CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जेल में रचा साजिश का जाल, रिहा होते ही 13 चोरियां: जेवर गलाए, पैसों से परिवार को घुमाया केरल-गोवा..

जेल में रचा साजिश का जाल, रिहा होते ही 13 चोरियां: जेवर गलाए, पैसों से परिवार को घुमाया केरल-गोवा..

By Newsdesk Admin
12/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 12 मई |

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 4 शातिर चोरों ने 13 जगहों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी कई मामलों में जेल में लंबे समय बंद थे। जेल में ही उन्होंने चोरी की प्लानिंग की। 1 साल पहले ही रिहा हुए है जिसके बाद एक-एक कर सूने मकान और दुकान को निशाना बनाया।

आरोपी चेहरे पर गमछा बांधकर पहले दिन रेकी करते फिर रात में ताला तोड़ते थे और चुराए जेवरात राजनांदगांव के सुनार भट्ठी में गला कर खपाते थे। लेकिन बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम झलमला में हुई चोरी के बाद चोरों को पकड़ लिया गया।

बालोद एसपी योगेश पटेल ने बताया कि, गिरोह फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक से घरों में पहुंचते थे और सीसीटीवी कैमरे से बचने के लिए चेहरे को ढंकते थे। आरोपियों ने चोरी के पैसे से अपने परिवार वालों को केरल और गोवा घुमाने भी ले गए थे।

300 सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई

27 अप्रैल की रात उमरादाह और झलमला क्षेत्र में दो घरों में चोरी की घटनाओं के बाद दो अलग-अलग टीम बनाकर करीब 200 से 300 सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। जिसमें दिख रहे संदिग्धों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई।

18 से अधिक चोरी के मामले, 31 लाख के जेवरात बरामद

एसडीओपी देवांश सिंह राठौर ने बताया कि गिरोह ने बालोद, देवरी, अर्जुंदा, गुंडरदेही सहित दुर्ग, बेमेतरा और राजनांदगांव में कुल 18 से अधिक चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 31 लाख रुपए के चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं।

इसके अलावा चोरी की घटनाओं में उपयोग की गई दो बाइक, एक कार और 90 हजार रुपए नकद जब्त किए गए हैं। आरोपियों के पास से चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार जैसे लोहे का रॉड, कटर और स्क्रू-ड्राइवर भी बरामद किए गए हैं।

चोरी के पैसों से परिवार को केरल और गोवा घुमाने ले गया था

बालोद टीआई रविशंकर पांडेय ने बताया कि गिरोह का सदस्य राजू मेश्राम चोरी के पैसों से अपने परिवार को केरल और गोवा घुमाने ले गया था। तलाश में केरल गए तब पता चला चोर गोवा चला गया है। इसके बाद पीछा करते हुए गोवा पहुंचे जहां कई ठिकानों में दबिश के बाद आरोपी को पकड़ लिया गया।

पकड़े गए सभी चोर आदतन निगरानी बदमाश

  • राजनांदगांव के थाना चिखली के शांति नगर वार्ड-11 निवासी आरिफ खान उर्फ राजा खान (41)
  • दुर्ग जिले के भिलाई के नेवई बस्ती वार्ड-33 निवासी अनवर खान (54)
  • राजनांदगांव के बसंतपुर वैद्यनाथ कॉलोनी निवासी नथमल सोनी (51)
  • राजनांदगांव के थाना चिखली के शांति नगर निवासी राजू मेश्राम (24)

आरोपियों की क्राइम हिस्ट्री

  1. अनवर खान 16 साल तक जेल में रहा। उसके खिलाफ 8 अपराध दर्ज हैं। इनमें चोरी, जुआ एक्ट, मारपीट, धमकी, हत्या (1995, नेवई) आदि शामिल हैं। ये मामले पुलगांव, नेवई, ठेलकाडीह, बसंतपुर, और कोतवाली थानों में दर्ज हैं।
  2. आरिफ खान 7 बार जेल जा चुका है। इसके खिलाफ चोरी के 7 प्रकरण ठेलकाडीह, लालबाग, डोगरगढ़ और कोतवाली थानों में दर्ज हैं।
  3. राजू मेश्राम 4 बार जेल गया। जुआ एक्ट में 3 बार और आर्म्स एक्ट में 1 बार जेल जा चुका है।
  4. नथमल सोनी चोरी के जेवर गलाने के मामले में पकड़ा गया सुनार हैं, फिलहाल कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड उल्लेखित नहीं है।

बालोद जिले में की गई चोरी का रिकॉर्ड देखें

  1. बालोद थाने में 4 अपराध दर्ज – एक में 17 हजार और दूसरे में 3 लाख 80 हजार की चोरी हुई है। दो अन्य मामलों में एक में 5.84 लाख की चोरी जबकि एक में राशि स्पष्ट नहीं है।
  2. अर्जुन्दा थाने में 6 अपराध दर्ज – कुल 6 लाख से अधिक की चोरी। इनमें एक अपराध में 5.30 लाख की सबसे बड़ी चोरी हुई है।
  3. देवरी थाने में 2 अपराध दर्ज – एक में 1.80 लाख और दूसरे में 90 हजार की चोरी हुई है।
  4. गुंडरदेही थाने में एक अपराध दर्ज हुआ जिसमें 9.90 लाख की बड़ी चोरी की गई है। कुल अनुमानित चोरी गई राशि – 28.25 लाख रुपए से अधिक है।
UPSC IFS Topper Sushmita Singh : भिलाई की बेटी सुष्मिता सिंह बनीं भारतीय वन सेवा अधिकारी
Police Salary Package : शहीद आरक्षक की पत्नी को 1.10 करोड़ की सहायता राशि
PAT PVPT Exam : प्रवेश परीक्षा की तारीख अचानक बदली, अब छात्रों को करना होगा कुछ दिन और इंतजार
Ratanpur Upanayan Ceremony : 31 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धारण किया यज्ञोपवीत
कर्नल सोफिया पर मंत्री विजय शाह का विवादित बयान, हाई कोर्ट ने FIR को बताया कमजोर, गिरफ्तारी पर सवाल…!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raghu Thakur Statement
Raghu Thakur Statement : PM मोदी और राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- सत्ता से सवाल पूछना लोकतंत्र की पहचान

Raghu Thakur Statement : रघु ठाकुर ने प्रधानमंत्री…

Jhiram Valley Naxal Attack Verdict
Jhiram Valley Naxal Attack Verdict : 5 सितंबर को आएगा फैसला, 10 आरोपियों पर टिकी नजर

Jhiram Valley Naxal Attack Verdict :हमले के दौरान…

Sarangarh Accident News
Sarangarh Accident News : श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 2 की मौत; 15 घायल

Sarangarh Accident News : दसे के बाद सिटी…

Chhattisgarh Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : मनेन्द्रगढ़ में पुलिया टूटी; मैनपाट में नदी में बहने से युवक की मौत

Chhattisgarh Heavy Rain Alert :मौसम विभाग के मुताबिक…

Raipur Hammer Attack Case
Raipur Hammer Attack Case : पुरानी रंजिश में मां-बेटे पर हथौड़े से हमला, दोनों घायल

Raipur Hammer Attack Case : पुरानी रंजिश को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?