CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Operation Sindoor के बाद सीजफायर पर MP कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, शुरू किया ‘इंदिरा तेरी याद आई’ अभियान

Operation Sindoor के बाद सीजफायर पर MP कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, शुरू किया ‘इंदिरा तेरी याद आई’ अभियान

By Newsdesk Admin 14/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 14 मई। पाकिस्तान के खिलाफ सफल सैन्य कार्रवाई के बाद भी युद्धविराम (Ceasefire) की घोषणा को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।

Contents
यह फैसला USA के दबाव में लिया गया- जीतू पटवारीइंदिरा तेरी याद आई’ अभियान की घोषणा शहीदों को श्रद्धांजलि, देशभक्ति का संदेश

कांग्रेस का कहना है कि भारत ने जब पाकिस्तान को लगभग घुटनों पर ला दिया था, तब USA के दबाव में आकर केंद्र सरकार ने युद्ध विराम की घोषणा कर दी। इस कदम को कांग्रेस ने सैनिकों की शहादत का अपमान बताया है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने सोमवार (12 मई) रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संदेश से पहले प्रेस को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भूमिका पर सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि यह युद्ध भारत की अस्मिता, सुरक्षा और आत्मसम्मान का प्रश्न था, न कि कोई व्यापारिक सौदा.

उन्होंने कहा, “22 दिन के युद्ध में 22 जवान शहीद हो गए, 28 नागरिकों की जान गई और अंत में हमें सिर्फ श्रद्धांजलि देने का मौका मिला। क्या यही जीत है?”

यह फैसला USA के दबाव में लिया गया- जीतू पटवारी

पटवारी ने आगे कहा कि पाकिस्तान आज दुनिया के रहमोकरम पर जिंदा है, उसके पास न सैन्य बल है, न ही आर्थिक संसाधन। ऐसे में यह सवाल उठता है कि भारत ने निर्णायक कार्रवाई के बजाय युद्ध विराम क्यों स्वीकार किया? उन्होंने दावा किया कि यह फैसला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के दबाव में लिया गया है, जिससे यह प्रतीत होता है कि भारत की विदेश नीति अब स्वतंत्र नहीं रही।’

इंदिरा तेरी याद आई’ अभियान की घोषणा

इन परिस्थितियों को देखते हुए MP कांग्रेस ने “इंदिरा तेरी याद आई” नाम से एक विशेष जनजागरण अभियान शुरू करने की घोषणा की है। इस अभियान का उद्देश्य भारतवासियों को 1971 के भारत-पाक युद्ध की याद दिलाना है, जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अमेरिका के दबाव को ठुकराते हुए पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए थे और बांग्लादेश का निर्माण सुनिश्चित किया था।

पटवारी ने कहा, “देश आज याद कर रहा है कि कैसे इंदिरा गांधी ने उस समय के अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन को दृढ़ता से जवाब दिया था। उन्होंने अमेरिका के सातवें बेड़े के दबाव को भी नजरअंदाज कर ऐतिहासिक निर्णय लिया. यह नेतृत्व और आत्मनिर्भरता की मिसाल है।”

इस अभियान के तहत कांग्रेस प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित करेगी, जहां जनता को 1971 के युद्ध, इंदिरा गांधी के नेतृत्व, और सेना के शौर्य के बारे में बताया जाएगा। साथ ही, वर्तमान केंद्र सरकार की रणनीति और निर्णयों की तुलना उस ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से की जाएगी।

शहीदों को श्रद्धांजलि, देशभक्ति का संदेश

“इंदिरा तेरी याद आई” अभियान का एक और प्रमुख उद्देश्य हालिया युद्ध में शहीद हुए सैनिकों और नागरिकों को श्रद्धांजलि देना है। कांग्रेस का कहना है कि ऐसे मौके सिर्फ राजनीतिक प्रचार के लिए नहीं, बल्कि देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के लिए होने चाहिए।

पटवारी ने कहा, “हम चाहते हैं कि हर नागरिक देश के सैनिकों के बलिदान को जाने, सेना के शौर्य को माने, और यह समझे कि जब राजनीति में संकल्प और नेतृत्व की कमी होती है तो कैसे सैनिकों की कुर्बानी अधूरी रह जाती है।

इस मामले में अब राजनीति भी शुरू हो गई है कांग्रेस की इंदिरा तेरी याद आई अभियान को लेकर मध्य प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा अगर इंदिरा को याद करोगे तो इमरजेंसी भी याद करनी पड़ेगी।

You Might Also Like

Vinod Tiwari Arrest Case: पीएम मोदी पर पोस्ट के बाद कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई से सियासत गरम

Gaudham Yojana Controversy: गौधाम योजना पर कांग्रेस का हमला, कहा—घोषणाएं ज्यादा, सड़कों पर अब भी भटक रहा पशुधन

Gaudham Yojana Chhattisgarh: सड़कों पर घूमते मवेशियों की समस्या से निपटने की पहल, सीएम विष्णुदेव साय आज करेंगे गौधाम योजना का शुभारंभ

LPG Cylinder Shortage Chhattisgarh: गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें, इंडक्शन चूल्हों की मांग में 20% तक उछाल

Lifeline of Bhilai Hospital : भिलाई की जीवनरेखा सेक्टर-9 अस्पताल को मिलेगा संजीवनी वरदान : सदन में विधायक रिकेश की पहल पर अशासकीय संकल्प पारित

Newsdesk Admin 14/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Danteshwari Temple Jagdalpur Anniversary: मां दंतेश्वरी मंदिर का 10वां वार्षिकोत्सव, कलश यात्रा से शुरू होगा धार्मिक उत्सव

Danteshwari Temple Jagdalpur Anniversary : बस्तर की आस्था…

Domestic LPG Misuse Kondagaon: होटल-ढाबों में घरेलू गैस का व्यावसायिक इस्तेमाल, छापेमारी में 29 सिलेंडर जब्त

Domestic LPG Misuse Kondagaon : छत्तीसगढ़ के Kondagaon…

Pet Dog Attack Jagdalpur: बृजराज नगर में पालतू कुत्ते का अचानक हमला, राहगीरों में मची अफरा-तफरी

Pet Dog Attack Jagdalpur : छत्तीसगढ़ के Jagdalpur…

School Education Budget 2026: 22,466 करोड़ का शिक्षा बजट पास, पहली कक्षा से योग-वैदिक गणित और आखिरी पीरियड में खेल अनिवार्य

School Education Budget 2026 : राज्य विधानसभा में…

Vinod Tiwari Arrest Case: पीएम मोदी पर पोस्ट के बाद कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई से सियासत गरम

Vinod Tiwari Arrest Case : प्रधानमंत्री Narendra Modi…

You Might Also Like

देश-दुनिया

Vinod Tiwari Arrest Case: पीएम मोदी पर पोस्ट के बाद कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई से सियासत गरम

14/03/2026
अन्य

Lifeline of Bhilai Hospital : भिलाई की जीवनरेखा सेक्टर-9 अस्पताल को मिलेगा संजीवनी वरदान : सदन में विधायक रिकेश की पहल पर अशासकीय संकल्प पारित

13/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Raipur Child Labour Rescue: औद्योगिक इलाकों में छापेमारी, 7 नाबालिग बाल मजदूर मुक्त; चार कंपनियों पर केस दर्ज

13/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Chhattisgarh Opium Farming Crackdown: अवैध अफीम खेती पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जिलों में 15 दिन का सर्वे आदेश

13/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?