सीजी भास्कर, 3 मार्च। होली पर्व से ठीक पहले जिला प्रशासन ने राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 16 राजस्व निरीक्षकों (RI) का तबादला (Ambikapur Transfer) कर दिया है। इस संबंध में जिला मुख्यालय की ओर से आदेश जारी कर नई पदस्थापना सूची सार्वजनिक कर दी गई है।
जारी आदेश में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि जिला Surguja की विभिन्न तहसीलों में पदस्थ राजस्व निरीक्षकों का स्थानांतरण प्रशासनिक कसावट, कार्यों के बेहतर संपादन और लोकहित की दृष्टि (Ambikapur Transfer) से किया गया है। प्रशासन ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को 3 मार्च 2026 की अपराह्न स्थिति में नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

सूत्रों के अनुसार यह कदम राजस्व कार्यों में तेजी लाने और क्षेत्रीय स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से उठाया (Ambikapur Transfer) गया है। होली से पहले हुए इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा का कड़ाई से पालन करने के निर्देश भी जारी किए हैं।





