CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » NIA के 7 अफसरों की टीम तहव्वुर राणा को ला रही भारत, आते ही 26/11 के आरोपी संग सबसे पहले क्या होगा…?

NIA के 7 अफसरों की टीम तहव्वुर राणा को ला रही भारत, आते ही 26/11 के आरोपी संग सबसे पहले क्या होगा…?

By Newsdesk Admin 09/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 09 अप्रैल। 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को अमेरिका से भारत लाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, राणा कल (10 अप्रैल 2025) सुबह तक दिल्ली पहुंच सकता है. इस प्रत्यर्पण ऑपरेशन में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की सात सदस्यीय टीम शामिल है, जिसकी अगुवाई ADG रैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी कर रहे हैं।

राणा के भारत पहुंचने के बाद उसे सबसे पहले दिल्ली स्थित NIA हेडक्वार्टर लाया जाएगा, जहां उससे शुरुआती पूछताछ की जाएगी.

सूत्रों के मुताबिक, NIA ने राणा से पूछताछ के लिए 7 लोगों की एक विशेष टीम गठित की है, जो 26/11 हमले से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों पर उससे पूछताछ करेगी. इसके अलावा, अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी उससे अलग से पूछताछ करेंगी.

दिल्ली कोर्ट में होगी पेशी, बाद में मुंबई भेजे जाने की संभावना

सूत्रों के अनुसार, तहव्वुर राणा को कुछ दिनों तक दिल्ली में हिरासत में रखा जाएगा, ताकि जांच एजेंसियां जरूरी जानकारी इकट्ठा कर सकें. इसके बाद उसे मुंबई भेजा जाएगा, जहां उसके खिलाफ मामला दर्ज है।

मुंबई क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक, साल 2009 में दिल्ली में NIA ने राणा के खिलाफ 26/11 हमले की साजिश में शामिल होने का केस दर्ज किया था. उसी मामले में उसे भारत लाया जा रहा है और दिल्ली की अदालत में पेश किया जाएगा।

मुंबई क्राइम ब्रांच को आधिकारिक जानकारी नहीं

सूत्रों का कहना है कि अभी तक मुंबई पुलिस को तहव्वुर राणा के मुंबई लाए जाने की कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है. प्रत्यर्पण के कानूनी आधारों को देखने के बाद ही यह तय होगा कि मुंबई क्राइम ब्रांच को उसकी कस्टडी दी जा सकती है या नहीं.

हेडली से है तहव्वुर का कनेक्शन

तहव्वुर राणा को पाकिस्तानी-अमेरिकी आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली से जुड़ा माना जाता है जो 26 नवंबर 2008 (26/11) हमलों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक है. साल 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों में छह अमेरिकियों समेत कुल 166 लोग मारे गए थे. इन हमलों को 10 पाकिस्तानी आतंकवादियों ने अंजाम दिया था.

You Might Also Like

Chhattisgarh Road Accident: तीन ट्रेलरों की टक्कर में ड्राइवर जिंदा जला, अलग जिले में पिकअप ने ली एक और जान

Amit Shah Chhattisgarh Visit: अमित शाह के दौरे पर कांग्रेस के सवाल, सांसद बृजमोहन का तीखा पलटवार

Chhattisgarh Economy : वैश्विक समझौते से बदलने वाला है खेल, संकेत मिले राज्य की अर्थव्यवस्था को नई उड़ान

Girls Ashram Superstition Case: शासकीय कन्या आश्रम में अंधविश्वास का साया, शिक्षिका पर छात्राओं को डराने के गंभीर आरोप

Nivedita Chatterjee Resignation Row: कांग्रेस में अंदरूनी असंतोष पर गरमाई सियासत, पुरंदर मिश्रा का तीखा हमला

Newsdesk Admin 09/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Weather Update: ठंडी रातों और गर्म दिनों के बीच झूलता छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम का…

Balodabazar Elderly Rape Case: असहाय बुजुर्ग महिला से दरिंदगी, मकान मालिक सहित दो गिरफ्तार

बलौदाबाजार जिले से सामने आए Balodabazar Elderly Rape…

Amit Shah Naxal Review Meeting: रायपुर में हाईलेवल बैठक, इंटेलिजेंस रिपोर्ट पर फोकस

Amit Shah Naxal Review Meeting: केंद्रीय गृहमंत्री अमित…

Form 7 Misuse SIR: मतदाता सूची से नाम हटाने की साजिश, दीपक बैज ने आयोग से की सख्त कार्रवाई की मांग

सीजी भास्कर 8 फरवरी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक…

Federation Cup Volleyball Final CG: खिताबी जंग आज, केरल बनाम तमिलनाडु

सीजी भास्कर 8 फरवरी छत्तीसगढ़ की राजधानी स्थित…

You Might Also Like

घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Chhattisgarh Road Accident: तीन ट्रेलरों की टक्कर में ड्राइवर जिंदा जला, अलग जिले में पिकअप ने ली एक और जान

08/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Amit Shah Chhattisgarh Visit: अमित शाह के दौरे पर कांग्रेस के सवाल, सांसद बृजमोहन का तीखा पलटवार

07/02/2026
Chhattisgarh Economy
छत्तीसगढ़देश-दुनिया

Chhattisgarh Economy : वैश्विक समझौते से बदलने वाला है खेल, संकेत मिले राज्य की अर्थव्यवस्था को नई उड़ान

07/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Girls Ashram Superstition Case: शासकीय कन्या आश्रम में अंधविश्वास का साया, शिक्षिका पर छात्राओं को डराने के गंभीर आरोप

07/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?