CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » AAP की छात्र विंग ASAP लॉन्च, केजरीवाल ने कहा- दिल्ली में बर्बाद हो रहे सरकारी स्कूल, बाउंसर तक लगा दिए

AAP की छात्र विंग ASAP लॉन्च, केजरीवाल ने कहा- दिल्ली में बर्बाद हो रहे सरकारी स्कूल, बाउंसर तक लगा दिए

By Newsdesk Admin 20/05/2025
Share

सीजी भास्कर 20 मई आम आदमी पार्टी अब अपनी ताकत बढ़ाने की कोशिश कर रही है, साथ ही युवाओं के बीच में पकड़ को मजबूत करने के लिए पार्टी ने अब एक अहम कदम उठाया है. आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी की छात्र विंग को लॉन्च किया. केजरीवाल ने छात्र विंग एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स फॉर अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स (ASAP) लॉन्च की.

स्टूडेंट विंग लॉन्च करने के दौरान अरविंद केजरीवाल के साथ मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज और अवध ओझा भी मौजूद रहे.इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने कहा, मुझे खुशी है कि आज आम आदमी पार्टी का स्टूडेंट विंग, ASAP लॉन्च हो रहा है. अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स क्या है? आज हमारे देश में बहुत समस्याएं हैं. खाने को नहीं है, 75 साल बाद भी सड़कें, अस्पताल नहीं है, कोई खुश नहीं है, इन सभी समस्याओं की जड़ आज की राजनीति है.बीजेपी-कांग्रेस को किया टारगेटकेजरीवाल ने बाकी पार्टियों को टारगेट करते हुए कहा, कांग्रेस, बीजेपी की राजनीति एक ही धर्रे पर चल रही है, यही मैन स्ट्रीम पॉलिटिक्स ही सभी समस्याओं की जड़ है. आपके घर बिजली आएगी या नहीं? आपको सरकारी नौकरी मिलेगी या नहीं ये सभी राजनीति है, आपको इसका हिस्सा बनना ही पड़ेगा. केजरीवाल ने आगे कहा, आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में 10 साल राजनीति की अब पंजाब में सरकार है.

यही अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स है.बीजेपी पर साधा निशानाआम आदमी पार्टी दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में इस बार बीजेपी से हार गई. इसी के बाद अब केजरीवाल ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा, हम कहते हैं कि फीस महंगी नहीं होने देंगे. इनकी सरकार बनते ही 3 महीने के अंदर फीस बढ़ गई. सरकारी स्कूलों को बर्बाद कर दिया. जब हमारी सरकार बनी तो शिक्षा माफिया पर लगाम लगाई. ये बड़े लोग जो होते हैं इनसे लड़ाई लड़ी, लेकिन इनकी सरकार में स्कूलों के बाहर बाउंसर लगा दिए गए हैं.

केजरीवाल ने कहा, दिल्ली में सरकार बनने के बाद 24 घंटे की बिजली कर दी. पहले की कांग्रेस सरकार की भी बिजली कंपनियों से मिली भगत थी, लेकिन जैसे ही दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनी पावर कट लग गए. आपके बच्चों को हाथ में डंडा लेकर मस्जिद के बाहर भेजकर हिंदु मुस्लिम कराते हैं. इनके बच्चे विदेश में पढ़ते हैं. ये मैन स्ट्रीम पॉलिटिक्स है.केजरीवाल ने आगे कहा, दिल्ली में एक सड़क बनाई 250 करोड़ की, देश की सारी संपत्ति को अपने दोस्तों को दे दिया ये मैन स्ट्रीम पॉलिटिक्स है. एक-एक पैसा जनता कै लिए खर्च करना अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स है. गलत ढंग से चुनाव लड़ना और जीतना मैन स्ट्रीम पॉलिटिक्स है, जो आपके खिलाफ बोले उसको पकड़कर जेल में डालना मैन स्ट्रीम पॉलिटिक्स है.

You Might Also Like

Highway Stunt Risk: फेयरवेल के नाम पर हाईवे बना स्टंट जोन, छात्रों के खतरनाक वीडियो वायरल

Job Fraud Case Bhilai: बड़े नेताओं से पहचान का दावा कर सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा, तथाकथित नेता पर 420 दर्ज

Bilaspur Road Incident : बच्चियों का नाम लेते ही भड़का गुस्सा, बिलासपुर की सड़क पर महिला ने ऑटो चालक को घसीटकर पीटा

NDPS Act Chhattisgarh : झोले में छुपा रखा था नशे का सौदा, पुलिस की घेराबंदी में दुर्ग का युवक दबोचा गया

Government Office Fire : फाइलों के ढेर में उठी लपटें, मछली पालन विभाग के दफ्तर में आग से मचा हड़कंप

Newsdesk Admin 20/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Train Cancellation
Chhattisgarh Train Cancellation : यात्रीगण ध्यान दें! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द, 7 गाड़ियां बीच रास्ते में होंगी समाप्त – यात्रा से पहले जरूर पढ़ें

सीजी भास्कर, 10 फरवरी। छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने…

CG Viral Video
CG Viral Video : वर्दी पर दाग, सड़क पर नशे में पड़ा आरक्षक; पुलिस अनुशासन पर खड़े हुए सवाल

सीजी भास्कर, 10 फरवरी। “परित्राणाय साधुनाम्” का संदेश…

Chhattisgarh Real Estate News
Chhattisgarh Real Estate News : भूमि गाइडलाइन में रियायत से रियल एस्टेट को मिलेगी नई रफ्तार, मुख्यमंत्री साय से वेलफेयर एसोसिएशन की मुलाकात

सीजी भास्कर, 10 फरवरी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

AI Bike Theft Control Raipur: राजधानी में बाइक चोरों पर डिजिटल शिकंजा

AI Bike Theft Control Raipur Initiative : राजधानी…

IG Balaji Rao visit
IG Balaji Rao visit : वनांचल में भरोसे की पुलिसिंग, IG बालाजी राव सोमावार ने सामुदायिक गतिविधियों का किया जमीनी निरीक्षण

सीजी भास्कर, 10 फरवरी। राजनांदगांव रेंज के पुलिस…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़भिलाई-दुर्गराजनीति

Job Fraud Case Bhilai: बड़े नेताओं से पहचान का दावा कर सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा, तथाकथित नेता पर 420 दर्ज

09/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Bilaspur Road Incident : बच्चियों का नाम लेते ही भड़का गुस्सा, बिलासपुर की सड़क पर महिला ने ऑटो चालक को घसीटकर पीटा

09/02/2026
NDPS Act Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

NDPS Act Chhattisgarh : झोले में छुपा रखा था नशे का सौदा, पुलिस की घेराबंदी में दुर्ग का युवक दबोचा गया

09/02/2026
Government Office Fire
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Government Office Fire : फाइलों के ढेर में उठी लपटें, मछली पालन विभाग के दफ्तर में आग से मचा हड़कंप

09/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?