CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Agri Stack Portal : सर्वर की दिक्कत से किसान परेशान, पंजीयन के लिए 10 नवंबर तक का ही मौका

Agri Stack Portal : सर्वर की दिक्कत से किसान परेशान, पंजीयन के लिए 10 नवंबर तक का ही मौका

By Newsdesk Admin
03/11/2025
Share
Agri Stack Portal
Agri Stack Portal

सीजी भास्कर, 03 नवंबर। धान खरीदी शुरू होने में कुछ ही दिन शेष हैं, लेकिन प्रदेशभर के किसान (Agri Stack Portal) की तकनीकी दिक्कतों से जूझ रहे हैं। सर्वर डाउन, ओटीपी न आने और मोबाइल वेरिफिकेशन की समस्याओं ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

Contents
  • एग्री स्टैक पोर्टल पर अब भी अधूरे हैं हजारों पंजीयन
  • कभी बारिश, कभी खाद की कमी
  • प्रदेश में किसानों का आंकड़ा
  • किसानों की समस्या क्या कहती है
  • डिजिटल क्रॉप सर्वे भी जारी

सरकार ने अब 17 नवंबर से धान खरीदी (Paddy Procurement 2025) शुरू करने की घोषणा की है। पहले यह प्रक्रिया 15 नवंबर से शुरू होनी थी, लेकिन छुट्टी के दिन पड़ने के कारण तारीख आगे बढ़ा दी गई। अब 15 नवंबर से 31 जनवरी 2026 तक खरीदी की जाएगी।

एग्री स्टैक पोर्टल पर अब भी अधूरे हैं हजारों पंजीयन

खाद्य विभाग के अनुसार, प्रदेश के लगभग 25 लाख किसानों में से अब भी हजारों किसान ऐसे हैं जिनका पंजीयन (Agri Stack Portal Registration) पर पूरा नहीं हो सका है। कई किसानों के आधार और मोबाइल नंबर अपडेट नहीं हैं, तो कुछ के फार्म सर्वर समस्या के कारण बार-बार रिजेक्ट हो रहे हैं।

कभी बारिश, कभी खाद की कमी

महासमुंद, धमतरी, राजनांदगांव सहित कई जिलों में किसानों को इस सीजन में कई संकटों से गुजरना पड़ा। पहले खाद और बीज की कमी, फिर कीट प्रकोप और नकली दवाइयों के चलते फसलें प्रभावित हुईं। इसके बाद भारी बारिश ने किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया। अब जब फसल तैयार है, तो पोर्टल की तकनीकी दिक्कतें किसानों के लिए नई चुनौती बन गई हैं।

प्रदेश में किसानों का आंकड़ा

प्रदेश में कुल 25 लाख पंजीकृत किसान हैं।

एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीकृत किसान: 24,00,221

Agri Stack Portal पर पंजीकृत किसान: 23,64,196

अभी तक अधूरे पंजीयन: 36,025

इन अधूरे पंजीयनों के कारण किसान फिलहाल धान खरीदी की पात्रता सूची में शामिल नहीं हो पा रहे हैं।

किसानों की समस्या क्या कहती है

ग्राम अर्जुनी के किसान अविनाश साहू ने बताया कि कई ग्रामीणों को अब भी ऑनलाइन प्रक्रिया की पूरी जानकारी नहीं है।
“कुछ किसानों के पास मोबाइल नहीं हैं, जो परिचितों के नंबर से पंजीयन करा रहे हैं। लेकिन जब ओटीपी गलत नंबर पर जाता है तो फार्म रिजेक्ट हो जाता है। वहीं सर्वर फेल होने और सिस्टम एरर जैसी समस्याएं आम हैं।”

डिजिटल क्रॉप सर्वे भी जारी

प्रदेश के 20 हजार गांवों में डिजिटल क्रॉप सर्वे (Digital Crop Survey) कराया जा रहा है। अब तक 23 लाख हेक्टेयर रकबे का डेटा एकत्र किया गया है, जिसे ग्रामसभा में सार्वजनिक पठन-पाठन के लिए रखा जा रहा है। विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि से पहले पंजीयन प्रक्रिया पूरी करें। 10 नवंबर के बाद पोर्टल बंद हो जाएगा और अधूरे पंजीयन वाले किसान खरीदी प्रक्रिया से वंचित रह सकते हैं।

सरकारी गेस्ट हाउस में अफसरों की शराब पार्टी उजागर, 5 अधिकारी पकड़े गए
CCPL Season 3 Semi Finals : फाइनल की दौड़ में चारों टीमों की टक्कर
Illegal Mining Crackdown in Raigarh: रायगढ़ में अवैध खनन पर सख्त प्रहार, एक हफ्ते में 27 वाहन जब्त
रायपुर में डॉक्टर से 1.5 करोड़ की धोखाधड़ी, कोरोना काल की नजदीकियां बनीं वजह…
Bilaspur heroin supplier: ड्रोन नेटवर्क का पर्दाफाश, पंजाब सीमा से कड़ी सप्लाई पर शिकंजा

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Polio Vaccination
Polio Vaccination :  रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर की पहल, 956 नौनिहालों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

क्लब ऑफ भिलाई ग्रेटर द्वारा लाल बहादुर शास्त्री…

Kanker Crime
Kanker Crime : किराना दुकान पर सामान लेने पहुंचा, महिला से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार

कांकेर जिले में किराना दुकान पर महिला से…

Chhattisgarh Rajyotsav
Chhattisgarh Rajyotsav :  छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में अमित शाह के आने की संभावना, आसमान में दिखेंगे हैरतअंगेज हवाई करतब

छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस पर नवा रायपुर…

Durg News
Durg News : दुर्ग में दो दिन में नदी-नहर से मिले दो शव, एक नदी में कूदा तो दूसरा बाइक समेत गिरा

दुर्ग जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में शिवनाथ…

Bemetara Theft Case : दशहरा मेला देखने गया परिवार, पीछे से घर साफ! 5-6 लाख के जेवर-नकदी गायब
Bemetara Theft Case : दशहरा मेला देखने गया परिवार, पीछे से घर साफ! 5-6 लाख के जेवर-नकदी गायब

पीड़ित परिवार ने चोरी गए सामान की कीमत…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?