CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Achanakmar Tiger Reserve : अचानकमार टाइगर रिजर्व में अवैध प्रवेश पर सख्त कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

Achanakmar Tiger Reserve : अचानकमार टाइगर रिजर्व में अवैध प्रवेश पर सख्त कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin 05/01/2026
Share
Achanakmar Tiger Reserve
Achanakmar Tiger Reserve

सीजी भास्कर, 5 जनवरी। अचानकमार टाइगर रिजर्व (Achanakmar Tiger Reserve) के प्रतिबंधित कोर जोन से लगे क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश कर हथियार लहराने और फायरिंग करने के मामले में वन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लेते ही अचानकमार टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस विभाग के सहयोग से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से दो एयर राइफल और एक टाटा सफारी स्टॉर्म वाहन जब्त किया गया है।

छत्तीसगढ़ के अचानकमार टाइगर रिजर्व (Achanakmar Tiger Reserve) (एटीआर) के प्रतिबंधित कोर जोन से सटे क्षेत्र में हथियार लहराने और गोलीबारी (फायरिंग शॉट्स) की घटना सामने आने के बाद पूरे वन अमले में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजीत वैष्णव (26 वर्ष), अनिकेत (27 वर्ष) एवं विक्रांत वैष्णव (36 वर्ष) के रूप में हुई है।

तीनों आरोपियों के खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम, 1972 की संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि टाइगर रिजर्व जैसे संवेदनशील क्षेत्र में इस तरह की लापरवाही और गैरकानूनी गतिविधियों को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

प्रकरण को गंभीर मानते हुए विभागीय स्तर पर भी कड़ी कार्रवाई की गई है। तत्काल प्रभाव से संबंधित बैरियर गार्ड को हटा दिया गया है, वहीं संबंधित परिक्षेत्र अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। पूरे मामले की विस्तृत जांच के लिए सहायक संचालक (कोर) को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच करेंगे।

वन विभाग ने साफ शब्दों में कहा है कि टाइगर रिजर्व क्षेत्र में अवैध प्रवेश, हथियारों का प्रदर्शन, फायरिंग या वन्यप्राणियों को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तरह की घटनाएं न केवल वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए खतरा हैं, बल्कि कानून व्यवस्था के लिए भी गंभीर चुनौती पैदा करती हैं।

वन विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि सुरक्षित वन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की संदिग्ध या अवैध गतिविधि की जानकारी मिले, तो तत्काल वन विभाग या संबंधित प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर वन्यजीवों और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

You Might Also Like

Raigarh Crime News : 11 लाख का गबन कर भागा ऑटोमोबाइल मैनेजर सिंगरौली से गिरफ्तार, फर्जी बिल्टी बनाकर डकार लिए कंपनी के पैसे

Bilaspur Municipal Corporation Action : बिलासपुर में निगम का ‘बुलडोजर’ एक्शन, 2 मंजिल की अनुमति पर तान दी 4 मंजिला इमारत; रामा मैग्नेटो के पास बिल्डिंग सील

Kanan Pendari Bilaspur News : कानन पेंडारी में टला बर्ड फ्लू का साया, 17 दिन बाद वन्यप्राणियों को परोसा गया चिकन और अंडा; सांपों ने खाए चूजे

Sakti Police Raid : सक्ती पुलिस की ‘फिल्मी’ रेड, बाराती बनकर जुआ फड़ पर दी दबिश; 8 सटोरिए गिरफ्तार, ₹31 लाख का माल बरामद

Janjgir Champa : डंडे से पीटकर हत्या करने वाले 3 आरोपियों को उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला, जेल के साथ जुर्माना भी

Newsdesk Admin 05/01/2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

एक युग का अंत, आवाज़ अमर रहेगी विनम्र श्रद्धांजलि

सीजी भास्कर, 12। अप्रैल आशा भोंसले जी का…

Raigarh Crime News : 11 लाख का गबन कर भागा ऑटोमोबाइल मैनेजर सिंगरौली से गिरफ्तार, फर्जी बिल्टी बनाकर डकार लिए कंपनी के पैसे

Raigarh Crime News : रायगढ़ की शिव शक्ति…

Bilaspur Municipal Corporation Action : बिलासपुर में निगम का ‘बुलडोजर’ एक्शन, 2 मंजिल की अनुमति पर तान दी 4 मंजिला इमारत; रामा मैग्नेटो के पास बिल्डिंग सील

Bilaspur Municipal Corporation Action : बिलासपुर के पॉश…

Kanan Pendari Bilaspur News : कानन पेंडारी में टला बर्ड फ्लू का साया, 17 दिन बाद वन्यप्राणियों को परोसा गया चिकन और अंडा; सांपों ने खाए चूजे

Kanan Pendari Bilaspur News : बिलासपुर के कानन…

Sakti Police Raid : सक्ती पुलिस की ‘फिल्मी’ रेड, बाराती बनकर जुआ फड़ पर दी दबिश; 8 सटोरिए गिरफ्तार, ₹31 लाख का माल बरामद

Sakti Police Raid :छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़

Raigarh Crime News : 11 लाख का गबन कर भागा ऑटोमोबाइल मैनेजर सिंगरौली से गिरफ्तार, फर्जी बिल्टी बनाकर डकार लिए कंपनी के पैसे

11/04/2026
अपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Bilaspur Municipal Corporation Action : बिलासपुर में निगम का ‘बुलडोजर’ एक्शन, 2 मंजिल की अनुमति पर तान दी 4 मंजिला इमारत; रामा मैग्नेटो के पास बिल्डिंग सील

11/04/2026
छत्तीसगढ़

Kanan Pendari Bilaspur News : कानन पेंडारी में टला बर्ड फ्लू का साया, 17 दिन बाद वन्यप्राणियों को परोसा गया चिकन और अंडा; सांपों ने खाए चूजे

11/04/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Sakti Police Raid : सक्ती पुलिस की ‘फिल्मी’ रेड, बाराती बनकर जुआ फड़ पर दी दबिश; 8 सटोरिए गिरफ्तार, ₹31 लाख का माल बरामद

11/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?