CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कृषि भूमि को आवासीय बनाकर बेच दी जमीन:महासमुंद में फर्जी दस्तावेज के जरिए की प्लॉटिंग; मुसीबत में खरीदार..

कृषि भूमि को आवासीय बनाकर बेच दी जमीन:महासमुंद में फर्जी दस्तावेज के जरिए की प्लॉटिंग; मुसीबत में खरीदार..

By Newsdesk Admin 05/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 5 मई |

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक बड़ा जमीन घोटाला सामने आया है। कृषि भूमि को आवासीय में बदलने के लिए सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी की गई। लोक सेवा केंद्र से प्राप्त भूमि उपयोग प्रमाण पत्र में फोटोशॉप के जरिए बदलाव किया गया।

मूल प्रमाण पत्र में जहां ‘कृषि’ लिखा था, वहां ‘आवासीय’ कर दिया गया। इस फर्जी दस्तावेज के आधार पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय में डायवर्सन के लिए आवेदन किया गया। कार्यालय ने बिना जांच-पड़ताल के 12 हजार वर्गफुट जमीन का डायवर्सन मंजूर कर दिया।

अवैध प्लाटिंग कर कई टुकड़ों में बेच दिया

इसके बाद इस कृषि भूमि पर अवैध प्लाटिंग कर कई टुकड़ों में बेच दिया गया। यह जमीन नगर और ग्राम निवेश के मास्टर प्लान में आज भी कृषि भूमि के रूप में दर्ज है। इस घोटाले में भू-माफिया, जमीन दलाल और राजस्व अधिकारी और कर्मचारियों की मिलीभगत सामने आई है।

जिन लोगों ने अपनी जीवन भर की कमाई से इस जमीन में प्लॉट खरीदे हैं, उनकी स्थिति अब दयनीय है। चूंकि डायवर्सन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर किया गया है, इसे किसी भी समय निरस्त किया जा सकता है। इससे खरीदारों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

कोरोना के समय करोड़ों का खेल

बात साल 2022 की, जब लोग कोरोना के चलते उत्पन्न विपरीत परिस्थितियों से जूझ ही रहे थे, तब महासमुंद में सफेदपोश भू-माफिया, जमीन दलाल और राजस्व अमला मिलीभगत कर जमीन में करोड़ों का खेल कर रहे थे। वह जमीन महासमुंद शहर के हल्का पटवारी 42 के खसरा नंबर 19 की है।

यह नगर और ग्राम निवेश विभाग के मास्टर प्लान 2031 में कृषि भूमि (ग्रीन लैंड) मद में दर्ज है। इस भूमि को अन्य किसी प्रयोजन में नहीं लाया जा सकता। लेकिन साल 2022 में तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ने भूमि स्वामी बलदाऊ पिता खेदूराम चंद्राकर के नाम पर दर्ज खसरा नंबर 19 के भाग 19/3 जमीन 12 हजार वर्ग फुट का डायवर्सन कर दिया।

डायवर्सन के लिए जो दस्तावेज लगाए गए, उनमें वही लैंड यूज प्रमाण-पत्र संलग्न किया गया था, जो कूटरचित कर फर्जी तरीके से बनाया गया था। इसी फर्जी प्रमाण-पत्र के आधार पर उक्त जमीन का डायवर्सन कर दिया गया।

भागवत प्रसाद जायसवाल थे SDM

उस वक्त महासमुंद के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भागवत प्रसाद जायसवाल थे। हैरानी की बात यह है कि उक्त जमीन के डायवर्सन के लिए भूमि स्वामी बलदाऊ चंद्राकर ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय में कोई आवेदन ही नहीं किया था। ऐसा स्वयं भूमि स्वामी बलदाऊ चंद्राकर का कहना है।

उनका कहना है कि उन्होंने अपनी जमीन खसरा नंबर 19, करीब एक एकड़ कृषि भूमि का सौदा 45 लाख रुपए में जमीन दलाल निरंजन सोनी से किया था। निरंजन सोनी के कहने पर बलदाऊ चंद्राकर के नाम से डायवर्सन के लिए सारे दस्तावेज एसडीएम कार्यालय में पेश किया था। डायवर्सन होने के बाद इस जमीन को कई टुकड़ों में बेचा गया।

You Might Also Like

Amita Shrivas Mountaineer : छत्तीसगढ़ की बेटी अमिता श्रीवास अब फतह करेंगी माउंट एवरेस्ट, CM साय ने बढ़ाया हौसला

Durg Fraud Case : ‘पैसा डबल’ करने और लोन का झांसा देकर लाखों की ठगी, शातिर महिला जालसाज गिरफ्तार

Financial Assistance Kondagaon : प्राकृतिक आपदा पीड़ित के वारिसों को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि

CG Vyapam Pharmacist Exam Date : CG व्यापम फार्मासिस्ट भर्ती, एडमिट कार्ड जारी, 12 अप्रैल को परीक्षा; जाने ड्रेस कोड और जरूरी नियम

Jaggi Murder Case Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में अमित जोगी की बड़ी कानूनी जीत, 20 अप्रैल को होगा ‘अंतिम फैसला’

Newsdesk Admin 05/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Amita Shrivas Mountaineer : छत्तीसगढ़ की बेटी अमिता श्रीवास अब फतह करेंगी माउंट एवरेस्ट, CM साय ने बढ़ाया हौसला

सीजी भास्कर, 06 अप्रैल । मुख्यमंत्री विष्णु देव…

Durg Fraud Case : ‘पैसा डबल’ करने और लोन का झांसा देकर लाखों की ठगी, शातिर महिला जालसाज गिरफ्तार

दुर्ग: Durg Fraud Case : छत्तीसगढ़ के दुर्ग…

Financial Assistance Kondagaon : प्राकृतिक आपदा पीड़ित के वारिसों को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि

सीजी भास्कर, 06 अप्रैल। कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना…

Lady SI vs Senior Citizen : पार्किंग को लेकर महिला SI और बुजुर्ग भिड़े, मंचा बवाल और FIR दर्ज

सीजी भास्कर, 06 अप्रैल। देश की राजधानी के…

Excise Policy Case CBI : हाई कोर्ट में तीखी झड़प, खुद जिरह पर उतरे अरविंद, तुषार मेहता बोले- “ये अदालत ‘नौटंकी’ के लिए नहीं”

सीजी भास्कर, 06 अप्रैल। दिल्ली शराब नीति मामले…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

Amita Shrivas Mountaineer : छत्तीसगढ़ की बेटी अमिता श्रीवास अब फतह करेंगी माउंट एवरेस्ट, CM साय ने बढ़ाया हौसला

06/04/2026
अपराधछत्तीसगढ़भिलाई-दुर्ग

Durg Fraud Case : ‘पैसा डबल’ करने और लोन का झांसा देकर लाखों की ठगी, शातिर महिला जालसाज गिरफ्तार

06/04/2026
छत्तीसगढ़

Financial Assistance Kondagaon : प्राकृतिक आपदा पीड़ित के वारिसों को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि

06/04/2026
छत्तीसगढ़रोजगार

CG Vyapam Pharmacist Exam Date : CG व्यापम फार्मासिस्ट भर्ती, एडमिट कार्ड जारी, 12 अप्रैल को परीक्षा; जाने ड्रेस कोड और जरूरी नियम

06/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?