CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » गौमांस के संदेह में मुस्लिम व्यापारियों की पिटाई, सियासत गर्म, इमरान मसूद ने कर दिया बड़ा ऐलान

गौमांस के संदेह में मुस्लिम व्यापारियों की पिटाई, सियासत गर्म, इमरान मसूद ने कर दिया बड़ा ऐलान

By Newsdesk Admin 28/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 28 मई। गौमांस के शक में अलीगढ में मुस्लिम व्यापारियों से मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। विपक्षी दलों ने इस मामले में योगी सरकार और पुलिस पर निशाना साधा है।

Contents
कानून-व्यवस्था चरमरा चुकी है- इमरानसामाजिक ताना-बाना तोड़ने का आरोपक्या बोले दानिश अली?

सोमवार को आप सांसद संजय सिंह ने घायलों का हाल लिया था तो वहीँ आज कांग्रेस सासंद इमरान मसूद पूर्व सांसदकुंवर दानिश अली के साथ पहुंचे और जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों का हाल जाना। उन्होंने प्रदेश की योगी सरकार को इसका जिम्मेदार बताया।

बीते शनिवार को अलहदादपुर क्षेत्र में मीट व्यापारियों के साथ कथित गौ रक्षकों ने बेरहमी से मारपीट की थी। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि मुस्लिम व्यापारियों का इलाज अलीगढ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

कानून-व्यवस्था चरमरा चुकी है- इमरान

घायलों से मिलने के बाद कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और आम नागरिक, खासकर अल्पसंख्यक समुदाय के व्यापारी, अब सुरक्षित नहीं हैं।

मसूद ने आरोप लगाया कि मीट व्यापारियों को जानबूझकर निशाना बनाया गया है और पुलिस की मौजूदगी में उन्हें बर्बरता से पीटा गया। उन्होंने कहा कि सरकार एक तरफ बड़े पैमाने पर मीट फैक्ट्रियाँ चलवा रही है, जिससे राजस्व भी कमा रही है, लेकिन दूसरी तरफ छोटे मीट व्यापारियों को धार्मिक उन्माद फैलाकर पिटवाया जा रहा है। ये कैसी दोहरी नीति है, आखिर सरकार किसको संरक्षण दे रही है और किसे कुचलने की कोशिश कर रही है।

इमरान मसूद ने आरोप लगाया कि कुछ उपद्रवी तत्व पुलिस की गाड़ियों से व्यापारियों को जबरन खींचकर पीटने लगे। उन्होंने दावा किया कि अगर पुलिस मौके पर न होती तो उपद्रवी व्यापारियों की जान भी ले सकते थे।

घटना पर बताया ग़या अलहदादपुर में कुछ मीट दुकानदारों पर भी हमला हुआ। चश्मदीदों के अनुसार, दर्जनों की संख्या में आए कुछ अराजक तत्वों ने मारपीट की और दुकानदारों को लाठी सरिया से पीटना शुरू कर दिया। व्यापारियों में से कई को गंभीर चोटें आईं और उन्हें तुरंत जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पीड़ितों में से एक ने बताया कि हमलावर खुद को गौरक्षक बता रहे थे और बिना किसी चेतावनी के अचानक हमला कर बैठे।

सामाजिक ताना-बाना तोड़ने का आरोप

सांसद मसूद ने घटना को सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश करार दिया और कहा कि ऐसे मामलों में सरकार की चुप्पी चिंता का विषय है। बोले कि यह न सिर्फ व्यापारियों पर हमला है, बल्कि संविधान और कानून के शासन पर भी हमला है। अगर इसी तरह से लोगों को धार्मिक आधार पर निशाना बनाया जाता रहा, तो समाज में शांति और विश्वास कैसे कायम रह सकेगा।

उन्होंने कहा दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और घायल व्यापारियों को समुचित मुआवजा और सुरक्षा प्रदान की जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को संसद और विधानसभा में भी उठाएगी।

क्या बोले दानिश अली?

सांसद इमरान मसूद ने ऐलान किया कि कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में इस मुद्दे को लेकर आंदोलन करेगी और जनजागरण अभियान चलाएगी। हम किसी भी हाल में गरीब और मेहनतकश लोगों को इस तरह पिटने नहीं देंगे। सरकार को जवाब देना होगा कि वह किसके साथ खड़ी है, कानून के साथ या गुंडों के साथ?

वहीं पूर्व सांसद दानिश अली ने कहा कि पहलगाम और अलीगढ़ की घटना अलग अलग है, लेकिन मंशा एक ही थी। उन्होंने कहा, 'हमने एक बार दुनिया को दिखाया था कि कैसे पाकिस्तान धर्म के नाम पर निर्दोष लोगों को मारता है, लेकिन अब भारत में ऐसी घटनाएं दिखाती हैं कि हमें जबरन उसी खतरनाक रास्ते पर धकेला जा रहा है। दानिश अली ने सत्तारूढ़ भाजपा पर राजनीतिक लाभ के लिए जानबूझकर धार्मिक नफरत भड़काने का आरोप लगाया है।

You Might Also Like

Middle East War Statement: विधानसभा पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, ईरान के समर्थन में दिया बड़ा बयान

Durg Fire Incident: रात के अंधेरे में भड़की आग, 4 दुकानों का सबकुछ राख…

Raipur Drunk Driving Crackdown: संडे नाइट चेकिंग में टूटा रिकॉर्ड, 159 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Gondia Railway Update 2026: ट्रैक अपग्रेड के बाद फिर पटरी पर लौटी ट्रेनें, समर स्पेशल से यात्रियों को बड़ी राहत

Raipur Municipal Budget 2026: बजट से पहले निगम में सियासी संग्राम, ‘वादा तेरा वादा’ से गूंजा सदन

Newsdesk Admin 28/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Middle East War Statement: विधानसभा पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, ईरान के समर्थन में दिया बड़ा बयान

Middle East War Statement : जम्मू-कश्मीर की पूर्व…

Durg Fire Incident: रात के अंधेरे में भड़की आग, 4 दुकानों का सबकुछ राख…

Durg Fire Incident : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले…

Apple 2026 Launch: टेक वर्ल्ड में हलचल, 11 नए प्रोडक्ट्स से मार्केट पर बड़ा दांव

सीजी भास्कर 30 मार्च टेक दिग्गज Apple इस…

Raipur Drunk Driving Crackdown: संडे नाइट चेकिंग में टूटा रिकॉर्ड, 159 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

राजधानी Raipur की सड़कों पर रविवार रात पुलिस…

Gondia Railway Update 2026: ट्रैक अपग्रेड के बाद फिर पटरी पर लौटी ट्रेनें, समर स्पेशल से यात्रियों को बड़ी राहत

महाराष्ट्र के Gondia रेलवे स्टेशन पर लंबे समय…

You Might Also Like

ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Middle East War Statement: विधानसभा पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, ईरान के समर्थन में दिया बड़ा बयान

30/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Durg Fire Incident: रात के अंधेरे में भड़की आग, 4 दुकानों का सबकुछ राख…

30/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Raipur Drunk Driving Crackdown: संडे नाइट चेकिंग में टूटा रिकॉर्ड, 159 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

30/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Gondia Railway Update 2026: ट्रैक अपग्रेड के बाद फिर पटरी पर लौटी ट्रेनें, समर स्पेशल से यात्रियों को बड़ी राहत

30/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?