CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘मौत का कुआं’ में स्टंट करते राइडर युवक गिरा, बगैर चालक घंटे भर चक्कर लगाती रही बाईक, देखिए विडियो

‘मौत का कुआं’ में स्टंट करते राइडर युवक गिरा, बगैर चालक घंटे भर चक्कर लगाती रही बाईक, देखिए विडियो

By Newsdesk Admin 31/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 31 जुलाई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि ‘मौत का कुआं‘ में बाइक से स्टंट कर रहा युवक गिर गया।

इसके बाद भी बिना चालक मोटर साइकिल लगभग एक घंटे तक ‘मौत का कुआं’ की दीवारों पर तेज रफ्तार से दौड़ती रही।

https://www.facebook.com/share/r/17HeShTnc7/?mibextid=oFDknk


यह घटना उत्तर प्रदेश के महाराजगंज स्थित पंचमुखी शिव मंदिर परिसर में सावन मेले की है।

बताया जा रहा है कि  ‘मौत का कुआं’ में बाइक से स्टंट कर रहा युवक संतुलन खो बैठा और गिर पड़ा। मेले में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग घबरा गए।

युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हैरानी की बात यह रही कि हादसे के बाद भी बिना ड्राइवर के मोटर साइकिल लगभग एक घंटे तक ‘मौत का कुआं’ की दीवारों पर तेज रफ्तार से चक्कर लगाती रही। यह नजारा देखकर लोग दंग रह गए।
इस हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक बिना चालक के ‘मौत का कुआं’ की दीवारों पर तेजी से दौड़ रही है और दर्शक हैरानी से देख रहे हैं।

इस कुएं के अंदर दो कारें, एक बाइक और कुछ लोग भी नजर आ रहे हैं। पूरा नजारा देख रहे लोग डर में भी नजर आ रहे हैं।

क्या है ‘मौत का कुआं’

‘मौत का कुआं’ को ‘वेल ऑफ डेथ’ भी कहा जाता है। यह मेलों और कार्निवाल में दिखाया जाने वाला एक रोमांचक करतब है।

इसमें बाइक और कभी-कभी कार चालक भी एक बड़े गोल कुएं की सीधी दीवारों पर तेज रफ्तार से चलते हैं।

गुरुत्वाकर्षण को चुनौती देते हुए वे सेंट्रीफ्यूगल फोर्स की मदद से दीवारों पर चक्कर लगाते हैं, जिससे दर्शकों का दिल दहल उठता है।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ CM निवास में 2 को कार्यक्रम, सदस्यता अभियान में अव्वल MLA रिकेश सेन होंगे सम्मानित

शिव महापुराण कथा के दो ही हैं परख सूत्र “आस्था और भक्ति”- पं. प्रदीप मिश्रा

प्यार की अनोखी मिसाल: बुजुर्ग दंपति की कुछ मिनटों के अंतराल में मौत, साथ जिए – साथ विदा हुए

ट्रंप की धमकी से भारत पर संकट! 25% टैरिफ और रूस से तेल पर सजा? ….

मुर्गा बनाया, मुंह में बीड़ी ठूंसी, फिर पीटा… अब नप गया दंबगई दिखाने वाला टीचर

TAGGED: Bike, Bikers, Breaking news, CG News, Chhattisgarh, Chhattisgarh news, hindi news, india, latest news, Madhya Pradesh News, Maharajganj news, Maut ka kuan, MP News, Raipur Breaking, Sawan mela, Stunt, Uttar pradesh breaking news, Viral Video
Newsdesk Admin 31/07/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article 600 करोड़ खर्च के बाद भी हाईटेक नहीं बना बिलासपुर, अब शहरवासी खुद संभालेंगे CCTV सिस्टम की कमान
Next Article स्कूल टीचर की शर्मनाक हरकत – छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में सस्पेंडेड शिक्षक गिरफ्तार

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाभिलाई-दुर्गराजनीतिराज्य

छत्तीसगढ़ CM निवास में 2 को कार्यक्रम, सदस्यता अभियान में अव्वल MLA रिकेश सेन होंगे सम्मानित

31/07/2025
ट्रेंडिंगधर्मफीचर्डभिलाई-दुर्ग

शिव महापुराण कथा के दो ही हैं परख सूत्र “आस्था और भक्ति”- पं. प्रदीप मिश्रा

31/07/2025
अजब-गजबदेश-दुनियाराज्य

प्यार की अनोखी मिसाल: बुजुर्ग दंपति की कुछ मिनटों के अंतराल में मौत, साथ जिए – साथ विदा हुए

31/07/2025
देश-दुनियाराजनीतिराज्य

ट्रंप की धमकी से भारत पर संकट! 25% टैरिफ और रूस से तेल पर सजा? ….

31/07/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?