CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अलीगढ़: मीट व्यापारियों से मारपीट करने वालों पर पुलिस का एक्शन, हिंदू संगठन के 3 नेता गिरफ्तार

अलीगढ़: मीट व्यापारियों से मारपीट करने वालों पर पुलिस का एक्शन, हिंदू संगठन के 3 नेता गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
26/05/2025
Share

26 मई 2025 :

UP Crime News: बीते शनिवार को थाना हरदुआगंज क्षेत्र के अलहदादपुर गांव के पास गौमांस के शक में चार मीट व्यापारियों—अरबाज, कदीर, अकील प्रथम और अकील—के साथ हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने जमकर मारपीट की थी. इसके बाद इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विपक्षी दलों और सामाजिक संगठनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए हिंदू संगठन के तीन नेताओं को जेल भेज दिया है और अन्य आरोपियों की पहचान के लिए उनके पोस्टर जारी किए हैं.

जानकारी के अनुसार, अतरौली के मीट व्यापारी अल-अंबर मीट फैक्ट्री से मैक्स लोडर में मांस लेकर पक्कीगढ़ी, अतरौली जा रहे थे. रास्ते में हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने गौमांस का शक जताते हुए उनकी गाड़ी रोक ली और चारों व्यापारियों की पिटाई की यही नहीं उनके कपड़े फाड़े और वाहन में आग लगा दी थी. पुलिस की पीआरवी टीम ने व्यापारियों को बचाने की कोशिश की, लेकिन भीड़ ने पुलिस के सामने भी मारपीट जारी रखी. पुलिस ने बमुश्किल व्यापारियों को बचाकर अस्पताल में भर्ती करवाया.

वीडियो हो गया था वायरल

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, मुस्लिम संगठनों के साथ ही कई राजनीतिक दलों ने भी अलीगढ़ पुलिस पर सवाल खड़े कर दिए और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की.

पुलिस ने फरार आरोपियों के जारी किए पोस्टर

मामले की नाजुकता डको देखते हुए एसएसपी अलीगढ़ के निर्देश पर थाना हरदुआगंज पुलिस ने तीन आरोपियों—विजय कुमार गुप्ता, विजय बजरंगी और लवकुश—को बरौठा नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया. इनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 191(2)/191(3)/190/109/308(5)/3(5) के तहत मुकदमा (191/2025) दर्ज किया गया है. पुलिस ने 13 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है. अन्य आरोपियों की पहचान के लिए उनके पोस्टर जारी किए गए हैं.

अराजकता बर्दाश्त नहीं

एसएसपी संजीव सुमन ने प्रेस नोट में कहा कि अराजकता को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए हैं, जिसमें मीट व्यापारियों पर भी गौवध निवारण अधिनियम के तहत जांच चल रही है.

Fatehpur Accident News: शादी से पहले दुल्हन के दो भाइयों की दर्दनाक मौत, बारात की तैयारी में मचा मातम
भारत-पाक तनाव पर सांसद स्वाति मालीवाल का बड़ा बयान, ‘पाकिस्तान बर्बाद हो रखा है, आतंकियों के लिए इनका…
राज्यपाल या राष्ट्रीय अध्यक्ष…? डॉ. रमन सिंह दिल्ली में, मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज
AAP Breaking News 🛑 फिर जेल जाएंगे AAP सांसद संजय सिंह….❓ 🔵 23 साल पुराने मामले में कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश 🛑 बढ़ीं मुश्किलें
Kanpur: मोबाइल चार्जिंग को लेकर बस में बवाल… ड्राइवर की पत्नी और महिला यात्री में चले लात-घूंसे

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Patwari Strike
Chhattisgarh Patwari Strike : पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, PV ऐप की समस्याओं के साथ वेतन विसंगति और प्रमोशन का मुद्दा उठाया

Chhattisgarh Patwari Strike : संघ ने स्पष्ट किया…

Sugar Price Hike Before Diwali
Sugar Price Hike Before Diwali : सिर्फ 6 दिन में 17% उछले चीनी के भाव, अब क्या करेगी सरकार?

Sugar Price Hike Before Diwali : अब सबसे…

Bilaspur Cyber Fraud Case
Bilaspur Cyber Fraud Case : कमीशन के लालच में साइबर ठगी का शिकार हुए च्वाइस सेंटर संचालक, 5 लाख से ज्यादा की रकम खातों में ट्रांसफर

Bilaspur Cyber Fraud Case : शिकायत के आधार…

Sakti Illegal Liquor
Sakti Illegal Liquor : सक्ती में घर से 32.8 लीटर अवैध शराब जब्त, 29 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में आबकारी विभाग ने…

Kusmi Tehsil Controversy
Kusmi Tehsil Controversy : कुसमी तहसील में सूचना पट्ट पर विवाद, नायब तहसीलदार के तबादले की मांग, आंदोलन की चेतावनी

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले की कुसमी तहसील में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?