CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » हत्या के बाद रातभर सड़क पर पड़ी रहीं दो लाशें:बेटा बोला- माता, पिता पर टूट पड़े 9 लोग; पहाड़ पर नहीं चढ़ता, तो मुझे भी मार डालते

हत्या के बाद रातभर सड़क पर पड़ी रहीं दो लाशें:बेटा बोला- माता, पिता पर टूट पड़े 9 लोग; पहाड़ पर नहीं चढ़ता, तो मुझे भी मार डालते

By Newsdesk Admin 18/03/2025
Share

टीकमगढ़ , 18 मार्च 2025 :

‘रात करीब 11 बजे दादा के भाई, उनके बेटे और महिलाएं लाठी-डंडे, हथियार लेकर घर आए। पिता को खींचकर सड़क पर ले आए। इसके बाद उन पर टूट पड़े। मां बचाने आई तो उन्हें भी पीटा। डर के मारे मैं पहाड़ पर चढ़ गया, नहीं तो मुझे भी मार डालते। माता-पिता ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। रातभर लाशें सड़क पर पड़ी रहीं।’

यह बताते हुए 17 साल का लालाराम फफक पड़ता है। 15 मार्च की रात उसके पिता रामकिशन अहिरवार और मां रामबाई की रिश्तेदारों ने ही पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। दोनों बहनें रातभर माता-पिता के शव के पास और लालाराम पहाड़ पर बैठा रहा।

सुबह सरपंच की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तीनाें भाई-बहन इतना घबराए हुए हैं कि मंजर याद कर डर जाते हैं। वारदात टीकमगढ़ में पलेरा थाना क्षेत्र के कलोरा गांव की है। सोमवार को दोनों शवों का अंतिम संस्कार किया गया।

पूरी घटना को समझने दैनिक भास्कर की टीम कलोरा गांव पहुंची। लालाराम से बात कर जाना कि वारदात के पीछे क्या विवाद था।

कुत्ते के भौंकने पर पिता से किया झगड़ा

कलोरा गांव के बाहर रामकिशन अहिरवार अपनी पत्नी रामबाई, इकलौते बेटे लालाराम और दो बेटियों के साथ रहते थे। रामकिशन घर के पास गुमटी रखकर किराना दुकान चलाते थे। इसके अलावा वे खेती भी करते थे। गांव में करीब 500 मीटर दूर रिश्ते में रामकिशन के चाचा नंदराम अहिरवार भी परिवार के साथ रहते हैं।

लालाराम ने बताया, ‘15 मार्च को करीब 9 बजे पिता के चाचा नंदराम और बाबूलाल अहिरवार खाना लेकर खेत पर जा रहे थे। रास्ता हमारे घर के सामने से ही गुजरता है। बाहर बरामदे में पिताजी रामकिशन खटिया पर लेटे थे। मैं, मां रामबाई, बहन रोशनी और रामसखी अंदर थे। इसी दौरान हमारा पालतू कुत्ता नंदराम को देखकर भौंकने लगा।

कुत्ते की तरफ देखकर नंदराम बोला- तुझे और तेरे मालिक दोनों को मारेंगे। यह सुनकर पिताजी ने कह दिया कि जानवरों से क्यों बोलते हो, हमसे बोलो। इसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई।

लोगों के समझाने पर नंदराम और बाबूलाल वहां से चले गए। इसके बाद हम घर के अंदर सोने चले आए। पिताजी बाहर ही सोते रहे।

पुलिस नहीं पहुंची, पूरी रात पहाड़ पर बिताई

लालाराम ने कहा- रात करीब 11 बजे नंदराम, उनके बेटों के साथ 9 लोग इकट्‌ठा होकर आ गए। इनमें चार महिलाएं और पांच पुरुष थे। सभी के हाथ में लाठी-डंडे, पत्थर और लोहे की राॅड थीं। वे हमारे घर के अंदर घुस आए। गाली-गलौज करते हुए पिताजी पर टूट पड़े। उन्हें पीटते हुए 500 मीटर घसीटकर सड़क तक ले गए। यहीं आरोपियों का भी घर है।

शोर सुनकर हम बाहर आए। मां ने देखा तो वह पिताजी को बचाने दौड़ीं। पिता से लिपट गईं। वह छोड़ने की गुहार लगाती रहीं लेकिन उन्हें रहम नहीं आया। उन्होंने बेदम होने तक दोनों को पीटा। बचाने गई बहन रोशन और रामसखी को भी पीटने लगे। दो लोग मुझे भी मारने दौड़े। बचने के लिए मैं पहाड़ पर चढ़ गया, जिससे मेरी जान बच गई।

किसी ने भी बीच-बचाव या मदद नहीं की। इसके पहले भी वे लोग माता-पिता के साथ कई बार मारपीट कर चुके थे।

सरपंच ने बताया- माता, पिता की हत्या कर दी
लालाराम ने बताया, ‘जान बचाने के लिए मैं पहाड़ पर जाकर छिप गया। रात करीब 11:30 बजे डायल 100 को कॉल किया। काफी देर तक इंतजार किया लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। डर के कारण नीचे उतरने की हिम्मत नहीं हुई।

पूरी रात वहीं बैठा रहा। रातभर सड़क पर माता-पिता लावारिस हालत में पड़े रहे। दोनाें बहनें डरी-सहमी रहीं। सुबह करीब 5:30 बजे सरपंच लोकेंद्र मिश्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि तुम्हारे माता-पिता की मौत हो गई है। उन्होंने पुलिस को फोन किया। करीब आधे घंटे बाद पुलिस आई।’

65 बीघा जमीन का मामला कोर्ट में

लालाराम ने बताया, ‘हमारे दादा मानसिक विक्षिप्त थे। उनकी 65 बीघा जमीन है। दादा के दूर के रिश्ते के भाई नंदराम ने करीब 10 साल पहले उनसे हस्ताक्षर करवाकर आधी जमीन अपने नाम करवा ली। वे न तो कब्जा छोड़ रहे हैं और न हमें खेती करने दे रहे हैं। इसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।

पिताजी ने केस भी किया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। अब कब्जे के लिए जबलपुर हाईकोर्ट में मुकदमा चल रहा है।

You Might Also Like

Chhattisgarh Budget 2026: ‘ज्ञान’ और ‘गति’ के ‘संकल्प’ से विकसित छत्तीसगढ़ की ओर कदम—उपमुख्यमंत्री का बड़ा बयान

Chhattisgarh Budget 2026: साय सरकार का तीसरा बजट, हर पाई का हिसाब—कहां से आएगा पैसा, कहां जाएगा खर्च

CG Women Registry Discount: महिलाओं के नाम संपत्ति पर 50% रजिस्ट्री शुल्क छूट, बजट से बड़ी सौगात

CG Budget Public Reaction: बजट पर जनता की मुहर, व्यापारियों से लेकर महिलाओं तक बोले—यह भविष्य की नींव है

Opposition on CG Budget 2026-27: ‘Sankalp Budget’ पर सियासी घमासान, चरणदास महंत का सरकार पर तीखा वार

Newsdesk Admin 18/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Budget 2026: ‘ज्ञान’ और ‘गति’ के ‘संकल्प’ से विकसित छत्तीसगढ़ की ओर कदम—उपमुख्यमंत्री का बड़ा बयान

रायपुर। Chhattisgarh Budget 2026 को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय…

Chhattisgarh Budget 2026: साय सरकार का तीसरा बजट, हर पाई का हिसाब—कहां से आएगा पैसा, कहां जाएगा खर्च

रायपुर। Chhattisgarh Budget 2026 में इस बार सरकार…

Holi Liquor Ban Chhattisgarh: होली पर सूखा रहेगा जश्न, पूरे प्रदेश में शराब बिक्री पर पूर्ण रोक

रायपुर। होली जैसे रंगों और उल्लास से भरे…

CG Women Registry Discount: महिलाओं के नाम संपत्ति पर 50% रजिस्ट्री शुल्क छूट, बजट से बड़ी सौगात

रायपुर। CG Women Registry Discount : विधानसभा में…

CG Budget Row Bhupesh Baghel: ‘अज्ञान और दुर्गति-विनाश का बजट’, पूर्व CM का सरकार पर तीखा हमला

रायपुर। CG Budget Row Bhupesh Baghel: छत्तीसगढ़ विधानसभा…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़बजटराजनीति

Chhattisgarh Budget 2026: ‘ज्ञान’ और ‘गति’ के ‘संकल्प’ से विकसित छत्तीसगढ़ की ओर कदम—उपमुख्यमंत्री का बड़ा बयान

24/02/2026
छत्तीसगढ़बजट

Chhattisgarh Budget 2026: साय सरकार का तीसरा बजट, हर पाई का हिसाब—कहां से आएगा पैसा, कहां जाएगा खर्च

24/02/2026
छत्तीसगढ़बजट

CG Women Registry Discount: महिलाओं के नाम संपत्ति पर 50% रजिस्ट्री शुल्क छूट, बजट से बड़ी सौगात

24/02/2026
छत्तीसगढ़बजट

CG Budget Public Reaction: बजट पर जनता की मुहर, व्यापारियों से लेकर महिलाओं तक बोले—यह भविष्य की नींव है

24/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?