CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अहमदाबाद प्लेन क्रैश: अंतिम “गुड मॉर्निंग” के बाद खामोश हो गया दीपक पाठक का फोन, परिवार सदमे में

अहमदाबाद प्लेन क्रैश: अंतिम “गुड मॉर्निंग” के बाद खामोश हो गया दीपक पाठक का फोन, परिवार सदमे में

By Newsdesk Admin 13/06/2025
Share

सीजी भास्कर 13 जून अहमदाबाद से लंदन जाने वाले एयर इंडिया के प्लेन में सवार केबिन क्रू मेंबर दीपक पाठक ने आखिरी बार अपनी मां से बात की थी. उन्होंने फोन पर बात करते हुए अपनी मां को ‘गुड मॉर्निंग’ कहा था. लेकिन मां को क्या पता था कि वह अपने बेटे की आवाज अंतिम बार सुन रही हैं.

बता दें कि महाराष्ट्र के बदलापुर निवासी और एयर इंडिया के कर्मचारी दीपक पाठक की अहमदाबाद विमान हादसे में मौत हो गई.इस दुखद खबर से उनके गृहनगर में शोक की लहर दौड़ गई है, जहां घटना की खबर सुनकर उनके दोस्त और परिवार के लोग उनके घर पर जमा हो गए. दीपक ने दोपहर में अपनी मां से फोन पर बात की थी. उस बातचीत के बाद उनसे सभी तरह का संपर्क टूट गया. उनकी असामयिक मौत ने उनके चाहने वालों को गहरा आघात लगा है.

आखिरी बार अपनी मां से की थी बातअहमदाबाद में गुरुवार दोपहर हादसे का शिकार हुए एयर इंडिया के विमान में सवार क्रू मेंबर में से एक दीपक पाठक की बहन ने बताया कि उसने आखिरी बार अपनी मां से बात की थी और उन्हें गुड मॉर्निंग कहा था. दीपक की बहन ने कहा कि दुर्घटना की खबर आने के बाद से उन्हें उसकी स्थिति के बारे में कुछ पता नहीं चला.Dipak Pathakपरिवार मानने को नहीं तैयारपरिवार के एक सदस्य ने बताया कि दुर्घटना की खबर सार्वजनिक होने के बाद जब उन्होंने संपर्क करने की कोशिश की, तो उसका फोन बजा, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया. परिजनों ने उम्मीद कायम रखते हुए कहा कि जब तक यह फोन बजता रहेगा, हम बुरी खबर को स्वीकार नहीं करेंगे.

एयर इंडिया का विमान क्रैशएयर इंडिया का लंदन जा रहा विमान गुरुवार दोपहर अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद यहां एक मेडिकल कॉलेज कैंपस में हॉस्टल के उपर क्रैश हो गया. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 265 लोगों की मौत हो चुकी है.11 साल से एयर इंडिया में थे दीपकदीपक की बहन ने बताया कि मुंबई के पास ठाणे जिले के बदलापुर का निवासी उसका भाई 11 साल से एयर इंडिया में क्रू मेंबर के सदस्य के रूप में कार्यरत था.

बहन ने कहा कि उसने सुबह हमारी मां को फोन किया और गुड मॉर्निंग कहा. हालांकि, हम अपनी व्यस्त दिनचर्या के कारण अक्सर बात नहीं कर पाते, लेकिन मैं और मेरी मां नियमित रूप से उसके बारे में बात करते हैं, जैसे कि वह कहां है, क्या वह घर लौट आया है.बहन ने बताया कि वे पांच भाई-बहन हैं और दीपक की शादी चार साल पहले हुई थी. वहीं विमान के पायलट कैप्टन सुमीत सभरवाल के मुंबई में पवई के जल वायु विहार इलाके में स्थित घर में सदमे और गम का माहौल है. स्थानीय विधायक दिलीप लांडे ने सभरवाल के माता-पिता से मुलाकात की. सभरवाल के पिता 88 साल के हैं.

You Might Also Like

Middle East War Statement: विधानसभा पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, ईरान के समर्थन में दिया बड़ा बयान

Durg Fire Incident: रात के अंधेरे में भड़की आग, 4 दुकानों का सबकुछ राख…

Raipur Drunk Driving Crackdown: संडे नाइट चेकिंग में टूटा रिकॉर्ड, 159 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Gondia Railway Update 2026: ट्रैक अपग्रेड के बाद फिर पटरी पर लौटी ट्रेनें, समर स्पेशल से यात्रियों को बड़ी राहत

Raipur Municipal Budget 2026: बजट से पहले निगम में सियासी संग्राम, ‘वादा तेरा वादा’ से गूंजा सदन

Newsdesk Admin 13/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Middle East War Statement: विधानसभा पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, ईरान के समर्थन में दिया बड़ा बयान

Middle East War Statement : जम्मू-कश्मीर की पूर्व…

Durg Fire Incident: रात के अंधेरे में भड़की आग, 4 दुकानों का सबकुछ राख…

Durg Fire Incident : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले…

Apple 2026 Launch: टेक वर्ल्ड में हलचल, 11 नए प्रोडक्ट्स से मार्केट पर बड़ा दांव

सीजी भास्कर 30 मार्च टेक दिग्गज Apple इस…

Raipur Drunk Driving Crackdown: संडे नाइट चेकिंग में टूटा रिकॉर्ड, 159 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

राजधानी Raipur की सड़कों पर रविवार रात पुलिस…

Gondia Railway Update 2026: ट्रैक अपग्रेड के बाद फिर पटरी पर लौटी ट्रेनें, समर स्पेशल से यात्रियों को बड़ी राहत

महाराष्ट्र के Gondia रेलवे स्टेशन पर लंबे समय…

You Might Also Like

ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Middle East War Statement: विधानसभा पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, ईरान के समर्थन में दिया बड़ा बयान

30/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Durg Fire Incident: रात के अंधेरे में भड़की आग, 4 दुकानों का सबकुछ राख…

30/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Raipur Drunk Driving Crackdown: संडे नाइट चेकिंग में टूटा रिकॉर्ड, 159 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

30/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Gondia Railway Update 2026: ट्रैक अपग्रेड के बाद फिर पटरी पर लौटी ट्रेनें, समर स्पेशल से यात्रियों को बड़ी राहत

30/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?