CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अहमदाबाद के बाद जूनागढ़ में बड़ा बुलडोजर एक्शन, 100 से ज्यादा अवैध निर्माण ध्वस्त

अहमदाबाद के बाद जूनागढ़ में बड़ा बुलडोजर एक्शन, 100 से ज्यादा अवैध निर्माण ध्वस्त

By Newsdesk Admin
30/04/2025
Share

जूनागढ़ , 30 अप्रैल 2025 :

Junagadh Bulldozer Action: गुजरात के जूनागढ़ में जिला प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण पर एक्शन लिया है. जूनागढ़ के ऊपरकोट किला एक्सटेंशन के पास पुलिस की निगरानी में बुलडोजर कार्रवाई की गई है.

जूनागढ़ के एसडीएम चरणसिंह गोहिल ने न्यूज एजेंसी एएनआई को जानकारी दी, “जूनागढ़ में ऊपरकोट किले के विस्तार के आसपास से अवैध अतिक्रमण हटाया जा रहा है. अब तक कुल 59 अतिक्रमण हटाए गए हैं. इन्हें पहले भी नोटिस दिया गया था, लेकिन इन्होंने अतिक्रमण नहीं हटाया, इसलिए आज इसे प्रशासन बुलडोजर कार्रवाई कर रहा है. हम पुलिस के सहयोग से यह काम कर रहे हैं.”

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

जूनागढ़ के धारागढ़ दरवाज़ा में अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत 100 से ज़्यादा अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए. सुरक्षा के लिए 3 DYSO, 9 पीआई और 26 पीएसआई समेत 260 से ज़्यादा पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था. किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया.

अहमदाबाद में अब तक का सबसे बड़ा बुलडोजर एक्शन

इससे पहले अहमदाबाद में मंगलवार (29 अप्रैल) को बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण का ध्वस्तीकरण किया गया. चंदोला झील के पास अवैध बस्तियों पर बुलडोजर चलाया गया. पुलिस आयुक्त (क्राइम) शरद सिंघल ने बताया कि डोला झील इलाके में ज्यादातर बांग्लादेशी रहते हैं. गैर कानूनी तरीके से रह रहे 100 से ज्यादा बांग्लादेशियों की पहचान की गई थी. उन्हीं बांग्लादेशी बस्तियों में अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई की गई.

बिजली कनेक्शन भी काटे गए थे

बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में चंदोला में मेगा डिमोलिशन ड्राइव चलेगी. अवैध बांग्लादेशियों की झोपड़ी का बिजली कनेक्श न भी काटा गया था. यहां अतिक्रमण हटाने के लिए 80 बुलडोजर लाए गए थे.

शादी के बाद पति को पिलाई दूध, बेहोश होते ही दुल्हन ने कर डाला कांड…
सीलमपुर की ‘लेडी डॉन’ जिकरा का कुणाल हत्याकांड में आया नाम, जा चुकी है जेल
छत्तीसगढ़ में आयोग के अध्यक्ष बदले, नए सिरे से बांटे गए पद, CM ने दी प्रभार में बदलाव की जानकारी
छत्तीसगढ़ प्रदेश विश्वविद्यालय दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी महासंघ में दुर्ग के उमेश साहू अध्यक्ष बने, बिलासपुर से सुनील महासचिव नियुक्त, एक राह एक सलाह पर बनेगी रणनीति
Upendra Kushwaha: बिहार चुनाव से पहले उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, ‘जनसंख्या के आधार पर…’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bagiya Jan Darshan
Bagiya Jan Darshan : देर रात तक लोगों की समस्याएं सुनते रहे मुख्यमंत्री साय

सीजी भास्कर, 17 जुलाई : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

BSP Scrap Chori 
BSP Scrap Chori  : विस में गूंजा BSP लोहा चोरी का मामला, विधायक रिकेश ने केंद्रीय एजेंसियों से जांच की उठाई मांग

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पंचम एवं…

Abhanpur Dilapidated School
Abhanpur Dilapidated School : जर्जर स्कूल भवन पर फूटा पालकों का गुस्सा, स्कूल में जड़ा ताला

सीजी भास्कर, 17 जुलाई : रायपुर जिले के…

Bilaspur Rain Flood
Bilaspur Rain Flood : 20 साल बाद बिलासपुर में बाढ़ जैसे हालात, शहर पानी-पानी

सीजी भास्कर, 17 जुलाई : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर…

Re NEET UG 2026 Result
Re NEET UG 2026 Result : छत्तीसगढ़ के शिपराक और चार्वी बने संयुक्त स्टेट टॉपर

Re NEET UG 2026 Result

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?