CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बालकनी में गमले लगाने पर अब हो सकती है कार्रवाई, सख्त निर्देश

बालकनी में गमले लगाने पर अब हो सकती है कार्रवाई, सख्त निर्देश

By Newsdesk Admin
14/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 14 मई। उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में आवासीय कॉलोनी या हाईराइज सोसाइटी में किसी ने अपनी बालकनी की दीवार पर गमले रखे तो उसका खामियाजा उठाना पड़ सकता है। नोएडा विकास प्राधिकरण की ओर से इस संबंध में सख्त निर्देश दिए गए हैं।

अथॉरिटी ने साफ कहा कि ऐसा करने पर अपार्टमेंट के एसोसिएशन, बिल्डर और घर के मालिक पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है। नोएडा प्राधिकरण ने ये फैसला बालकनी से गमला गिरने की वजह से किसी बड़े हादसे की आशंका को देखते हुए लिया है।

नोएडा विकास प्राधिकरण ने ये कदम पुणे में हाल ही में हुई एक घटना के बाद उठाया है। जहां यहां की एक सोसाइटी के परिसर में खेल रहे एक बच्चे की गमला गिरने से मौत हो गई थी। ये बंगला बालकनी की दीवार पर रखा हुआ था। जिसकी वजह से जब ये गमला गिरा तो एक मासूम उसकी चपेट में आ गया।

इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद बालकनी में गमले रखने को लेकर बहस तेज हो गई थी. ऐसा हादसा दोबारा कहीं हो न हो सके, इसे देखते हुए प्राधिकरण द्वारा ये फैसला लिया गया है।

बालकनी में गमले रखने पर कार्रवाई

प्राधिकरण द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, अगर किसी आवासीय सोसाइटी की बालकनी की दीवार पर रखे गमले के गिरने की घटना होती है, तो ‘अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन’ (एओए) के अध्यक्ष और सचिव या बिल्डर व फ्लैट मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई भी की जा सकती है।

दिल्ली से सटे नोएडा में बड़ी संख्या में हाईराइज सोसाइटी हैं, जहां अक्सर लोग अपने घरों की सजावट के लिए बालकनी में पेड़ पौधे सजाते हैं। कई बार गमले ऐसी जगह रख दिए जाते हैं जिससे हवा चलने या आंधी तूफान की स्थिति में गिर सकते हैं ऐसे में कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। प्राधिकरण ने हिदायत दी अगर आपको बालकनी में गमले रखने हैं तो ऐसी जगह रखे जाएं जिससे कोई हादसा न हो।
Honda City : नई चमक और नए फीचर्स के साथ आई यह सेडान, बाजार में बढ़ी दूसरी कारों की टेंशन
भ्रष्टाचार के मामले में मान सरकार का अपने ही MLA पर एक्शन, किया गिरफ्तार
Gorakhpur Murder Case: बेटी ने खोले राज़, पापा की गर्लफ्रेंड्स और मां की नाराज़गी बनी खौफनाक वजह
Exhumed Body After Accident: धमतरी में सड़क हादसे के बाद दफनाया शव, 3 दिन बाद कब्र से बाहर लाई गई लाश
दो मुस्लिम पति फिर हिंदू लड़के से हो गया प्यार…3 बच्चों की मां ने की तीसरी शादी, शौहर बोला- “खुदा तुम्हें माफ नहीं करेगा”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raghu Thakur Statement
Raghu Thakur Statement : PM मोदी और राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- सत्ता से सवाल पूछना लोकतंत्र की पहचान

Raghu Thakur Statement : रघु ठाकुर ने प्रधानमंत्री…

Jhiram Valley Naxal Attack Verdict
Jhiram Valley Naxal Attack Verdict : 5 सितंबर को आएगा फैसला, 10 आरोपियों पर टिकी नजर

Jhiram Valley Naxal Attack Verdict :हमले के दौरान…

Sarangarh Accident News
Sarangarh Accident News : श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 2 की मौत; 15 घायल

Sarangarh Accident News : दसे के बाद सिटी…

Chhattisgarh Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : मनेन्द्रगढ़ में पुलिया टूटी; मैनपाट में नदी में बहने से युवक की मौत

Chhattisgarh Heavy Rain Alert :मौसम विभाग के मुताबिक…

Raipur Hammer Attack Case
Raipur Hammer Attack Case : पुरानी रंजिश में मां-बेटे पर हथौड़े से हमला, दोनों घायल

Raipur Hammer Attack Case : पुरानी रंजिश को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?