CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ACB Arrested : एसीबी ने रिश्वत लेते बिजली विभाग के अभियंता को किया गिरफ्तार

ACB Arrested : एसीबी ने रिश्वत लेते बिजली विभाग के अभियंता को किया गिरफ्तार

By Newsdesk Admin 21/04/2025
Share
ACB Arrested
ACB Arrested

सीजी भास्कर, 21 अप्रैल : एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB Arrested) ने सोमवार को दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए रायपुर और कोरबा जिलों में दो सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में शिकायतकर्ताओं की रिपोर्ट के आधार पर एसीबी की टीमों ने ट्रैप की कार्रवाई की।

रायपुर जिले के छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी चंगोराभाठा जोन में पदस्थ सहायक अभियंता प्रवीण साहू को 25,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। शिकायतकर्ता शिवाजी राव, निवासी चरोदा, भिलाई ने बताया कि वह एसी सर्विस का व्यवसाय शुरू करना चाहता था और इसके लिए 12 किलोवाट थ्री-फेस बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया था।

अभियंता ने कनेक्शन देने के बदले रिश्वत की मांग की थी। एसीबी रायपुर द्वारा शिकायत के सत्यापन के बाद सोमवार को अभियंता प्रवीण साहू को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। वहीं कोरबा जिले के पाली तहसील में पदस्थ पटवारी सुल्तान सिंह बंजारा को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए एसीबी बिलासपुर की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार (ACB Arrested) किया।

शिकायतकर्ता समर सिंह, निवासी दुल्लापुर ने बताया कि वह पिछले 40 वर्षों से सवा तीन एकड़ भूमि पर काबिज है और उसका नाम राजस्व रिकार्ड में दर्ज कराने के लिए पटवारी ने 25 हजार रुपये की मांग की थी। एसीबी बिलासपुर की टीम ने प्रथम किश्त के रूप में दी जा रही रकम के साथ पटवारी को गिरफ्तार (ACB Arrested) किया।

You Might Also Like

Tantra Fraud Case Balod : तंत्र-मंत्र से रकम 10 गुना करने का झांसा देकर लाखों की ठगी, महिला पर FIR

Kishtwar Terrorist Encounter : किश्तवाड़ के जंगलों में फिर गूंजी गोलियों की आवाज, एक जवान घायल, दो से तीन आतंकी छिपे

Jewelry theft in Bhilai : दुर्ग जिले में व्यापारी के घर से 3 लाख के जेवर चोरी

Bharatmala Scam : 32 करोड़ के मुआवजा घोटाले में तीन पटवारी जेल भेजे गए, चार कलेक्टरों की भूमिका पर भी जांच शुरू

Hyderabad Kidnapping Case : पति की संपत्ति हड़पने के लिए महिला ने कराया अपहरण, दस गिरफ्तार

Newsdesk Admin 21/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CM Vishnu Deo Sai Nuapada Rally
CM Vishnu Deo Sai Nuapada Rally : नुआपाड़ा में सीएम साय की जनसभा कल, 10 नवंबर से रहेंगे गुजरात दौरे पर

सीजी भास्कर, 5 नवंबर। ओडिशा के नुआपाड़ा विधानसभा…

President Draupadi Murmu Visit CG
President Draupadi Murmu Visit CG : छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अंबिकापुर में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में होंगी शामिल

सीजी भास्कर, 5 नवंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20…

Durg Road Accident – स्कूल जा रही मासूम की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

सीजी भास्कर, 5 नवंबर | छत्तीसगढ़ के दुर्ग…

Air India Express Luggage Delay
Air India Express Luggage Delay : यात्रियों का सामान तीन दिन से अटका, 200 से अधिक यात्रियों का लगेज नहीं मिला, नहीं मिल रहा जवाब

सीजी भास्कर, 5 नवंबर। एअर इंडिया एक्सप्रेस की…

Vijay Mallya Assets Case
Vijay Mallya Assets Case : विजय माल्या ने मांगी जब्त संपत्तियों और वसूली की पूरी जानकारी, हाई कोर्ट ने सुनवाई 12 नवंबर तक टाली

सीजी भास्कर, 5 नवंबर। भगोड़े शराब कारोबारी (Vijay…

You Might Also Like

Tantra Fraud Case Balod
अपराधछत्तीसगढ़

Tantra Fraud Case Balod : तंत्र-मंत्र से रकम 10 गुना करने का झांसा देकर लाखों की ठगी, महिला पर FIR

05/11/2025
Kishtwar Terrorist Encounter
अपराधछत्तीसगढ़

Kishtwar Terrorist Encounter : किश्तवाड़ के जंगलों में फिर गूंजी गोलियों की आवाज, एक जवान घायल, दो से तीन आतंकी छिपे

05/11/2025
अपराधट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्ग

Jewelry theft in Bhilai : दुर्ग जिले में व्यापारी के घर से 3 लाख के जेवर चोरी

05/11/2025
Bharatmala Scam
अपराधछत्तीसगढ़

Bharatmala Scam : 32 करोड़ के मुआवजा घोटाले में तीन पटवारी जेल भेजे गए, चार कलेक्टरों की भूमिका पर भी जांच शुरू

05/11/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?