भिलाई नगर, 08 अप्रैल। दुर्ग पुलिस द्वारा अपराधियों और न्यायालय से आंख मिचौली खेल रहे वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत छावनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो दिनों तक चली विशेष घेराबंदी के बाद 4 ऐसे शातिर वारंटियों को धर दबोचा है, जो लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहे थे। (absconding warranty arrested)
48 घंटे चला सर्च ऑपरेशन : absconding warranty arrested
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, छावनी थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। इस टीम ने 8 अप्रैल को थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में दबिश दी। पुलिस ने तकनीकी इनपुट्स और पुराने रिकॉर्ड्स खंगालकर इन वारंटियों के ठिकानों को चिन्हित किया और उन्हें घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
ये वारंटी चढ़े पुलिस के हत्थे : absconding warranty arrested
पकड़े गए आरोपी लंबे समय से कोर्ट के आदेशों की अवहेलना कर फरार चल रहे थे:




- रूद्र अभिषेक पासवान (निवासी: विवेकानंद नगर, नंदनी रोड)
- मुकेश तिवारी उर्फ पप्पू तिवारी (निवासी: सर्कुलर मार्केट, कैम्प 02)
- दिनेश कुमार महाजन (निवासी: सर्कुलर मार्केट, कैम्प 02)
- संदीप दीप (निवासी: कैम्प 01, भिलाई)
इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस प्रभावी कार्यवाही में उप निरीक्षक अमित अंदानी, आरक्षक जितेन्द्र सिंह, भागवत साहू और जितेन्द्र देशमुख की विशेष भूमिका रही। पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय दुर्ग के समक्ष पेश किया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
पुलिस की दो टूक चेतावनी:
दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी के विरुद्ध वारंट लंबित है, तो वे स्वयं विधिक प्रक्रिया में सहयोग करें, अन्यथा पुलिस इसी तरह कठोर कार्रवाई जारी रखेगी।


