CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ambedkar Hospital Raipur : विदेश से आई युवती का रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में सफल ऑपरेशन

Ambedkar Hospital Raipur : विदेश से आई युवती का रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में सफल ऑपरेशन

By Newsdesk Admin
13/09/2025
Share
Ambedkar Hospital Raipur
Ambedkar Hospital Raipur

सीजी भास्कर, 13 सितंबर। प्रदेश का सबसे बड़ा पं. नेहरू चिकित्सा (Ambedkar Hospital Raipur) महाविद्यालय एवं इससे संबद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय लगातार अपनी उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं से न केवल प्रदेश और देश बल्कि विदेशों से आए मरीजों का भी भरोसा जीत रहा है। अनुभवी डॉक्टरों की टीम एवं उपचार प्राप्त करने की सरलतम प्रक्रिया के कारण यह अस्पताल सर्वाधिक विश्वसनीय संस्थान के रूप में अपनी पहचान दर्ज कर चुका है। इसी क्रम में हाल ही में अस्पताल के जनरल सर्जरी विभाग में रवांडा (East Africa) की 20 वर्षीय युवती के लेफ्ट ब्रेस्ट के बेनाइन फाइब्रो एपिथीलियल ट्यूमर का सफल ऑपरेशन (Successful Surgery) किया गया।

जनरल सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. मंजू सिंह के नेतृत्व में हुए इस ऑपरेशन (Ambedkar Hospital Raipur) की विशेषता यह रही कि ब्रेस्ट के ट्यूमर को निकालने के बाद मरीज के भावी जीवन, विशेषकर मातृत्व अवस्था पर इस सर्जरी का कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़ेगा। डॉक्टरों के अनुसार वर्तमान में युवती पूरी तरह ठीक है और उसे अस्पताल से छुट्टी भी दी जा रही है। ऑपरेशन के संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया गया कि एक 20 वर्षीय विदेशी युवती लेफ्ट ब्रेस्ट में दर्द की समस्या के साथ अस्पताल के ब्रेस्ट क्लिनिक (Breast Clinic) में आई थी। जांच के बाद पता चला कि उसके ब्रेस्ट में बेनाइन फाइब्रो एपिथीलियल ट्यूमर है। मरीज की बायोप्सी हुई और उसके बाद ब्रेस्ट की कॉस्मेसिस (Cosmesis) को ध्यान में रखते हुए ऑपरेशन किया गया।

ब्रेस्ट के ट्यूमर एवं उसके आसपास के टिश्यू को हटाते हुए वाईड लोकल एक्सीजन किया गया। इस बात का विशेष ध्यान रखा गया कि ब्रेस्ट के शेप और साइज में कोई अंतर न आए। साथ ही सर्जरी के बाद निशान (Scar) भी दिखाई न दे। यह तकनीक मरीज के लिए भविष्य में भी किसी समस्या का कारण न बने, इसके लिए सर्जन ने सभी चिकित्सकीय मानकों का पालन किया।

पं. नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय के डीन डॉ. विवेक चौधरी ने कहा कि चिकित्सा (Ambedkar Hospital Raipur) महाविद्यालय एवं अस्पताल के लिए यह गर्व की बात है कि यहाँ न केवल देश बल्कि विदेश से भी मरीज उपचार हेतु आ रहे हैं और स्वस्थ होकर लौट रहे हैं। जनरल सर्जरी विभाग द्वारा युवती का सफल उपचार हमारी चिकित्सा टीम की दक्षता, निष्ठा और समर्पण (Dedication) का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यह संस्थान आगे भी उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध कराता रहेगा।

अम्बेडकर अस्पताल के सर्जरी विभाग की इन उपलब्धियों ने यह साबित कर दिया है कि सरकारी अस्पतालों की सेवाएँ न केवल सुलभ और किफायती हैं बल्कि उच्चस्तरीय गुणवत्तापरक भी हैं। यही कारण है कि अब विदेशी मरीज भी यहाँ उपचार के लिए आ रहे हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने बताया कि अम्बेडकर अस्पताल के जनरल सर्जरी विभाग की ओपीडी में ब्रेस्ट क्लिनिक का संचालन नियमित तौर पर किया जा रहा है। यहां प्रतिमाह 300 से 400 ब्रेस्ट संबंधी समस्याओं के केस महिला डॉक्टरों के द्वारा देखे जाते हैं और जरूरत पड़ने पर सर्जरी भी की जाती है।

वर्तमान में यहां जनरल सर्जरी विभाग में ब्रेस्ट की रीडक्शन सर्जरी (Reduction Surgery) भी की जा रही है, जिसमें स्तनों के असामान्य आकार को ऑपरेशन द्वारा सामान्य स्थिति में लाया जाता है। मरीज का ऑपरेशन (Ambedkar Hospital Raipur) करने वाली टीम में डॉ. मंजू सिंह के साथ डॉ. अमित अग्रवाल, डॉ. मनीष साहू, डॉ. कृतिका, डॉ. तपिश, एनेस्थीसिया से डॉ. प्रतिभा शाह और डॉ. मंजुलता टंडन शामिल रहे। गौरतलब है कि इससे पहले भी जनरल सर्जरी विभाग में दक्षिण अफ्रीका की एक युवती का सफल उपचार किया जा चुका है।

The accused who robbed Dharamlal Kaushik’s mobile phone was arrested : बाइक समेत माल बरामद
हॉस्पिटल के पांचवी मंजिल से कूदकर मरीज ने दे दी जान, माइग्रेन की समस्या से था परेशान
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ में छत्तीसगढ़ के इस नेता का तेजी से बढ़ा नाम, पीएम मोदी और संघ दोनों की हैं पसंद….. चयनित तीन नामों में ही क्या लगेगी अध्यक्ष की मुहर…. पढ़िए पूरी रिपोर्ट
रायपुर में गांजा तस्करी करते राजस्थान और MP के युवक गिरफ्तार, स्कूल के पास पकड़ाए…
BMO accused of misbehaving with patient : समाज ने हटाने की मांग की तो बचाव में उतरे स्वास्थ्य कर्मी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Knife Reel Case
Knife Reel Case : बिलासपुर में चाकू लहराकर बनाई रील, 2 आरोपी गिरफ्तार

Knife Reel Case :सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड…

Raigarh Bike Theft Gang
Raigarh Bike Theft Gang : बाइक चोरी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 4 एक्टिवा बरामद

Raigarh Bike Theft Gang : पुलिस के अनुसार,…

Surguja School Mismanagement
Surguja School Mismanagement : स्कूल की बदहाली पर 6KM चलीं 45 छात्राएं, कलेक्टर से लगाई गुहार

Surguja School Mismanagement : पूरे मामले में प्रशासन…

Raipur Land Dispute Murder
Raipur Land Dispute Murder : करोड़ों की जमीन बनी हत्या की वजह, दामाद ने ससुर को मार डाला

Raipur Land Dispute Murder :फिलहाल पुलिस आरोपियों से…

Durg Cattle Smuggling Case
Durg Cattle Smuggling Case : कत्लखाने ले जाए जा रहे 15 मवेशी बरामद; 2 आरोपी गिरफ्तार

Durg Cattle Smuggling Case :मामले में धमधा थाना…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?