CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ambikapur Paddy Seizure : समर्थन मूल्य में बड़ी साजिश नाकाम, कालातीत धान बीज को चावल बताकर खपाने की कोशिश उजागर

Ambikapur Paddy Seizure : समर्थन मूल्य में बड़ी साजिश नाकाम, कालातीत धान बीज को चावल बताकर खपाने की कोशिश उजागर

By Newsdesk Admin
27/01/2026
Share
Ambikapur Paddy Seizure
Ambikapur Paddy Seizure

सीजी भास्कर, 27 जनवरी। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के अंतिम चरण में कालातीत हो चुके धान बीज को चावल के रूप में समितियों में खपाने की कोशिश का गंभीर मामला सामने आया है। प्रशासनिक टीम ने सुभाषनगर बस्ती में छापेमारी कर 121 क्विंटल कालातीत धान बीज जब्त किया है। यह धान सूरजपुर जिले की सिलफिली समिति ले जाने की तैयारी में था, लेकिन उससे पहले ही कार्रवाई कर दी गई।

जानकारी के अनुसार सुभाषनगर स्थित एक गोदामनुमा मकान में धान बीज के पैकेटों को खोलकर उन्हें प्लास्टिक बोरों में भरा जा रहा था। मौके पर पहुंची संयुक्त टीम ने पाया कि 295 बोरियों में धान बीज पहले ही भरा (Ambikapur Paddy Seizure) जा चुका था। इसके अलावा 3 किलो और 10 किलो वाले कई पैकेटों में भी बीज मौजूद था, जिसे बोरियों में भरने की तैयारी चल रही थी।

सहायक जिला खाद्य अधिकारी चित्रकांत ध्रुव ने बताया कि सोमवार को सूचना मिली थी कि कालातीत धान बीज को सामान्य धान के रूप में तैयार किया जा रहा है। इसके बाद खाद्य, राजस्व, मंडी और सहकारी समिति विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी। जांच के दौरान कुल 121 क्विंटल धान बीज जब्त किया गया।

कार्रवाई में यह भी सामने आया कि बड़ी संख्या में अमानक धान बीज के खाली पैकेट मौके (Ambikapur Paddy Seizure) पर मौजूद थे, जबकि कई पैकेटों को साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से जला दिया गया था। जब्त धान बीज केशव मंडल नामक कारोबारी से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसने मुकेश गुहा के मकान को गोदाम के रूप में किराए पर लिया था।

कारोबारी का दावा है कि संबंधित कंपनी छत्तीसगढ़ में पंजीकृत है, लेकिन उसने स्थानीय स्तर पर कृषि विभाग से आवश्यक लाइसेंस नहीं लिया था। फिलहाल यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि जब्त धान बीज किसी निजी कंपनी का है या बीज निगम से संबंधित है। मामले में अग्रिम कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन कलेक्टर को भेजा जा रहा है।

महंगे दाम का बीज, लेकिन खाने के लायक नहीं

बताया गया है कि जब्त धान बीज बाजार में करीब 600 रुपये प्रति किलो की दर से बिकता है, लेकिन कालातीत हो जाने के कारण इसकी उपयोगिता समाप्त हो चुकी है। विशेषज्ञों के अनुसार 100 दानों में से केवल 10–12 दाने ही अंकुरित हो पाते हैं। यही वजह है कि व्यापारी द्वारा इसे समर्थन मूल्य पर चावल के रूप में बेचने की कोशिश (Ambikapur Paddy Seizure) की जा रही थी, जिससे लगभग 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान मिल सकता था।

प्रशासन का कहना है कि यह बीज केमिकल कोटेड होने के कारण स्वास्थ्य की दृष्टि से भी खतरनाक है और किसी भी स्थिति में खाने योग्य नहीं है। इसके बावजूद इसे समर्थन मूल्य पर खपाने की तैयारी की गई थी, जो गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। इस कार्रवाई के बाद जिले में धान खरीदी से जुड़े सभी केंद्रों और गोदामों पर निगरानी और सख्त किए जाने के संकेत दिए गए हैं।

Train Extra Coach Update: शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में बढ़े डिब्बे, कंफर्म टिकट की उम्मीद हुई मजबूत
Mangaluru Missing Workers: काम की तलाश में गए कोरबा के मजदूरों के साथ रहस्यमय घटनाक्रम, दो लापता, एक की मिली लाश
डॉक्टर की खुदकुशी का मामला: वायरल वीडियो पर मांगे गए 5 लाख, सामाजिक बैठक में अपमान के बाद उठाया कदम..
रायपुर में 26 अप्रैल को मंडी बोर्ड उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा, 34 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा; सख्त ड्रेस कोड और सुरक्षा व्यवस्था लागू
Kondagaon Accident  :  मंत्री के काफिले की गाड़ी से भिड़ी स्कॉर्पियो, 4 जवान घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

भारत की पहचान विविधता में एकता, न्यूयॉर्क में मोहन भागवत ने भारतीय समुदाय को दिया संदेश

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने…

तिब्बत में बाढ़ की खबरों पर चीन की सख्ती, वायरल वीडियो हटाने और विदेशी पत्रकारों को रोकने के आरोप

नेपाल और तिब्बत में आई भीषण बाढ़ के…

CJP Chhattisgarh Student Protest
CJP Chhattisgarh Student Protest : दुर्ग में छात्रों के प्रदर्शन के बाद CJP एक्टिव, राज्यपाल-CM को पत्र

CJP Chhattisgarh Student Protest :CJP का कहना है…

Shooting Players Selection
Shooting Players Selection : राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में राजनांदगांव के 2 खिलाड़ियों का चयन, आसनसोल रवाना

Shooting Players Selection : दोनों खिलाड़ियों के चयन…

Durg Road Accident Case
Durg Road Accident Case : रक्षाबंधन पर सड़क हादसा, युवक की मौत; पत्नी-बच्चा सुरक्षित

Durg Road Accident Case :हादसे में शामिल वाहन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?