CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » वंदे भारत स्कूटर के बाद अब यात्रियों को शीघ्र मिलेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सुविधा, जानिए कब से दौड़ेगी यह ट्रेन …❓

वंदे भारत स्कूटर के बाद अब यात्रियों को शीघ्र मिलेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सुविधा, जानिए कब से दौड़ेगी यह ट्रेन …❓

By Newsdesk Admin 25/08/2024
Share

सीजी भास्कर, 25 अगस्त। रेलवे के द्वारा भारत स्लीपर स्कूटर की सफलता के बाद अब भारतीय रेलवे जल्द ही वंदे भारत स्लीपर ट्रेन लॉन्च करने वाला है। इसको लेकर खबर आ रही है कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन इस साल के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, वंदे भारत सीरीज का तीसरा वर्जन बताया जा रहा है। वंदे भारत सीरीज में चेयर-कार ट्रेनें और फिर गुजरात में संचालित होने वाली वंदे मेट्रो शामिल हैं।

वंदे भारत स्लीपर को लेकर जानकारी देते हुए इंटीग्रल कोच कंपनी चेन्नई के महाप्रबंधक यू सुब्बा राव ने बताया कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन अगले महीने तक बनकर तैयार हो जाएगी। पहली ट्रेन का निर्माण भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) के बेंगलुरु प्लांट में 20 सितंबर तक पूरा हो जाएगा, अभी BEML कोचों को एकीकृत कर रहा है और हमें उम्मीद है कि कोच 20 सितंबर तक चेन्नई के ICF तक पहुंच जाएंगे।

श्री राव ने बताया कि इसके बाद हम रेक निर्माण, अंतिम परीक्षण और कमीशनिंग करेंगे, जिसमें लगभग 15-20 दिन लगेंगे। इसके बाद यह मुख्य लाइन परीक्षणों से गुज़रेगा, जिसमें दो महीने लगेंगे। इसमें लखनऊ स्थित रेलवे डिज़ाइन और मानक संगठन के तहत दोलन परीक्षण भी शामिल होगा। उत्तर पश्चिमी रेलवे ज़ोन में हाई-स्पीड परीक्षणों के लिए ट्रायल रन किए जाएंगे।

क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं?

वंदे भारत स्लीपर में मिलने वाली सुविधाओं की बात करें तो वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के साथ, भारतीय रेलवे अपने यात्रियों को रात की यात्रा पर यूरोप की नाइटजेट स्लीपर ट्रेनों के समान विश्व स्तरीय यात्रा का अनुभव प्रदान करने की योजना बना रहा है। मिली जानकारी के अनुसार रात में लाइट बंद होने पर यात्रियों के वॉशरूम जाने के लिए सीढ़ियों के नीचे एलईडी स्ट्रिप्स होंगी। इसके साथ ही ट्रेन अटेंडेंट के लिए अलग बर्थ होगी। 16 कोच वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कुल 823 बर्थ होंगे और इनमें 11 थर्ड एसी कोच (611 बर्थ), 4 सेकंड एसी कोच (188 बर्थ) और 11 फर्स्ट एसी कोच (24 बर्थ) शामिल होंगे।

You Might Also Like

Fake Land Registry Balodabazar: महिला की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का खुलासा, फोटो बदलकर किया गया सौदा, दो आरोपी गिरफ्तार

LPG Cylinder Shortage Chhattisgarh: गैस की किल्लत से रेस्टोरेंट्स में 10% सरचार्ज, कई शहरों में एजेंसियों पर लगी लंबी कतारें

DEd Candidates Protest Raipur: 81वें दिन दंडवत प्रणाम करते विधानसभा घेराव को निकले अभ्यर्थी, रास्ते में पुलिस ने रोका

Child Abuse In Lucknow : 5 साल के बच्चे की मौत से सनसनी, सौतेली मां और पिता पर हत्या का आरोप

Bride Refused Marriage : जयमाल में खुला राज, दूल्हे की कटी अंगुली देख दुल्हन ने तोड़ी शादी, बिना दुल्हन लौटी बरात

Newsdesk Admin 25/08/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Fake Land Registry Balodabazar: महिला की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का खुलासा, फोटो बदलकर किया गया सौदा, दो आरोपी गिरफ्तार

Fake Land Registry Balodabazar: छत्तीसगढ़ के Balodabazar जिले…

LPG Cylinder Shortage Chhattisgarh: गैस की किल्लत से रेस्टोरेंट्स में 10% सरचार्ज, कई शहरों में एजेंसियों पर लगी लंबी कतारें

LPG Cylinder Shortage Chhattisgarh : मध्य पूर्व में…

Vishnu Deo Sai Sports Infrastructure : खेल अधोसंरचना से निखर रही छत्तीसगढ़ की प्रतिभाएं, मुख्यमंत्री ने आकांक्षा सत्यवंशी को किया सम्मानित

सीजी भास्कर, 14 मार्च। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने…

Dantewada B-1 Distribution : दंतेवाड़ा में किसानों के लिए खास पहल, निःशुल्क बी-1 वितरण और वाचन अभियान शुरू

सीजी भास्कर, 14 मार्च। किसानों को उनके भूमि…

Navagarh Ancient Heritage : नवागढ़ की प्राचीन धरोहरों के संरक्षण के लिए सरकार गंभीर, विशेषज्ञ दल करेगा सर्वेक्षण

सीजी भास्कर, 14 मार्च। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Fake Land Registry Balodabazar: महिला की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का खुलासा, फोटो बदलकर किया गया सौदा, दो आरोपी गिरफ्तार

14/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

LPG Cylinder Shortage Chhattisgarh: गैस की किल्लत से रेस्टोरेंट्स में 10% सरचार्ज, कई शहरों में एजेंसियों पर लगी लंबी कतारें

14/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

DEd Candidates Protest Raipur: 81वें दिन दंडवत प्रणाम करते विधानसभा घेराव को निकले अभ्यर्थी, रास्ते में पुलिस ने रोका

14/03/2026
अपराधदेश-दुनिया

Child Abuse In Lucknow : 5 साल के बच्चे की मौत से सनसनी, सौतेली मां और पिता पर हत्या का आरोप

14/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?