CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई चौहान स्टेट में थर्ड फ्लोर की लिफ्ट केज में गिरने से युवक की मौत, चार महीने के भीतर दूसरा हादसा, देखिए विडियो

भिलाई चौहान स्टेट में थर्ड फ्लोर की लिफ्ट केज में गिरने से युवक की मौत, चार महीने के भीतर दूसरा हादसा, देखिए विडियो

By Newsdesk Admin 29/04/2025
Share

भिलाई नगर, 29 अप्रैल। व्यावसायिक परिसर चौहान स्टेट में मेंटेनेंस में लापरवाही के कारण एक युवक की मौत हो गई। यहां थर्ड फ्लोर पर लिफ्ट का दरवाजा खुला था और लिफ्ट नीचे की ओर थी। धोखे से युवक लिफ्ट के केज में गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को निकालने के लिए एसडीआरएफ का सहारा लेना पड़ा।

मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रस्सी के जरिए केज में प्रवेश किया और घायल युवक को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया मगर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया फिलहाल इस पूरे मामले में सुपेला पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक हादसा आज सुबह 4-5 बजे के बीच हुआ। युवक की पहचान राजा बान्धे (40 वर्ष) निवासी सुभाष चौक डुंडेरा उतई के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि राजा बान्धे चौहान स्टेट के तीसरे माले पर था और नीचे जाने के लिए लिफ्ट का इस्तेमाल करना चाह रहा था, चूंकि लिफ्ट का दरवाजा खुला था, उसने सोचा कि लिफ्ट उसी फ्लोर पर है। उसने भीतर जाने पैर डाल दिया। पैर डालते ही वह फर्स्ट फ्लोर पर स्थित लिफ्ट की छत पर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

राजा बान्धे थर्ड फ्लोर से लिफ्ट के होल में गिरकर घायल अवस्था में पड़ा था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कंट्रोल रूम के माध्यम से एसडीआरएफ को सूचना भेजी। सुबह पांच बजे एसडीआरएफ को इसकी जानकारी मिली और तत्काल टीम को भेजा गया।

मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने रेस्क्यू शुरु किया। लिफ्ट में रस्सी के सहारे उतर कर युवक को बड़े सावधानी पूर्वक निकाल उसे अस्पताल भेजा गया। जब राजा बान्धे को निकाला गया तो वह जिंदा था लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके शव को सुपेला अस्पताल के मरच्यूरी में रखवाया गया है।

आपको बता दें कि चार माह पहले भी यहां एक ऐसा ही हादसा हो चुका है। तब चौथी मंजिल से गिरकर विनय गुप्ता (32 वर्ष) निवासी कर्मा स्कूल के पीछे वार्ड-17 सुपेला की मौत हो गई थी। युवक आकाश गंगा मार्केट में नारियल पानी बेचता था।

बताया जा रहा है कि यहां लिफ्ट के मेंटेनेंस में लापरवाही बरती जा रही है जिसके कारण यह हादसा हुआ। फिलहाल सुपेला पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You Might Also Like

Ambikapur Flight Schedule : “समर शेड्यूल में बड़ा बदलाव, बिलासपुर-दिल्ली फ्लाइट बढ़ी, प्रयागराज में कटौती, अंबिकापुर को मिला कोलकाता कनेक्शन”

Supreme Court CGPSC Verdict : CGPSC 2021 पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सरकार की याचिका खारिज, चयनित अभ्यर्थियों को ज्वाइनिंग का रास्ता साफ”

Chhattisgarh Shocking Incident : “छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात, 4 माह के मासूम को मां ने पटककर मार डाला, गांव में सनसनी”

Bhilai Illegal Oxygen Plant Controversy 2026: स्पर्श हॉस्पिटल पर गंभीर आरोप, राजभवन तक पहुंची शिकायत

Dhamtari Hanuman Temple Vandalism 2026: मंदिर में तोड़फोड़ के बाद धमतरी में बढ़ा तनाव, थाने का घेराव

Newsdesk Admin 29/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ambikapur Flight Schedule : “समर शेड्यूल में बड़ा बदलाव, बिलासपुर-दिल्ली फ्लाइट बढ़ी, प्रयागराज में कटौती, अंबिकापुर को मिला कोलकाता कनेक्शन”

सीजी भास्कर, 25 मार्च। छत्तीसगढ़ में हवाई यात्रियों…

Supreme Court CGPSC Verdict : CGPSC 2021 पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सरकार की याचिका खारिज, चयनित अभ्यर्थियों को ज्वाइनिंग का रास्ता साफ”

सीजी भास्कर, 25 मार्च। छत्तीसगढ़ में लंबे समय…

Chhattisgarh Shocking Incident : “छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात, 4 माह के मासूम को मां ने पटककर मार डाला, गांव में सनसनी”

सीजी भास्कर, 25 मार्च। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले…

Bhilai Illegal Oxygen Plant Controversy 2026: स्पर्श हॉस्पिटल पर गंभीर आरोप, राजभवन तक पहुंची शिकायत

Bhilai Illegal Oxygen Plant Controversy 2026

Dhamtari Hanuman Temple Vandalism 2026: मंदिर में तोड़फोड़ के बाद धमतरी में बढ़ा तनाव, थाने का घेराव

Dhamtari Hanuman Temple Vandalism 2026 : Dhamtari में…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

Ambikapur Flight Schedule : “समर शेड्यूल में बड़ा बदलाव, बिलासपुर-दिल्ली फ्लाइट बढ़ी, प्रयागराज में कटौती, अंबिकापुर को मिला कोलकाता कनेक्शन”

25/03/2026
छत्तीसगढ़देश-दुनियाशिक्षा

Supreme Court CGPSC Verdict : CGPSC 2021 पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सरकार की याचिका खारिज, चयनित अभ्यर्थियों को ज्वाइनिंग का रास्ता साफ”

25/03/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Chhattisgarh Shocking Incident : “छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात, 4 माह के मासूम को मां ने पटककर मार डाला, गांव में सनसनी”

25/03/2026
छत्तीसगढ़राज्यसामाजिकस्वास्थ्य

Bhilai Illegal Oxygen Plant Controversy 2026: स्पर्श हॉस्पिटल पर गंभीर आरोप, राजभवन तक पहुंची शिकायत

25/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?