CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रायगढ़ में वन विभाग की कार्रवाई, सांभर शिकार मामले में 5 अरेस्ट

रायगढ़ में वन विभाग की कार्रवाई, सांभर शिकार मामले में 5 अरेस्ट

By Newsdesk Admin
17/04/2026
Share

सीजी भास्कर 17 अप्रैल

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में शिकारियों ने मिलकर सांभर का शिकार किया और उसके मांस को घर में लाकर पकाया जा रहा था। तभी इसकी सूचना वन अमला को लग गई। ऐसे में वनकर्मी मौके पर पहुंचे और मांस को जब्त करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रायगढ़ रेंज का है।

मिली जानकारी के मुताबिक गुरूवार को वन अमला को सूचना मिली कि देलारी में वन्यप्राणी का मांस पकाकर कुछ घर में खाने की तैयारी है।

ऐसे में वनकर्मियों की टीम तत्काल देलारी गांव पहुंची। जहां गांव में कई घरों की तलाशी लेने पर देलारी निवासी आत्माराम, मायराम, हरिषचंद्र साव व तरूण के घर में सांभर का पका हुआ मांस मिला।

जिसे वन अमला ने जब्त कर लिया और मोतराम राठिया के घर की जांच करने पर जानकारी हुई कि उसने 1 किलो मांस को पका कर खा लिया है।

जिसके बाद वन अमला द्वारा पके हुए मांस, बर्तन को जब्त कते हुए सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर रेंज कार्यालय लाया गया।

जहां उनसे पूछताछ करने पर सांभर के मांस को पकाने की बात कही। जिसके बाद वन अमला ने आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 का उलंघन पाये जाने पर धारा 39, 50, 51 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

आगे की कार्रवाई की जा रही

SDO तन्मय कौशिक ने बताया कि मुखबीर के द्वारा सूचना मिली थी कि देलारी गांव में सांभर के मांस को पकाया जा रहा है।

जिसके बाद टीम ने मौके पर दबिश दी। गांव के घरों में जांच की गई, तो 5 घरो में सांभर के अवशेष मिले। ज्यादा घरों में मांस को पका लिया गया था।

जिसका सैंपल लिया गया और लैब भेजा जा रहा है। पूछताछ में ग्रामीणों ने माना कि उन्होंने जंगल में शिकार किया था। आगे की कार्रवाई चल रही है।

Heavy storm and rain changed the weather in Bilaspur : छत्तीसगढ़ में 4 दिन अलर्ट
Mahasamund Girl Murder Case : 18वें जन्मदिन के बाद लापता छात्रा की हत्या
नारायणपुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, छह माओवादी ढेर – हथियार और विस्फोटक बरामद
Drinking Water : वर्षों से पानी के लिए भटक रहे थे ग्रामीण, अब गांव में हैंडपंप लगते ही बदला माहौल
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2025: मंदिरों में भक्ति की गूंज, 1100 किलो मालपुए का भोग, CM ने बच्चों संग मनाया पर्व
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mule account racket busted
Mule account racket busted : साइबर फ्रॉड पर बड़ा एक्शन: म्यूल अकाउंट रैकेट का खुलासा, 5 गिरफ्तार

Mule account racket busted

Harbhajan Singh
Harbhajan Singh : सुरक्षा हटाने पर हाईकोर्ट की दो टूक, विरोध प्रदर्शन को नहीं माना जान का खतरा

सीजी भास्कर, 18 जुलाई। पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा…

Abhijeet Deepke Ink Attack
Abhijeet Deepke Ink Attack : महिला ने फेंकी स्याही, पुलिस कर रही पूछताछ

Abhijeet Deepke Ink Attack

Supreme Court
Supreme Court : ट्रेनों की भीड़ पर सर्वोच्च अदालत की सख्त टिप्पणी, यात्रियों को लेकर दिया बड़ा सुझाव

देश में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और उससे…

MBBS Seats
MBBS Seats : सबसे ज्यादा सीटें किस राज्य में, नई सूची, बड़ी जानकारी

पढ़ाई का सपना देखने वाले लाखों विद्यार्थियों के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?