CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पहलगाम हमले के बाद PDP चीफ महबूबा ने LG को लिखी चिट्ठी, किसके रिहाई की कर दी मांग…?

पहलगाम हमले के बाद PDP चीफ महबूबा ने LG को लिखी चिट्ठी, किसके रिहाई की कर दी मांग…?

By Newsdesk Admin 06/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 06 मई। Mehbooba Mufti Writes To LG Manoj Sinha: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले की घटना को लेकर पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने उप राज्यपाल मनोज सिन्हा को पत्र लिखकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Contents
कश्मीरियों ने आतंकवाद का विरोध किया- महबूबा मुफ्ती3000 से ज्यादा गिरफ्तारियां चिंताजनक- महबूबा मुफ्तीये कार्रवाई बदले की भावना की तरह है- महबूबा‘कश्मीर के लोगों ने सद्भावना का हाथ बढ़ाया’अमरनाथ यात्रा का भी जिक्र

उन्होंने LG को लिखी चिट्ठी में पहलगाम घटना के बाद हिरासत में लिए गए युवाओं की रिहाई की मांग की है। पीडीपी प्रमुख ने निर्दोष नागरिकों की गिरफ्तारी पर सवाल खड़े किए हैं साथ ही कहा है कि कोई भी लोकतांत्रिक और जिम्मेदार समाज अपने लोगों के साथ इस तरह के व्यवहार को स्वीकार नहीं कर सकता।

महबूबा मुफ्ती ने एलजी मनोज सिन्हा को लिखे पत्र में कहा, ”मैं आपको ऐसे समय में लिख रही हूं जब पूरा देश पहलगाम में हुए दुखद और कायराना आतंकी हमले से दुखी है। इस घिनौनी घटना की पूरे देश में व्यापक रूप से निंदा की गई है, खासकर कश्मीर के लोगों द्वारा. वास्तव में हम एक कदम और आगे बढ़ गए और पूर्ण बंद का आह्वान किया, विरोध स्वरूप सड़कों पर उतर आए।”

कश्मीरियों ने आतंकवाद का विरोध किया- महबूबा मुफ्ती

उन्होंने पत्र में आगे कहा, ”इस घटना ने पहली बार एक महत्वपूर्ण और उत्साहजनक बदलाव को चिह्नित किया, कश्मीरियों ने खुले तौर पर आतंकवाद का विरोध किया और इस संकट के दौरान राष्ट्र के साथ एकजुट रहे। पहलगाम हमले के तुरंत बाद ये स्थानीय कश्मीरी ही थे जो घायलों की मदद करने के लिए आगे आए, उन्हें अस्पतालों में पहुंचाया और ब्लड डोनेट किया. यह किसी उपकार के रूप में नहीं बल्कि अपने साथी नागरिकों के प्रति एक कर्तव्य के रूप में किया।”

3000 से ज्यादा गिरफ्तारियां चिंताजनक- महबूबा मुफ्ती

पीडीपी प्रमुख ने आगे लिखा, ”हालांकि, इसके बाद अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियों की प्रतिक्रिया एक केंद्रित जांच की तरह कम और व्यापक और अंधाधुंध कार्रवाई की तरह अधिक प्रतीत होती हैं।

3,000 से ज्यादा गिरफ्तारियां और लगभग 100 लोगों को पब्लिक सेफ्टी एक्ट (PSA) के तहत हिरासत में लिया गया है। ये संख्याएं चिंताजनक हैं। ये न्याय नहीं बल्कि सजा का एक सामूहिक रूप दर्शाती हैं।

ये कार्रवाई बदले की भावना की तरह है- महबूबा

महबूबा मुफ्ती ने चिंता जताते हुए पत्र में लिखा, ”इस दृष्टिकोण से न सिर्फ परिवारों और समुदायों को अलग-थलग करने का जोखिम है, बल्कि यह सवाल भी उठता है कि यह सब हमें कहां ले जाएगा?

जबकि हम सभी स्पष्ट रूप से न्याय के पक्ष में हैं, वर्तमान में की जा रही कार्रवाई बदले की भावना की तरह है। कोई भी लोकतांत्रिक और जिम्मेदार समाज अपने लोगों के साथ इस तरह के व्यवहार को स्वीकार नहीं कर सकता या नहीं करना चाहिए।

‘कश्मीर के लोगों ने सद्भावना का हाथ बढ़ाया’

जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम ने LG को लिखे पत्र में ये भी कहा, ”मैं लंबे समय से कहती रही हूं कि कश्मीर के लोगों ने सद्भावना का हाथ बढ़ाया है लेकिन अब देश के बाकी हिस्सों को भी उसी तरह जवाब देना चाहिए. यह बेहद निराशाजनक है कि कुछ आतंकवादियों की हरकतें अब यह निर्धारित कर रही हैं कि सुरक्षा एजेंसियां ​​स्थिति पर कैसे प्रतिक्रिया देंगी।

अमरनाथ यात्रा का भी जिक्र

उपराज्यपाल को लिखे पत्र में उन्होंने अमरनाथ यात्रा का भी जिक्र किया।

पीडीपी प्रमुख ने लिखा, ”श्री अमरनाथ यात्रा के करीब आने के साथ, मैं आपसे विनम्रतापूर्वक अनुरोध करती हूं कि आप निर्दोष लोगों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए तत्काल हस्तक्षेप करें। कश्मीर के लोगों को राहत की सांस लेने दें और यात्रियों का गर्मजोशी और आतिथ्य के साथ स्वागत करने के लिए तैयार रहें, जिसके लिए वे जाने जाते हैं।”

You Might Also Like

Pakistan Karachi Protest US Consulate : कराची में अमेरिकी कॉन्सुलेट पर हमला, फायरिंग में 10 की मौत

Vladimir Putin Reaction : खामेनेई की हत्या पर पुतिन का बयान, बोले- अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन

Iran Leader Death Reactions India: भारत में प्रतिक्रियाओं का सिलसिला जारी, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने जताया दुख

Israel US Strikes in Iran LIVE : 1 मिनट में 40 कमांडर ढेर, सऊदी में मॉल में आग

Iran Airstrike Claims: ईरान पर कथित संयुक्त हमले की सनसनी, 30 सेकेंड में कई ठिकानों पर स्ट्राइक की खबर

Newsdesk Admin 06/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pakistan Karachi Protest US Consulate : कराची में अमेरिकी कॉन्सुलेट पर हमला, फायरिंग में 10 की मौत

सीजी भास्कर, 1 मार्च। ईरान के सुप्रीम लीडर…

Vladimir Putin Reaction : खामेनेई की हत्या पर पुतिन का बयान, बोले- अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन

सीजी भास्कर, 1 मार्च। ईरान के सुप्रीम लीडर…

Iran Leader Death Reactions India: भारत में प्रतिक्रियाओं का सिलसिला जारी, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने जताया दुख

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की…

Israel US Strikes in Iran LIVE : 1 मिनट में 40 कमांडर ढेर, सऊदी में मॉल में आग

सीजी भास्कर, 1 मार्च। मिडिल-ईस्ट में हालात बेहद…

Shadashtak Yog 2026 : चंद्रग्रहण से पहले शुक्र-चंद्रमा का षडाष्टक योग, 3 राशियों के लिए चेतावनी

सीजी भास्कर, 1 मार्च। 3 मार्च 2026 को…

You Might Also Like

देश-दुनिया

Pakistan Karachi Protest US Consulate : कराची में अमेरिकी कॉन्सुलेट पर हमला, फायरिंग में 10 की मौत

01/03/2026
देश-दुनिया

Vladimir Putin Reaction : खामेनेई की हत्या पर पुतिन का बयान, बोले- अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन

01/03/2026
ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Iran Leader Death Reactions India: भारत में प्रतिक्रियाओं का सिलसिला जारी, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने जताया दुख

01/03/2026
देश-दुनिया

Israel US Strikes in Iran LIVE : 1 मिनट में 40 कमांडर ढेर, सऊदी में मॉल में आग

01/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?