CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Abhishek Sharma’s Records : 68 गेंदों पर 135 रन ठोककर अभिषेक शर्मा ने बना डाले कई कीर्तिमान

Abhishek Sharma’s Records : 68 गेंदों पर 135 रन ठोककर अभिषेक शर्मा ने बना डाले कई कीर्तिमान

By Newsdesk Admin
22/04/2026
Share
Abhishek Sharma's Records
Abhishek Sharma's Records

सीजी भास्कर, 22 अप्रैल : सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma IPL Record) ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में 68 गेंदों पर नाबाद 135 रन की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और 10 छक्के निकले। उन्होंने अपने 100 रन यानी शतक केवल बाउंड्री से ही पूरा किया । इस पारी के दौरान अभिषेक ने 5 बड़े रिकॉर्ड तोड़े। आइए जानते हैं उनके बारे में…

Contents
  • पांचवा सबसे बड़ा निजी स्कोर
  • एक पारी में सबसे ज्यादा बार 130 प्लस रन
  • सबसे ज्यादा बार 10 छक्के
  • आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 10 छक्के
  • शतक लगाने के मामले में विराट की बराबरी पर आए

पांचवा सबसे बड़ा निजी स्कोर

अभिषेक ने 135 रन बनाकर आईपीएल इतिहास का पांचवां सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया (Abhishek Sharma IPL Record)। इस मामले में पहले स्थान पर Chris Gayle हैं, जिन्होंने आईपीएल 2013 में आरसीबी की ओर से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ नाबाद 175 रन की पारी खेली थी।

दूसरे नंबर पर Brendon McCullum हैं, जिन्होंने केकेआर के लिए खेलते हुए 2008 आईपीएल के ओपनिंग मैच में आरसीबी के खिलाफ नाबाद 158 रन की पारी खेली थी। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर अभिषेक का ही नाम है, उन्होंने हैदराबाद के लिए खेलते हुए पिछले सीजन में पंजाब किंग्स के खिलाफ 141 रन बनाए थे। चौथे स्थान पर Quinton de Kock हैं, जिन्होंने लखनऊ के लिए खेलते हुए आईपीएल 2022 में केकेआर के खिलाफ नाबाद 140 रन की पारी खेली थी। पांचवे स्थान पर इस पारी के साथ अभिषेक आ गए हैं।

एक पारी में सबसे ज्यादा बार 130 प्लस रन

टी20 क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा बार 130 से अधिक रन बनाने के मामले में अभिषेक पहले स्थान पर पहुंच गए हैं (Abhishek Sharma IPL Record)। दूसरे पायदान पर Chris Gayle और Aaron Finch हैं, जिन्होंने 3 बार यह कारनामा किया है।

सबसे ज्यादा बार 10 छक्के

अभिषेक ने दिल्ली के खिलाफ 10 छक्के लगाए। वह टी20 क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज्यादा बार छक्के लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर आ गए हैं (Abhishek Sharma IPL Record)। उन्होंने 5 बार यह कारनामा किया है। पहले स्थान पर Chris Gayle हैं, जिन्होंने 18 बार एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाए हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 10 छक्के

आईपीएल में एक पारी के दौरान सबसे ज्यादा छक्के मारने के मामले में अभिषेक अब दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने इस मेगा लीग में दो बार ऐसा किया है। पहले स्थान पर Chris Gayle हैं, जिन्होंने 4 बार यह कमाल किया है (Abhishek Sharma IPL Record)।

शतक लगाने के मामले में विराट की बराबरी पर आए

अभिषेक शर्मा का टी20 क्रिकेट में यह 9वां शतक है। वह अब इस मामले में Virat Kohli की बराबरी पर आ गए हैं। लेकिन दोनों की पारियों में अंतर है। अभिषेक ने जहां केवल 184 पारियों में यह कमाल किया है। वहीं विराट ने 403 पारियां खेली हैं। दोनों के बीच 219 पारियों का अंतर है, जो कि बहुत बड़ा है।

School Sports : रिमझिम फुहारों के बीच गूंजा खिलाड़ियों का जोश, 540 खिलाड़ियों के मार्चपास्ट से सजा भव्य खेल समारोह
Super Over Controversy Asia Cup : भड़के श्रीलंकाई कोच सनथ जयसूर्या, ICC से की बड़ी डिमांड
Bangladesh IPL Broadcast Ban : बांग्लादेश में नहीं होगा IPL का टेलीकास्ट, यूनुस सरकार ने लगाया बैन
Virat Kohli Vijay Hazare : तूफानी फॉर्म, शतकों की झड़ी… 2027 वर्ल्ड कप तक रुकने वाले नहीं किंग कोहली
ODI World Cup 2027 : साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होगा विश्व कप, जानिए किस देश ने सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट कराए

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

BSP Copper Theft
BSP Copper Theft : बीएसपी के कोक ओवन से कॉपर ट्यूब चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, बाइक समेत सामान जब्त

भिलाई स्टील प्लांट में सुरक्षा दावों के बीच…

Bhilai Pocket Theft
Bhilai Pocket Theft : शराब भट्ठी के पास जेबकटी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, स्कूटी व दस्तावेज बरामद

व्यक्ति की जेब से 20 हजार रुपये और…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में 42 आरोपियों के खिलाफ चालान, अदालत में पेश किए 27 हजार पन्नों के दस्तावेज

छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाले में जांच एजेंसी…

Maa Danteshwari Silver Coin
Maa Danteshwari Silver Coin : मां दंतेश्वरी के चांदी के सिक्के की कीमत बढ़कर 4100 रुपये हुई, अब देने होंगे 2000 रुपये ज्यादा

दंतेवाड़ा स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में मिलने वाले…

Blue Drum Murder Case
Blue Drum Murder Case : मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, अदालत का बड़ा फैसला

चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में अदालत ने मुस्कान…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?