CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Advanced Cardiac Institute Raipur : रायपुर के एसीआई में बिना चीर-फाड़ नया जीवन, चार घंटे की जटिल प्रक्रिया ने 20% से 60% तक बढ़ाई दिल की ताकत

Advanced Cardiac Institute Raipur : रायपुर के एसीआई में बिना चीर-फाड़ नया जीवन, चार घंटे की जटिल प्रक्रिया ने 20% से 60% तक बढ़ाई दिल की ताकत

By Newsdesk Admin 09/01/2026
Share
Advanced Cardiac Institute Raipur
Advanced Cardiac Institute Raipur

सीजी भास्कर, 09 जनवरी। नववर्ष 2026 की शुरुआत छत्तीसगढ़ की शासकीय स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए एक बड़ी उपलब्धि लेकर आई है। पं. नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर के एडवांस्ड कार्डियक इंस्टिट्यूट में एक अत्यंत जटिल हृदय प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम देकर चिकित्सा क्षेत्र में नया मानक स्थापित किया गया है।

Contents
ओपन हार्ट संभव नहीं था, नस के रास्ते बदला गया वाल्वचिमनी तकनीक और इमरजेंसी एंजियोप्लास्टीपूरी टीम रही अलर्ट मोड परघर लौटी मरीज, भरोसा और मजबूत

महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. डॉ. विवेक चौधरी ने जानकारी दी कि वर्ष 2025 में कार्डियोलॉजी विभाग द्वारा 2600 से अधिक जटिल हृदय प्रक्रियाएं (Advanced Cardiac Institute Raipur) की गईं। वर्ष 2009 में जहां विभाग ने मात्र 41 मामलों से शुरुआत की थी, वहीं आज यह केंद्र प्रतिवर्ष 2000 से अधिक उन्नत कार्डियक इंटरवेंशन कर रहा है।

ओपन हार्ट संभव नहीं था, नस के रास्ते बदला गया वाल्व

कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. स्मित श्रीवास्तव ने बताया कि नए साल की पहली बड़ी उपलब्धि के रूप में एक बुजुर्ग महिला पर अत्यंत जोखिमपूर्ण ट्रांसकैथेटर ऑर्टिक वाल्व इम्प्लांटेशन (TAVI) प्रक्रिया की गई। मरीज लंबे समय से सांस फूलने और हार्ट फेलियर से जूझ रही थीं। जांच में सामने आया कि उनका ऑर्टिक वाल्व पूरी तरह कैल्शियम से कठोर हो चुका था और हृदय की पंपिंग क्षमता मात्र 20 प्रतिशत रह गई थी।

इस स्थिति में ओपन हार्ट सर्जरी लगभग असंभव मानी (Advanced Cardiac Institute Raipur) जा रही थी। ऐसे में कार्डियोलॉजी और कार्डियक सर्जरी विभाग ने मिलकर एक विशेष “हार्ट टीम” बनाई। कार्डियक सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्णकांत साहू के साथ संयुक्त निर्णय लेकर बिना चीर-फाड़ पैर की नस के माध्यम से वाल्व प्रत्यारोपण का फैसला किया गया।

चिमनी तकनीक और इमरजेंसी एंजियोप्लास्टी

प्रक्रिया से पहले विशेष सीटी स्कैन विश्लेषण किया गया। जांच में सामने आया कि मरीज की नसें पतली और कैल्शियम युक्त थीं, साथ ही कोरोनरी धमनियां वाल्व के बेहद करीब थीं, जिससे प्रत्यारोपण के दौरान धमनियों के बंद होने का गंभीर खतरा था।

इस जोखिम से निपटने के लिए विशेषज्ञों ने दोनों कोरोनरी धमनियों में स्टेंट डालकर वाल्व और धमनियों के बीच “चिमनी” संरचना तैयार की। प्रक्रिया के अंतिम चरण में बाएं पैर की नस में अचानक ब्लॉकेज उत्पन्न हुआ, जिसे दाहिने पैर के रास्ते तत्काल बलून एंजियोप्लास्टी कर नियंत्रित किया गया।

लगभग चार घंटे चली इस जटिल प्रक्रिया के बाद ऑपरेशन टेबल पर ही मरीज के ऑर्टिक वाल्व का प्रेशर 80 से घटकर शून्य हो गया और हृदय की पंपिंग क्षमता 20 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत तक पहुंच गई। हृदय की धड़कन स्थिर रही और दोनों कोरोनरी धमनियों में रक्त प्रवाह सामान्य बना रहा।

पूरी टीम रही अलर्ट मोड पर

अस्पताल अधीक्षक प्रो. डॉ. संतोष सोनकर ने बताया कि प्रक्रिया के दौरान सभी आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई। सुरक्षा की दृष्टि से ओपन हार्ट सर्जरी की टीम स्टैंडबाई में रखी गई थी, साथ ही संभावित अनियमित धड़कन को देखते हुए 24 घंटे के लिए टेम्पररी पेसमेकर का बैकअप भी तैयार रखा गया।

यह प्रक्रिया डॉ. स्मित श्रीवास्तव के नेतृत्व में डॉ. शिवकुमार शर्मा, डॉ. कुणाल ओस्तवाल, डॉ. प्रतीक गुप्ता, डॉ. सौम्या, डॉ. वैभव और डॉ. प्रिंस द्वारा संपन्न की गई। कैथलैब टेक्नीशशियन, नर्सिंग स्टाफ और कार्डियक एनेस्थेसियोलॉजी विशेषज्ञों की भूमिका भी अहम रही।

घर लौटी मरीज, भरोसा और मजबूत

मरीज को हार्ट कमांड सेंटर में रिमोट व्यूइंग तकनीक के जरिए निरंतर निगरानी (Advanced Cardiac Institute Raipur) में रखा गया। स्वास्थ्य में संतोषजनक सुधार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया। मरीज और उनके परिजनों ने शासकीय चिकित्सा संस्थानों की क्षमता पर भरोसा जताते हुए पूरी टीम और राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

You Might Also Like

CG IAS Transfer : राज्य सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दीपक सोनी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रिलीव

IG Ramgopal Garg Inspection : आधी रात चिल्फी बॉर्डर पहुंचे आईजी रामगोपाल गर्ग, अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी के निर्देश

Ganja Seized Mahasamund : MP सप्लाई से पहले महासमुंद में पकड़े गए 2 तस्कर, 35 किलो गांजा जब्त

Chhattisgarh Guideline Rates : छत्तीसगढ़ के 4 जिलों में नई गाइडलाइन दरें लागू, जमीन-रजिस्ट्री पर पड़ेगा असर

Rice Mill Fire Chhattisgarh : गरियाबंद में राइस मिल में भीषण आग, 10 लाख का धान जलकर राख

Newsdesk Admin 09/01/2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CG IAS Transfer
CG IAS Transfer : राज्य सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दीपक सोनी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रिलीव

सीजी भास्कर, 27 फरवरी। छत्तीसगढ़ सरकार ने शुक्रवार…

IG Ramgopal Garg Inspection : आधी रात चिल्फी बॉर्डर पहुंचे आईजी रामगोपाल गर्ग, अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी के निर्देश

सीजी भास्कर, 27 फरवरी। बिलासपुर रेंज के आईजी…

Ganja Seized Mahasamund : MP सप्लाई से पहले महासमुंद में पकड़े गए 2 तस्कर, 35 किलो गांजा जब्त

सीजी भास्कर, 27 फरवरी। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले…

Chhattisgarh Guideline Rates : छत्तीसगढ़ के 4 जिलों में नई गाइडलाइन दरें लागू, जमीन-रजिस्ट्री पर पड़ेगा असर

सीजी भास्कर, 27 फरवरी। छत्तीसगढ़ में संपत्ति पंजीयन…

Rice Mill Fire Chhattisgarh : गरियाबंद में राइस मिल में भीषण आग, 10 लाख का धान जलकर राख

सीजी भास्कर, 27 फरवरी। गरियाबंद जिले के बोरिद…

You Might Also Like

CG IAS Transfer
छत्तीसगढ़

CG IAS Transfer : राज्य सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दीपक सोनी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रिलीव

27/02/2026
छत्तीसगढ़

IG Ramgopal Garg Inspection : आधी रात चिल्फी बॉर्डर पहुंचे आईजी रामगोपाल गर्ग, अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी के निर्देश

27/02/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Ganja Seized Mahasamund : MP सप्लाई से पहले महासमुंद में पकड़े गए 2 तस्कर, 35 किलो गांजा जब्त

27/02/2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Guideline Rates : छत्तीसगढ़ के 4 जिलों में नई गाइडलाइन दरें लागू, जमीन-रजिस्ट्री पर पड़ेगा असर

27/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?