सीजी भास्कर, 19 मार्च |
वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर दो मौसम प्रणालियां सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदलने लगा है। बुधवार को बादल छा सकते हैं। प्रदेश के 13 जिलों छतरपुर, पन्ना, दमोह, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, सिवनी, बालाघाट, मंडला, सीधी एवं सिंगरौली में आंधी व वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। पूर्वी मप्र में जबलपुर, रीवा व शहडोल संभाग में बादल छाने के साथ वर्षा होने के आसार है। इंदौर में गुरुवार व शुक्रवार को सिर्फ बादल रहेंगे और दिन के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी।
ऐसा रहेगा इंदौर का मौसम
- बुधवार को दिन में निकली धूप के कारण शहरवासियों को दोपहर में गर्मी का अहसास हुआ लेकिन शाम को पश्चिमी हवाओं ने राहत दी।
- बुधवार को शहर में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 36.9 डिग्री दर्ज किया गया।
- न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 20.8 डिग्री दर्ज किया गया।
- भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक गुरुवार को शहर में बादल छाएंगे और हल्की बूंदाबांदी होने के भी आसार है।
मध्य प्रदेश में सक्रिय है मौसम का नया सिस्टम
- भाेपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में एक द्रोणिका उड़ीसा से छतीसगढ़ के बीच जा रही है।
- वहीं एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान पर बना हुआ है।
- इसके अलावा राजस्थान पर ऊपरी हवा का चक्रवात बना है।
- हवाओं का रुख दक्षिणी पूर्वी बना हुआ है और हवाओं की गति 12 से 14 किलोमीटर प्रतिघंटा से चल रही है।
- इस सिस्टम का प्रभाव पश्चिमी मप्र के मुकाबले पूर्वी मप्र में ज्यादा होगा।
पिछले एक सप्ताह में शहर का तापमान
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
- 13 मार्च 37.0 डिग्री 19.9 डिग्री
- 14 मार्च 36.6 डिग्री 20.5 डिग्री
- 15 मार्च 36.6 डिग्री 20.5 डिग्री
- 16 मार्च 34.8 डिग्री 21.2 डिग्री
- 17 मार्च 33.3 डिग्री 19.4 डिग्री
- 18 मार्च 35.4 डिग्री 20.4 डिग्री
- 19 मार्च 36.9 डिग्री 20.8 डिग्री
तापमान को लेकर पूर्वानुमान
अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है, तथा उसके बाद कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा। अगले 24 घंटों के दौरान मध्य भारत और आंतरिक महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, तथा उसके बाद के 2-5 दिनों के दौरान 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।