CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘मणिपुर के सभी रास्ते खोले जाएं, नशे का नेटवर्क ध्वस्त करें…’, अमित शाह ने समीक्षा बैठक में क्या-क्या कहा

‘मणिपुर के सभी रास्ते खोले जाएं, नशे का नेटवर्क ध्वस्त करें…’, अमित शाह ने समीक्षा बैठक में क्या-क्या कहा

By Newsdesk Admin 01/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 1 मार्च। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शनिवार को दिल्ली में मणिपुर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की, जिसमें सूबे में सामान्य स्थिति बहाल करने और कई समूहों द्वारा रखे गए अवैध और लूटे गए हथियारों को आत्मसमर्पण करने पर ध्यान केंद्रित किया गया. मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू होने के बाद यह पहली ऐसी बैठक थी. मणिपुर में साल 2023 से जातीय हिंसा जारी है, जिसमें 250 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है.

सूत्रों ने बताया, “गृह मंत्री ने मणिपुर में सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी ली. सूबे में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर विस्तृत जानकारी दी गई.” सूत्रों ने बताया कि मीटिंग का फोकस मई 2023 से पहले जैसी सामान्य स्थिति बनाने और तमाम समूहों के पास मौजूद अवैध और लूटे गए हथियारों को वापस सौंपने पर था. बैठक में राज्यपाल अजय कुमार भल्ला, मणिपुर सरकार, सेना और अर्धसैनिक बलों के शीर्ष अधिकारी शामिल हुए.

केंद्रीय गृहमंत्री ने दिए अहम निर्देश

गृह मंत्री अमित शाह ने निर्देश दिया कि 8 मार्च, 2025 से मणिपुर के सभी रास्तों पर जनता की मुक्त आवाजाही सुनिश्चित की जाए, रास्ते में अवरोध उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए. जबरन उगाही के सभी मामलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखी जाए.

इसके अलावा उन्होंने कहा कि मणिपुर से लगने वाले इंटरनेशनल बॉर्डर पर आवाजाही के लिए चिन्हित किए गए प्रवेश स्थानों के दोनों तरफ बाड़ लगाने के काम को जल्द पूरा किया जाए. इसके साथ ही, मणिपुर को नशामुक्त बनाने के लिए नशे के व्यापार में लिप्त पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जाए.

सूबे में राष्ट्रपति शासन

मणिपुर में 13 फरवरी को एन बीरेन सिंह के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया था. राज्य विधानसभा का कार्यकाल निलंबित कर दिया गया है, जो 2027 तक है. राज्यपाल द्वारा 20 फरवरी को अवैध और लूटे गए हथियार रखने वाले सभी लोगों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दिए जाने के बाद सुरक्षा समीक्षा की गई. सात दिनों के वक्त के दौरान, मुख्य रूप से घाटी के जिलों में 300 से ज्यादा हथियार जनता द्वारा लौटाए गए. इनमें मैतेई कट्टरपंथी समूह अरम्बाई टेंगोल द्वारा आत्मसमर्पण किए गए 246 आग्नेयास्त्र शामिल हैं.

राज्यपाल ने बढ़ाई हथियार लौटाने की समय सीमा

राज्यपाल ने शुक्रवार को लूटे गए और अवैध हथियारों को जमा करने की समयसीमा को 6 मार्च शाम 4 बजे तक बढ़ा दी, क्योंकि पहाड़ी और घाटी दोनों क्षेत्रों के लोगों ने अतिरिक्त समय की मांग की थी. करीब 22 महीने पहले शुरू हुई जातीय हिंसा के शुरुआती चरण के दौरान मणिपुर में कई जगहों पर पुलिस से कई हजार हथियार लूटे गए थे.

मई 2023 में मैतेई समुदाय द्वारा अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा दिए जाने की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ आयोजित किए जाने के बाद हिंसा शुरू हुई. सूबे में स्थायी शांति अभी भी दूर की कौड़ी बनी हुई है, भले ही केंद्र सरकार ने युद्धरत समुदायों को बातचीत की मेज पर लाने के लिए कई प्रयास किए हों.

You Might Also Like

Silatra Incident : रायपुर के सिलतरा में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा ग्रामीण, जमीन कब्जे के आरोप पर प्रशासन अलर्ट

MGNREGA Bachao Sangram : 17 मार्च के विधानसभा घेराव की तैयारी तेज, दीपक बैज ने पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

Women Fraud Case Chhattisgarh : ननकीराम कंवर की शिकायत पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, मुख्य सचिव को व्यक्तिगत पेशी का निर्देश

BJP Councillor Assaulted : बालोद में भाजपा पार्षद पर जानलेवा हमला, वार्ड की समस्या को लेकर रास्ता रोककर पीटा, तीन आरोपी गिरफ्तार

CCTV Analysis : कवर्धा में डांस टीचर की हत्या का खुलासा, नाबालिग छात्र हिरासत में, ब्लैकमेल और दबाव का आरोप

Newsdesk Admin 01/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CGBSE Hindi Paper Leak
CGBSE Hindi Paper Leak : 12वीं हिंदी परीक्षा पर लीक का साया, वायरल सवालों से मचा बवाल, FIR के बाद शिक्षा तंत्र कटघरे में

सीजी भास्कर, 16 मार्च। छत्तीसगढ़ बोर्ड की 12वीं…

Chhattisgarh Women Commission : पांच साल का साथ, फिर नया रिश्ता! कोरबा में पति पर चौथी शादी की तैयारी का आरोप, महिला आयोग पहुंची पत्नी

सीजी भास्कर्व 16 मार्च। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले…

Gandhi Nagar Raipur
Gandhi Nagar Raipur : रायपुर की रात फिर लहूलुहान, गांधीनगर में पुरानी रंजिश भड़की, चाकूबाजी के बाद सहमे लोग

सीजी भास्कर, 16 मार्च। राजधानी में कानून-व्यवस्था पर…

SCB Medical College Fire
SCB Medical College Fire : कटक के सरकारी अस्पताल में आग, 10 मरीजों की मौत, SCB मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा केयर ICU में हादसा, CM विष्णु देव साय ने जताया शोक

सीजी भास्कर 16 मार्च। ओडिशा के कटक स्थित…

Gariaband Congress Protest : गैस की किल्लत पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, सिलेंडर की शवयात्रा निकाली

सीजी भास्कर, 16 मार्च। रसोई गैस की किल्लत…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Silatra Incident : रायपुर के सिलतरा में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा ग्रामीण, जमीन कब्जे के आरोप पर प्रशासन अलर्ट

16/03/2026
MGNREGA Bachao Sangram
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

MGNREGA Bachao Sangram : 17 मार्च के विधानसभा घेराव की तैयारी तेज, दीपक बैज ने पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

16/03/2026
Women Fraud Case Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Women Fraud Case Chhattisgarh : ननकीराम कंवर की शिकायत पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, मुख्य सचिव को व्यक्तिगत पेशी का निर्देश

16/03/2026
BJP Councillor Assaulted
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

BJP Councillor Assaulted : बालोद में भाजपा पार्षद पर जानलेवा हमला, वार्ड की समस्या को लेकर रास्ता रोककर पीटा, तीन आरोपी गिरफ्तार

16/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?