivnath River Accident : जन्मदिन मनाने पहुंचे दो बालक नदी में बहे, एक का शव मिला

सीजी भास्कर, 25 जुलाई  :  शिवनाथ नदी हादसा…

BJYM Membership Campaign
BJYM Membership Campaign : बस्तर से शुरू होगा भाजयुमो का सदस्यता अभियान

सीजी भास्कर, 25 जुलाई : भारतीय जनता युवा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?