CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » आईलाsssss 🛑 पुलिस की गाड़ी से कूदा आरोपी, नाली में जा छिपा 🛑 दौड़ा रही पुलिस ने कॉलर पकड़ निकाला बाहर 🛑 लोग मजे से देख रहे विडियो

आईलाsssss 🛑 पुलिस की गाड़ी से कूदा आरोपी, नाली में जा छिपा 🛑 दौड़ा रही पुलिस ने कॉलर पकड़ निकाला बाहर 🛑 लोग मजे से देख रहे विडियो

By Newsdesk Admin
30/06/2024
Share

सीजी भास्कर, 30 जून। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में नशीले इंजेक्शन और दवा के साथ पकड़ाये आरोपी को जब पुलिस पकड़ मुलाहिजा के लिए ले जा रही थी तो वह पुलिस की गाड़ी से कूद भागा। फिर क्या आगे आगे आरोपी युवक और पीछे पीछे पुलिस टीम। दौड़ता हुआ आरोपी एक नाली की संकरी पुलिया में जाकर छिप गया। पीछे दौड़ रहे पुलिस वालों में एक की नजर पड़ी तो उसने जोर से चिल्लाया – मिल गया चूहा। फिर आरोपी को कालर पकड़ खिंच कर बाहर निकाला गया और गाड़ी में बैठा थाने ले गए।इस घटनाक्रम के चश्मदीद में से किसी ने विडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। अब पूरे छत्तीसगढ़ में यह विडियो सोशल मीडिया पर तैरने लगा है। लोग मजे लेकर आरोपी को नाली में घुसते और बाहर निकालने का विडियो देख रहे हैं।

आपको बता दें कि यह पूरा मामला सरगुजा के गांधी नगर थाना इलाके का है। पुलिस ने शुक्रवार को पेट्रोलिंग के दौरान कन्या परिसर रोड के पास नशीले इंजेक्शन बेचने के लिए घूम रहे 23 साल के आरोपी सूरज उर्फ़ रोहित दोहरे और 20 साल के आरोपी रोहित मालाकार को पकड़ा था। दोनों को पकड़ने के बाद उनके पास से 100 नग प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया। शनिवार को दोनों को कोर्ट में पेश करने के पहले पुलिस उनका मुलाहिजा कराने निकली ही थी तभी गांधीनगर थाने से मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाने के दौरान आरोपी सूरज गाड़ी से कूदकर फरार हो गया। सूरज के गाड़ी से कूदते ही पुलिस ने गाड़ी रोकी, तब तक युवक नावापारा रोड की तरफ भाग निकला और एक नाली में छिप गया। पुलिसकर्मी उसका पीछा करते हुए मौके पर पहुंच गए लेकिन नाली में ढक्कन लगे होने के कारण उसे निकालने में पुलिस को परेशान होना पड़ा। थोड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे कॉलर से खींचकर नाली से बाहर निकाला और अपने साथ ले गई।

Gariaband Murder Case : बदनामी की आग में बुझ गई ज़िंदगी, सहेलियों की हैवानियत ने गांव को दहला दिया
Patwari Attack : पट्टा बनाने में देरी पर भड़का युवक, पटवारी को ऑफिस में बंद कर पीटा
Chakradhar Samaroh 2026 : रायगढ़ में 10 दिन सजेगा कला-संस्कृति का मंच, 42 प्रस्तुतियां होंगी
15 साल की किशोरी को भगाने के मामले पर थाना में हंगामा, भाजपा नेता से अभद्रता की खबर मिलते ही MLA खुद पहुंचे और पुलिस अफसर से बात कर मामला कराया शांत
दिनदहाड़े कारोबारी से 15 लाख रुपये की लूट, बाइक सवार बदमाश फरार

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sakti Bus Accident : रामसप्ताह में शामिल होने निकले तीन लोगों की दर्दनाक मौत, रांग साइड से आ रही बस ने बाइक को मारी टक्कर
Sakti Bus Accident : रामसप्ताह में शामिल होने निकले तीन लोगों की दर्दनाक मौत, रांग साइड से आ रही बस ने बाइक को मारी टक्कर

इस दर्दनाक हादसे (Sakti Bus Accident) के बाद…

Sai Baba 101st Birth Anniversary Bhilai : कल प्रशांति मंदिर में सजेगी भजन संध्या, दार्जिलिंग के गायक अनीश तमांग देंगे प्रस्तुति
Sai Baba 101st Birth Anniversary Bhilai : कल प्रशांति मंदिर में सजेगी भजन संध्या, दार्जिलिंग के गायक अनीश तमांग देंगे प्रस्तुति

सात दिवसीय साईं सप्ताह (Sai Baba 101st Birth…

Chhattisgarh Energy Conservation Painting Competition : रंगों से बच्चों ने दिया ऊर्जा बचाने का संदेश, पाखी भगत और प्रिंस पटेल ने जीता पहला स्थान
Chhattisgarh Energy Conservation Painting Competition : रंगों से बच्चों ने दिया ऊर्जा बचाने का संदेश, पाखी भगत और प्रिंस पटेल ने जीता पहला स्थान

विद्युत मंत्रालय के तत्वावधान में राज्य स्तरीय चित्रकला…

Brahmin Free AC Train Ticket Scheme : साल में दो बार परिवार के साथ मुफ्त एसी रेल यात्रा, विधायक रिकेश सेन ने शुरू की नई योजना; 23 नवंबर से पंजीयन
Brahmin Free AC Train Ticket Scheme : साल में दो बार परिवार के साथ मुफ्त एसी रेल यात्रा, विधायक रिकेश सेन ने शुरू की नई योजना; 23 नवंबर से पंजीयन

विधायक रिकेश सेन ने पुरोहितों और मंदिरों में…

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana : शादी का सीजन शुरू, लेकिन आधार सत्यापन की व्यवस्था गायब! आवेदन करने वाले जोड़े परेशान
Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana : शादी का सीजन शुरू, लेकिन आधार सत्यापन की व्यवस्था गायब! आवेदन करने वाले जोड़े परेशान

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना  (Mukhyamantri Kanya…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?