सीजी भास्कर, 30 नवंबर। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 के एलीट ग्रुप-सी मुकाबले में पंजाब के जबरदस्त ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma T20 Record) ने ऐसा तूफानी प्रदर्शन किया कि हैदराबाद का जिमखाना ग्राउंड पूरे मैच में गूंजता रहा। अभिषेक ने बल्ले से आग उगलते हुए (CricketRecordUpdate) सिर्फ 32 गेंदों में अपना शतक पूरा कर दिया। उन्होंने मैदान में 11 छक्के और 7 चौके उड़ाते हुए विरोधी गेंदबाजी को ध्वस्त कर दिया। अभिषेक ने 52 गेंदों पर 148 रन ठोक दिए, जिसमें 16 छक्के और 8 चौके शामिल रहे ।
यह अभिषेक शर्मा की टी20 क्रिकेट में 8वीं सेंचुरी है, जो उन्होंने 157 पारियों में पूरी की। इसी के साथ टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची में अभिषेक, पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की बराबरी पर पहुंच गए। भारतीय बल्लेबाजों में उनसे ज्यादा टी20 सेंचुरी सिर्फ विराट कोहली (9) के नाम हैं ।
अभिषेक ने सिर्फ 12 गेंदों में पूरा किया अर्धशतक
इस मुकाबले में अभिषेक (Abhishek Sharma T20 Record) ने शुरुआत से ही तूफानी बल्लेबाजी की और मात्र 12 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह पुरुष टी20 क्रिकेट इतिहास का संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज अर्धशतक और किसी भारतीय द्वारा जड़ा गया संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज फिफ्टी रहा। उन्होंने युवराज सिंह की बराबरी की, जिन्होंने 2007 टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों पर फिफ्टी बनाई थी।
टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक नेपाल के दीपेन्द्र सिंह ऐरी के नाम है, जिन्होंने सितंबर 2023 में मंगोलिया के खिलाफ सिर्फ 9 गेंदों में फिफ्टी ठोकी थी। दूसरे स्थान पर रेलवे के आशुतोष शर्मा हैं, जिन्होंने 2023-24 में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 11 गेंदों में फिफ्टी बनाई।
अभिषेक बने भारत के दूसरे सबसे बड़े टी20 स्कोरर
148 रन की पारी खेलकर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma T20 Record) भारतीय बल्लेबाजों में टी20 क्रिकेट का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। इस मामले में वह श्रेयस अय्यर (147 रन) को पीछे छोड़ चुके हैं। पहले नंबर पर तिलक वर्मा बने हुए हैं, जिन्होंने नवंबर 2024 में मेघालय के खिलाफ 151 रन बनाए थे।
पंजाब ने बनाया 310 का पहाड़
अभिषेक की तूफानी सेंचुरी की बदौलत पंजाब ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 310 रन का विशाल स्कोर बनाया। टी20 क्रिकेट इतिहास में यह केवल पांचवीं बार है जब किसी टीम ने 300+ रन का स्कोर खड़ा किया। सबसे बड़ा टी20 स्कोर दिसंबर 2024 में वडोदरा ने सिक्किम के खिलाफ 349/5 रन बनाकर बनाया था।




