CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दिल्ली क्लासरूम घोटाले में ACB ने सत्येंद्र जैन से की पूछताछ, 2000 करोड़ की हेराफेरी की जांच तेज

दिल्ली क्लासरूम घोटाले में ACB ने सत्येंद्र जैन से की पूछताछ, 2000 करोड़ की हेराफेरी की जांच तेज

By Newsdesk Admin
07/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 07 जून। 2000 करोड़ रुपये के कथित घोटाले मामले में शुक्रवार को दिल्ली में केजरीवाल की सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री रहे और आप नेता सत्येंद्र जैन से भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने पूछताछ की. 30 अप्रैल 2025 को बीजेपी नेताओं द्वारा क्लासरूम निर्माण में घोटाले को लेकर आरोप लगाया गया, जिसके बाद शिकायत दर्ज की गई थी. इसी शिकायत के आधार पर पूछताछ की गई. पूछताछ के दौरान सत्येंद्र के साथ उनके वकील भी मौजूद थे.

सत्येंद्र जैन पर क्या हैं आरोप?

सत्येंद्र जैन पर आरोप है कि दिल्ली सरकार के स्कूलों में क्लासरूम के निर्माण में लागत बढ़ाकर दिखाई गई है. टेंडर की शर्तों में नियम विरुद्ध बदलाव किए गए. निजी आर्किटेक्ट (वास्तुकार) को कथित रूप से गलत भुगतान किया गया. एक जैसे काम के लिए अलग-अलग रेट दिए गए.

ACB ने क्या की पूछताछ?

ACB ने सत्येंद्र जैन से पूछा कि दिल्ली सरकार के स्कूलों में क्लासरूम के निर्माण के लिए जारी होने के बाद टेंडर की शर्तों में बदलाव कैसे किया गया?

इस पर भी स्पष्टीकरण मांगा गया कि निर्माण लागत 1200 रुपये से बढ़कर 2200 रुपये प्रति वर्ग फुट कैसे हुई? इसके पीछे के क्या कारण हैं?

क्या इस निर्माण के लिए जो लागत में इजाफा हुआ, क्या इसके लिए नियम अनुसार मंजूरी ली गई थी?

ACB ने यह भी पूछा कि कॉन्ट्रैक्टर्स द्वारा निजी आर्किटेक्ट को किए गए भुगतान की जानकारी क्या उन्हें थी?

ACB ने क्लासरूम के निर्माण में हुए कथित घोटाले की जांच के लिए दो इंजीनियरों को तकनीकी सलाहकार के रूप में नियुक्त किया है. ये इस बात की जांच कर रहे हैं कि टेंडर और लागत में कथित अनियमितता क्या हुई हैं?

ACB जांच पर सत्येंद्र जैन ने क्या कहा?

सत्येंद्र जैन ने ACB की जांच पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बीजेपी असल मुद्दों से लोगों को भटकाने में जुटी है. बीजेपी सरकार अपने वादे पूरा करने की जगह हमारे नेताओं को फंसाने की कोशिश कर रही है.

आगे की कार्रवाई?

6 जून को सत्येंद्र जैन से हुई पूछताछ के बाद ACB ने पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को जवाब तलब करने के लिए 9 जून को बुलाया है.

GRP का सिपाही है करोड़पति, उसके पास है दुनिया की सबसे महंगी हार्ले डेविडसन बाइक, चार लग्जरी कार के आलावा करोड़ से अधिक का मकान भी
Ayodhya New Timing: अयोध्या में रामलला दर्शन का समय बदला, अब 19 घंटे नहीं खुलेंगे कपाट, नया नियम आज से लागू
खबर विशेष : छत्तीसगढ़ का ऐसा गणेश मंदिर जो दास राजाओं ने 16 दशक पूर्व बनवाया, यहां मूर्धन्य कवि मुक्तिबोध, बख्शी और बलदेव मिश्र भी करते थे आराधना, अब तक 124 चांदी के छत्र, 1866 में गणेश मंदिर का निर्माण, 158 वर्षों से मनाया जा रहा है गणेश उत्सव
Jaggi Murder Case Chhattisgarh : जग्गी हत्याकांड फिर सुर्खियों में, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर केस रिओपन, 1 अप्रैल को हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई”
Indore Petrol Bomb Attack: कनाड़िया रोड पर दहशत, दुकानदार पर पेट्रोल बम फेंककर जिंदा जलाने की कोशिश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Crime News : मुंबई में बैठा बेटा करता रहा भरोसा, भिलाई में बुजुर्ग माता-पिता के पीठ पीछे रचती रही धोखाधड़ी का खेल

सीजी भास्कर, 18 मई। भिलाई में एक बुजुर्ग…

Medicinal Rice : गांव की इस खास धान ने बढ़ाई किसानों की उम्मीद, अब दूर दूर से आ रही मांग

सीजी भास्कर, 18 मई। महासमुंद जिले के एक…

Bodhghat Project : बस्तर में फिर बढ़ी बड़े बांध की आहट, दर्जनों गांवों में लोगों की चिंता अचानक बढ़ी

सीजी भास्कर, 18 मई। बस्तर के कई गांवों…

Housing Scam : राजधानी की हाउसिंग कॉलोनी में बड़ा खेल उजागर, रिकॉर्ड में मकान दिखे लेकिन जमीन पर नहीं मिला कुछ

सीजी भास्कर, 18 मई। रायपुर की सेजबहार हाउसिंग…

Fuel Saving : दुर्ग निगम ने बदली कचरा उठाने की व्यवस्था, अब कम डीजल में चलेगा पूरा सिस्टम

सीजी भास्कर, 18 मई। दुर्ग नगर निगम में…

You Might Also Like

देश-दुनियाराजनीतिराज्य

संसद ही सर्वोच्च, नागरिक में बसती है लोकतंत्र की आत्मा: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

22/04/2025
Supreme Court Verdict India
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Supreme Court Verdict India : संविदा कर्मचारियों के लिए बड़ी जीत: नियमितीकरण पर सुप्रीम कोर्ट की अंतिम मुहर, वर्षों की कानूनी लड़ाई का हुआ अंत

07/01/2026
देश-दुनिया

छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति में बम की खबर से हड़कंप, झांसी रेलवे स्टेशन बना छावनी

05/07/2025
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डभिलाई-दुर्ग

डैम में मिली नाबालिग की लाश, दुर्ग में घंटों चला SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन..

01/05/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?