CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » MP भी गजबे है भैया…! जेल में बंद है पटवारी फिर भी हो गया ट्रांसफर, वायरल हुआ नोटिस तो…

MP भी गजबे है भैया…! जेल में बंद है पटवारी फिर भी हो गया ट्रांसफर, वायरल हुआ नोटिस तो…

By Newsdesk Admin 19/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 19 जून। मध्य प्रदेश से अजब-गजब खबर सामने आई है। यहां सरकारी अधिकारियों के ट्रांसफर चल रहे हैं। इसी क्रम में विभाग ने ऐसे पटवारी का ट्रांसफर कर दिया जो कि जेल में बंद है।

Contents
सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा विपक्ष ने ली ट्रांसफर पर चुटकी

यह तबादला हुआ है विजयपुर तहसील से बड़ौदा तहसील में। जब से पटवारी के ट्रांसफर का नोटिस सामने आया है, यह देखते ही देखते सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। यहां तक कि तमाम नेता भी इस पर खूब चुटकी ले रहे हैं।

पटवारी हेमंत मित्तल पर श्योपुर जिले में बाढ़ राहत राशि में अनियमितता का गंभीर आरोप है। इस मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई. फिलहाल वो में जेल में हैं। लेकिन प्रशासन ने एक ऐसा कदम उठाया, जिसने सबको चौंका दिया। जेल में होने के बावजूद उनका ट्रांसफर ऑर्डर जारी हो गया। वह भी विजयपुर से बड़ौदा तहसील में।

सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा

इस खबर ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी. विपक्ष के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे ‘तबादला उद्योग’ का नमूना बताते हुए सरकार पर निशाना साधा।

एक यूजर ने लिखा, जेल में बैठे पटवारी का ट्रांसफर? यह तो डबल इंजन नहीं, ट्रिपल इंजन की स्पीड है! दूसरे ने लिखा- अब तो ट्रांसफर हो गई, भेज दीजिए वहां इन्हें. तीसरे यूजर ने लिखा- लगता है नशे-नशे में ही ट्रांसफर कर दिया है किसी ने। वहीं, कुछ लोगों ने इसे प्रशासनिक लापरवाही करार दिया।

विपक्ष ने ली ट्रांसफर पर चुटकी

यह मामला अब राजनीतिक गलियारों में भी गूंज रहा है। विपक्ष ने इसे भ्रष्टाचार का प्रतीक बताया। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने इस ट्रांसफर पर सवाल खड़े किए हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा- मध्य प्रदेश में तबादला उद्योग पूरी तेजी से चल पड़ा। श्योपुर जिले में बाढ़ राहत राशि में हुई गड़बड़ी के प्रकरण में पटवारी हेमंत मित्तल जेल में बंद है उसके बाद भी विजयपुर तहसील से बड़ौदा तहसील में ट्रांसफर कर दिया। वाह डबल इंजन की सरकार. ट्रांसफर उद्योग भी डबल तेजी से चला है।

You Might Also Like

Rajya Sabha Election 2026: 26 नेता बिना मुकाबले पहुंचे संसद, अब 11 सीटों पर सियासी जंग तय

Chhattisgarh Assembly Budget Session: सातवें दिन सदन में तेज़ बहस की तैयारी, प्रश्नकाल से लेकर अनुदान मांगों तक कई मुद्दों पर चर्चा

PM Kisan : 13 मार्च को जारी होगी 22वीं किस्त, गुवाहाटी से किसानों के खातों में 2000 रुपये ट्रांसफर करेंगे PM मोदी

Supreme Court English Exam Remark : सुप्रीम कोर्ट में CJI का सख्त रुख, ‘यहीं इंग्लिश एग्जाम कराऊंगा’, बेतुकी PIL पर याचिकाकर्ता को फटकार

Middle East Flight Fare Surge: खाड़ी संकट के बीच दुबई-अबूधाबी से भारत लौटना महंगा, टिकट का किराया एक लाख के पार

Newsdesk Admin 19/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Encroachment Issue Assembly: सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर विधानसभा में हंगामा, कांग्रेस विधायक ने सरकार को घेरा

सीजी भास्कर 10 मार्च छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur…

Rajya Sabha Election 2026: 26 नेता बिना मुकाबले पहुंचे संसद, अब 11 सीटों पर सियासी जंग तय

देश के कई राज्यों में इस बार Rajya…

Apple iphone 18e Features
Apple iphone 18e Features : iPhone 18e को लेकर लीक शुरू, टिप्स्टर ने दिया बड़ा संकेत, जानिए क्या मिल सकते हैं नए फीचर्स

सीजी भास्कर, 10 मार्च। एप्पल ने हाल ही…

Apple Success Story: 50 साल बाद भी दुनिया की टॉप टेक कंपनी क्यों है Apple? Tim Cook ने बताया असली फॉर्मूला

सीजी भास्कर 10 मार्च दुनिया की सबसे प्रभावशाली…

POCSO Case Verdict: नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 साल की सजा, अदालत ने लगाया जुर्माना

सीजी भास्कर 10 मार्च छत्तीसगढ़ के Baloda Bazar…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Rajya Sabha Election 2026: 26 नेता बिना मुकाबले पहुंचे संसद, अब 11 सीटों पर सियासी जंग तय

10/03/2026
छत्तीसगढ़बजट

Chhattisgarh Assembly Budget Session: सातवें दिन सदन में तेज़ बहस की तैयारी, प्रश्नकाल से लेकर अनुदान मांगों तक कई मुद्दों पर चर्चा

10/03/2026
PM Kisan
देश-दुनिया

PM Kisan : 13 मार्च को जारी होगी 22वीं किस्त, गुवाहाटी से किसानों के खातों में 2000 रुपये ट्रांसफर करेंगे PM मोदी

10/03/2026
Supreme Court English Exam Remark
देश-दुनिया

Supreme Court English Exam Remark : सुप्रीम कोर्ट में CJI का सख्त रुख, ‘यहीं इंग्लिश एग्जाम कराऊंगा’, बेतुकी PIL पर याचिकाकर्ता को फटकार

10/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?