CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » थोक के बाद रिटेल महंगाई हुई कम, 67 महीनों बाद देखने को मिला ये दिन

थोक के बाद रिटेल महंगाई हुई कम, 67 महीनों बाद देखने को मिला ये दिन

By Newsdesk Admin 15/04/2025
Share

सीजी भास्कर 15 अप्रैल थोक महंगाई के आंकड़े आने के कुछ ही घंटों के बाद अब रिटेल महंगाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं. खास बात तो ये है रिटेल महंगाई 67 महीने यानी अगस्त 2019 के बाद सबसे कम देखने को मिली है. शुक्रवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, मार्च में भारत की खुदरा महंगाई सालाना आधार पर 3.34 फीसदी तक कम हो गई. फरवरी में, महंगाई मुख्य रूप से खाद्य कीमतों में नरमी के कारण, साल-दर-साल सात महीने के निचले स्तर 3.61 फीसदी पर आ गई थी. अब देश की महंगाई 67 महीनों के लोअर लेवल पर आ गई है.

वैसे 3 से 8 अप्रैल तक 40 अर्थशास्त्रियों के बीच किए गए रॉयटर्स पोल ने अनुमान लगाया था कि मार्च में महंगाई लगभग 3.60 फीसदी होगी. खुदरा महंगाई न केवल भारतीय रिजर्व बैंक के 2-6 फीसदी के टॉलरेंस बैंड के भीतर है, बल्कि 4 फीसदी से कम देखने को मिल रही है. ये लगातार दूसरा महीना है आराम से रही, बल्कि आदर्श 4% मुद्रास्फीति लक्ष्य से भी नीचे रही.महंगाई पर आरबीआई का मतRBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने इस बुधवार को मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी के फैसलों का ऐलान करते हुए कहा था कि महंगाई में गिरावट का रुख रहा है, जिसे खाद्य कीमतों में कमी के कारण स्पोर्ट मिला है. उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 26 में महंगाई में और कमी आने की उम्मीद है, जो संभावित रूप से लागत दबाव से जूझ रहे परिवारों को राहत प्रदान करेगी. हालांकि, केंद्रीय बैंक ने आगाह किया कि वह वैश्विक अनिश्चितताओं के प्रति सतर्क है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2 अप्रैल को अपनी “रेसिप्रोकल टैरिफ

” टैरिफ योजना को क्रियान्वित करते हुए कई देशों पर हाई टैरिफ लगाए. भारत को अपने सभी सामानों पर 26 फीसदी आयात शुल्क का सामना करना पड़ा. हालाँकि राष्ट्रपति ने तब से चीन को छोड़कर सभी देशों पर 9 अप्रैल से प्रभावी 90 दिनों के लिए उच्च दरों को रोक दिया है, लेकिन 10 फीसदी बेस रेट बनी हुई है और साथ ही अलग से 25 फीसदी ऑटो टैरिफ भी लागू है.4 फीसदी रह सकती है महंगाईमल्होत्रा ने कहा था कि महंगाई के मोर्चे पर, जबकि खाद्य कीमतों में अपेक्षा से अधिक गिरावट ने हमें राहत दी है,

हम वैश्विक अनिश्चितता और मौसम संबंधी व्यवधानों से संभावित जोखिमों के प्रति सतर्क हैं. वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद – जिसमें अमेरिकी टैरिफ वृद्धि से प्रेरित अनिश्चितताएं भी शामिल हैं – एमपीसी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपने महंगाई पूर्वानुमान को 4 फीसदी कर दिया है, जोकि फरवरी की बैठक में अनुमानित 4.2 फीसदी से थोड़ा कम है. वित्त वर्ष 26 के लिए, आरबीआई को उम्मीद है कि पहली तिमाही में महंगाई 3.6 फीसदी, दूसरी में 3.9 फीसदी, तीसरी में 3.8 फीसदी और अंतिम तिमाही में 4.4 फीसदी रहेगी.

You Might Also Like

Kanker Narayanpur Border News : कांकेर-नारायणपुर सीमा पर सुरक्षाबलों ने बरामद किए 2 शक्तिशाली IED; सर्च ऑपरेशन में मिली सफलता

IIM Raipur Convocation 2026 : IIM के दीक्षांत समारोह में पहुंचे विदेश मंत्री एस. जयशंकर; मैनेजमेंट के छात्रों को दिया ‘ग्लोबल लीडरशिप’ का मंत्र

Sugar Detox 30 Days : चीनी छोड़ने के बाद शरीर में दिखते हैं ये बड़े बदलाव, जानिए क्या बदलता है

Food Processing Bhilai: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान जल्द आएंगे भिलाई, विधायक रिकेश से वैशाली नगर में खाद्य प्रसंस्करण और विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

Letter Hanuman Temple Raipur: ‘चिट्ठी वाले हनुमान जी’ में लिखी जाती है किस्मत, आस्था का अनोखा संगम

Newsdesk Admin 15/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Social Media Blackmailing Case : महिला की फोटो एडिट कर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार; 3 फर्जी आईडी से बिछाया था जाल

Social Media Blackmailing Case : सोशल मीडिया पर…

RTE Admission Issue
RTE Admission Issue : RTE पर टकराव, निजी स्कूलों ने रोकी एडमिशन प्रक्रिया, हजारों बच्चों का भविष्य अधर में

सीजी भास्कर, 04 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के Raipur समेत…

Online Payment Fraud
Online Payment Fraud : स्क्रीनशॉट दिखाकर करता रहा पेमेंट, 5 महीने में व्यापारी से 17 लाख की ठगी

सीजी भास्कर, 04 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के Bilaspur में…

Dhamtari Collector Anganwadi Inspection : आंगनबाड़ी में बच्चों के बीच बने ‘शिक्षक’, खेल-खेल में परखा शिक्षा और पोषण का स्तर

Dhamtari Collector Anganwadi Inspection : छत्तीसगढ़ के धमतरी…

Durg Railway Job Scam : खुद को ‘वेल्डर ग्रेड-3’ बताकर ठगा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

Durg Railway Job Scam : छत्तीसगढ़ के दुर्ग…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़राज्य

Kanker Narayanpur Border News : कांकेर-नारायणपुर सीमा पर सुरक्षाबलों ने बरामद किए 2 शक्तिशाली IED; सर्च ऑपरेशन में मिली सफलता

04/04/2026
छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

IIM Raipur Convocation 2026 : IIM के दीक्षांत समारोह में पहुंचे विदेश मंत्री एस. जयशंकर; मैनेजमेंट के छात्रों को दिया ‘ग्लोबल लीडरशिप’ का मंत्र

04/04/2026
स्वास्थ्य

Sugar Detox 30 Days : चीनी छोड़ने के बाद शरीर में दिखते हैं ये बड़े बदलाव, जानिए क्या बदलता है

03/04/2026
छत्तीसगढ़देश-दुनियाभिलाई-दुर्गराजनीतिराज्य

Food Processing Bhilai: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान जल्द आएंगे भिलाई, विधायक रिकेश से वैशाली नगर में खाद्य प्रसंस्करण और विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

02/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?