CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » राजभवन ने 60 से अधिक पदों की भर्ती रोकी, कुलपति तलब

राजभवन ने 60 से अधिक पदों की भर्ती रोकी, कुलपति तलब

By Newsdesk Admin 10/09/2025
Share
Agriculture University Recruitment Chhattisgarh
Agriculture University Recruitment Chhattisgarh

सीजी भास्कर, 10 सितम्बर। छत्तीसगढ़ (Agriculture University Recruitment Chhattisgarh) में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की प्रस्तावित भर्ती प्रक्रिया पर अचानक रोक लगा दी गई है।

Contents
60 से अधिक पदों पर होनी थी भर्ती प्रक्रियाराजभवन और विश्वविद्यालय प्रशासन में खींचतानकुलपति की अनुपस्थिति और अचानक आदेशअभ्यर्थी लौटे निराश, लेन-देन की शिकायतें बनी वजहविवि प्रबंधन ने दी सफाई

सोमवार देर रात राजभवन की ओर से विश्वविद्यालय प्रशासन को पत्र जारी कर मंगलवार से शुरू होने वाले साक्षात्कार स्थगित करने का निर्देश दिया गया।

साथ ही, कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल को भी तत्काल राजभवन तलब किया गया। (Agriculture University Recruitment Chhattisgarh)

60 से अधिक पदों पर होनी थी भर्ती प्रक्रिया

विश्वविद्यालय में 18 सहायक प्राध्यापक सहित कुल 60 से अधिक पदों (Agriculture University Recruitment Chhattisgarh) के लिए साक्षात्कार की तैयारी थी।

इनमें कृषि विज्ञान केंद्रों के लिए विषय विशेषज्ञ (37 पद), फार्म मैनेजर (8 पद), प्रोग्राम असिस्टेंट (7 पद) और ड्राइवर, कंप्यूटर ऑपरेटर, प्यून जैसे पद शामिल थे।

इसके अलावा बैकलॉग श्रेणी के 12 पद और खाद्य कॉलेज के लिए 6 पदों पर भी भर्ती प्रस्तावित थी।

ये साक्षात्कार 22 सितंबर तक चलने वाले थे।

राजभवन और विश्वविद्यालय प्रशासन में खींचतान

भर्ती प्रक्रिया (Agriculture University Recruitment Chhattisgarh) को लेकर पिछले कई दिनों से कुलाधिपति कार्यालय और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच मतभेद चल रहे थे।

सूत्रों के अनुसार, राजभवन का प्रतिनिधि साक्षात्कार बोर्ड में शामिल करने का दबाव बनाया जा रहा था।

जबकि विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना था कि नियमों में इसकी कोई व्यवस्था नहीं है।

इसी विवाद को सुलझाने के लिए कुलपति को बार-बार राजभवन बुलाया गया।

कुलपति की अनुपस्थिति और अचानक आदेश

रविवार को भी कुलपति को बुलाया गया था, लेकिन पारिवारिक कारणों से वे उपस्थित नहीं हो पाए।

इसके बाद सोमवार रात करीब 8 बजे राजभवन ने पत्र जारी कर साक्षात्कार प्रक्रिया (Interview Process Stop) को रोकने का निर्देश दिया।

अभ्यर्थी लौटे निराश, लेन-देन की शिकायतें बनी वजह

राजभवन सूत्रों के अनुसार, भर्तियों को लेकर अनियमितताओं और लेन-देन (Recruitment Scam Allegations) की शिकायतें मिली थीं।

कुछ प्रमाण भी प्रस्तुत किए गए थे, जिसके आधार पर फिलहाल पूरी प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया। 

मंगलवार को साक्षात्कार देने पहुंचे अभ्यर्थियों को लौटना पड़ा। इससे उम्मीदवारों में भारी निराशा है।

विवि प्रबंधन ने दी सफाई

विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि अभी न तो चयन हुआ है और न ही किसी प्रकार की नियुक्ति।

ऐसे में अनियमितता कहना सही नहीं है। स्थिति साफ होने के बाद ही साक्षात्कार की नई तिथियां तय की जाएंगी।

You Might Also Like

Lok Sabha Seat Increase Bill 2026: 543 से 816 सीटों का प्रस्ताव, 33% महिला आरक्षण पर सरकार की तैयारी

Ram Navami Bhilai Mahaprasad 2026: एक लाख परिवारों के अन्न से बनेगा महाप्रसाद, 41वां भव्य आयोजन तैयार

RTE Reimbursement Scam Durg 2026: निजी स्कूलों को अतिरिक्त भुगतान की जांच में सुस्ती, रिपोर्ट पर टिकी नजर

Bhilai Corporation Regularization 2026: 25 साल बाद 5 कर्मचारियों के नियमित होने का रास्ता साफ

Bastar Naxal Surrender News 2026: बस्तर का बड़ा नक्सली पापा राव कर सकता है सरेंडर, हथियारों के साथ बाहर आने की खबर

Newsdesk Admin 10/09/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Lok Sabha Seat Increase Bill 2026: 543 से 816 सीटों का प्रस्ताव, 33% महिला आरक्षण पर सरकार की तैयारी

सीजी भास्कर 24 मार्च Lok Sabha Seat Increase…

Ram Navami Bhilai Mahaprasad 2026: एक लाख परिवारों के अन्न से बनेगा महाप्रसाद, 41वां भव्य आयोजन तैयार

Ram Navami Bhilai Mahaprasad 2026 : Bhilai नगर…

RTE Reimbursement Scam Durg 2026: निजी स्कूलों को अतिरिक्त भुगतान की जांच में सुस्ती, रिपोर्ट पर टिकी नजर

RTE Reimbursement Scam Durg 2026 : Durg जिले…

Bhilai Corporation Regularization 2026: 25 साल बाद 5 कर्मचारियों के नियमित होने का रास्ता साफ

Bhilai Corporation Regularization 2026 : Bhilai नगर निगम…

Bastar Naxal Surrender News 2026: बस्तर का बड़ा नक्सली पापा राव कर सकता है सरेंडर, हथियारों के साथ बाहर आने की खबर

Bastar Naxal Surrender News 2026 : Bastar में…

You Might Also Like

देश-दुनियाराजनीतिराज्य

Lok Sabha Seat Increase Bill 2026: 543 से 816 सीटों का प्रस्ताव, 33% महिला आरक्षण पर सरकार की तैयारी

24/03/2026
छत्तीसगढ़धर्मसामाजिकसांस्कृतिक

Ram Navami Bhilai Mahaprasad 2026: एक लाख परिवारों के अन्न से बनेगा महाप्रसाद, 41वां भव्य आयोजन तैयार

24/03/2026
छत्तीसगढ़

RTE Reimbursement Scam Durg 2026: निजी स्कूलों को अतिरिक्त भुगतान की जांच में सुस्ती, रिपोर्ट पर टिकी नजर

24/03/2026
छत्तीसगढ़

Bhilai Corporation Regularization 2026: 25 साल बाद 5 कर्मचारियों के नियमित होने का रास्ता साफ

24/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?