CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Afghanistan Team in Champions Trophy : सेमीफाइनल की दहलीज पर अफगानिस्तान टीम… ऑस्ट्रेलिया चैम्पियंस ट्रॉफी से होगा बाहर ?

Afghanistan Team in Champions Trophy : सेमीफाइनल की दहलीज पर अफगानिस्तान टीम… ऑस्ट्रेलिया चैम्पियंस ट्रॉफी से होगा बाहर ?

By Newsdesk Admin 27/02/2025
Share
Afghanistan Team in Champions Trophy
Afghanistan Team in Champions Trophy

ICC Champions Trophy 2025 Semi Final Scenario : वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट टीम (Afghanistan Team in Champions Trophy) ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। इस बार, यह टीम ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में अपने शानदार खेल से सबको प्रभावित कर रही है। उसने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने की दावेदारी पेश की है।

इस बार ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 पाकिस्तान में आयोजित की जा रही है। ग्रुप-ए से भारतीय टीम और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। वहीं, ग्रुप-बी में स्थिति थोड़ी जटिल नजर आ रही है। अफगानिस्तान सेमीफाइनल के करीब है, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम को यदि सतर्क नहीं रही, तो उसे बाहर होना पड़ सकता है।

अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को हराकर बाहर किया

जानकारी के अनुसार, ग्रुप-बी में बुधवार (26 फरवरी) को एक रोमांचक मुकाबला हुआ। इस मैच में चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का पहला और बड़ा उलटफेर देखने को मिला। कमजोर मानी जाने वाली अफगानिस्तान की टीम ने इंग्लैंड को 8 रनों से हराया। इस हार के साथ जोस बटलर की अगुवाई वाली इंग्लैंड टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।

अफगानिस्तान (Afghanistan Team in Champions Trophy) की टीम अभी भी सेमीफाइनल की दौड़ में है। उनका अगला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के साथ है। यदि अफगानिस्तान को सेमीफाइनल में प्रवेश करना है, तो उन्हें किसी भी हाल में कंगारू टीम को हराना होगा। यह मैच 28 फरवरी को लाहौर में खेला जाएगा।

ग्रुप-बी में सेमीफाइनल की स्थिति जटिल (Afghanistan Team in Champions Trophy)

ग्रुप-बी में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया दोनों के पास 3-3 अंक हैं। बेहतर नेट रनरेट 2.140 के साथ दक्षिण अफ्रीकी टीम ग्रुप-बी में पहले स्थान पर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया का नेट रनरेट 0.475 है, जो उन्हें दूसरे स्थान पर रखता है।

तीसरे स्थान पर अफगानिस्तान की टीम है, जिसने इंग्लैंड को हराया है। इस टीम ने दो में से एक मैच जीतकर 2 अंक प्राप्त किए हैं, लेकिन उनका नेट रनरेट -0.990 है। इस प्रकार, ग्रुप-बी की ये तीनों टीमें सेमीफाइनल की दौड़ में बनी हुई हैं।

ग्रुप-बी में सेमीफाइनल की स्थिति कुछ इस प्रकार है… (Afghanistan Team in Champions Trophy)

  • ऑस्ट्रेलिया को अपने ग्रुप का अंतिम मैच अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए कंगारू टीम को यह मैच हर हाल में जीतना होगा। यदि वे यह मैच जीतते हैं, तो उनके खाते में 5 अंक होंगे और वे सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएंगे। इस जीत के साथ अफ्रीकी टीम भी क्वालिफाई कर जाएगी, जबकि इंग्लैंड के बाद अफगानिस्तान की टीम बाहर हो जाएगी।
  • यदि अफगानिस्तान एक और बड़ा उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया को हरा देता है, तो वे सेमीफाइनल में जगह बना लेंगे।
  • अगर कंगारू टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ता है, तो इस स्थिति में यदि इंग्लैंड टीम बड़े अंतर से दक्षिण अफ्रीका को हराती है, तो अफगानिस्तान के साथ ऑस्ट्रेलिया भी सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा।

You Might Also Like

IPL 2026 rules BCCI : IPL 2026 में सख्ती का नया दौर: BCCI का 3.5 घंटे नियम लागू, तोड़ने पर टीमों को पड़ सकता है भारी

Disha College Raipur : इंटर-क्लास क्रिकेट मुकाबले में BALLB 2nd Year की दमदार जीत, LLB Final Year को 8 रन से हराया

Hardik Pandya Ferrari 12Cilindri : टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद हार्दिक पंड्या ने खुद को दिया लग्जरी तोहफा, कार कलेक्शन में शामिल हुई नई फेरारी

SRH Power Duo IPL 2026: काव्या मारन की टीम में दो ‘धुरंधर’ बल्लेबाज, ओपनिंग मैच में दिखेगा दमदार एक्शन

Team India Next T20 Match Date : T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद कब खेलेगी टीम इंडिया अगला टी20 मैच? सामने आई तारीख

Newsdesk Admin 27/02/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rajiv Agrawal CSIDC Statement : 8 लाख करोड़ के निवेश से बदलेगा छत्तीसगढ़, राजीव अग्रवाल बोले – रोजगार और ग्रामीण विकास पर फोकस

सीजी भास्कर, 17 मार्च। भिलाई में आयोजित एक…

Heart Tumor Surgery India : अंबेडकर अस्पताल में अद्भुत सर्जरी, 11 साल के बच्चे के दिल से चिपका दुर्लभ कैंसर निकाला – डॉक्टरों ने रचा इतिहास

सीजी भास्कर, 17 मार्च। राजधानी के Dr. Bhimrao…

Bhupesh Baghel statement cylinder price : रायपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, भूपेश बघेल बोले – 56 इंच वाली सरकार में सिलेंडर-खाद तक नहीं मिल रहा

सीजी भास्कर, 17 मार्च। राजधानी रायपुर में मंगलवार…

Chhattisgarh High Court Judgment SECL : SECL टेंडर विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा-शर्तों की व्याख्या का अधिकार कंपनी के पास

सीजी भास्कर, 17 मार्च। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एसईसीएल…

Sachin Pilot Statement CG : मनरेगा और महंगाई पर कांग्रेस का विधानसभा घेराव, सचिन पायलट के निशाने पर सरकार, बघेल – महंत ने भी साधा हमला

सीजी भास्कर, 17 मार्च। छत्तीसगढ़ में मनरेगा, महंगाई…

You Might Also Like

खेल

IPL 2026 rules BCCI : IPL 2026 में सख्ती का नया दौर: BCCI का 3.5 घंटे नियम लागू, तोड़ने पर टीमों को पड़ सकता है भारी

17/03/2026
Disha College Raipur
खेलछत्तीसगढ़

Disha College Raipur : इंटर-क्लास क्रिकेट मुकाबले में BALLB 2nd Year की दमदार जीत, LLB Final Year को 8 रन से हराया

15/03/2026
खेल

Hardik Pandya Ferrari 12Cilindri : टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद हार्दिक पंड्या ने खुद को दिया लग्जरी तोहफा, कार कलेक्शन में शामिल हुई नई फेरारी

15/03/2026
खेल

SRH Power Duo IPL 2026: काव्या मारन की टीम में दो ‘धुरंधर’ बल्लेबाज, ओपनिंग मैच में दिखेगा दमदार एक्शन

13/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?