CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » VIP ट्रीटमेंट के चक्कर में एंबुलेंस को बनाया टैक्सी! केदारनाथ यात्रा में सामने आया हैरान करने वाला मामला

VIP ट्रीटमेंट के चक्कर में एंबुलेंस को बनाया टैक्सी! केदारनाथ यात्रा में सामने आया हैरान करने वाला मामला

By Newsdesk Admin 17/06/2025
Share

सीजी भास्कर 17 जून केदारनाथ धाम की यात्रा के दौरान भीड़ से बचने के लिए कुछ तीर्थयात्रियों की ओर से आपातकालीन एंबुलेंस सेवाओं के चौंकाने वाले दुरुपयोग का मामला सामने आया है. रुद्रप्रयाग जिले के सोनप्रयाग में दो एंबुलेंस को रोका गया, जिनमें मरीजों की बजाय यात्री सवार थे, जोकि केदारनाथ मंदिर की ओर जा रही लंबी कतारों से बचना चाहते थे.शनिवार को सोनप्रयाग के पास केदारनाथ धाम की 16 किलोमीटर की चढ़ाई शुरू होने से ठीक पहले पुलिस ने एक्रो ब्रिज के पास गौरीकुंड की ओर जा रही दो एंबुलेंस को रोका.

संदेह इस बात पर हुआ कि गौरीकुंड में न तो कोई अस्पताल है और न ही किसी आपातकालीन चिकित्सा स्थिति की सूचना मिली, तो ऐसे में इस रास्ते से एंबुलेंस कैसे जा रही है.एंबुलेंस में कोई मरीज नहीं थाजांच के दौरान यह पाया गया कि दोनों एंबुलेंस में न तो स्ट्रेचर था, न कोई मेडिकल उपकरण और न ही कोई बीमार व्यक्ति. इसके बजाय, आम तीर्थयात्री की वेशभूषा में तीन लोग आराम से बैठे मिले, जिनमें बीमारी या अस्वस्थता का कोई संकेत नहीं था. जब पुलिस ने पूछताछ की तो ड्राइवर—हरिद्वार निवासी निखिल विल्सन मसीह और अमरोहा के कृष्ण कुमार—ने कबूल किया कि उन्होंने एंबुलेंस यात्रियों की सुविधा के लिए किराए पर दी थी, न कि किसी चिकित्सा आपातकाल के लिए.

इनमें से एक एंबुलेंस वातानुकूलित लग्ज़री वाहन थी, जिसे एक तीर्थयात्री ने विशेष रूप से बुक किया था. दूसरी एंबुलेंस में दो यात्री सवार थे. ड्राइवरों ने बताया कि रास्ते में उन्होंने तीन अन्य लोगों को भी एंबुलेंस में बैठा लिया, जिससे यह वाहन साझा टैक्सी जैसा बन गया.पैदल या शटल सेवा से तय की जाती है दूरीगौरतलब है कि सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच की दूरी आमतौर पर पैदल या शटल सेवा से तय की जाती है.

पुलिस ने मौके पर ही दोनों एंबुलेंस को जब्त कर लिया और मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान काटा गया. हालांकि, जांच से पहले ही तीनों तीर्थयात्री भीड़ में गायब हो गए. ड्राइवरों ने खुद को निर्दोष बताया और कहा कि वे केवल वाहन मालिकों के निर्देशों का पालन कर रहे थे.सोनप्रयाग में तैनात एक पुलिस अधिकारी ने कहा, अगर कोई वास्तव में बीमार है, तो उसे गौरीकुंड के ट्रैकिंग रूट की ओर नहीं, बल्कि सोनप्रयाग, रामपुर या रुद्रप्रयाग जैसे उपचार केंद्रों की ओर ले जाया जाना चाहिए.

You Might Also Like

Nitin Navin Resignation: विधायक पद छोड़ते वक्त छलका दर्द, “20 साल सिर्फ राजनीति नहीं, परिवार था”

Kawardha Fire Incident: एसएलआरएम केंद्र में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की सुस्ती पर उठे सवाल

Stock Market Crash: खुलते ही बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 1200 अंक टूटा, निवेशकों के 7 लाख करोड़ स्वाहा

GST 2.0 Impact: जीएसटी 2.0 से बढ़ा राजस्व, लेकिन उत्पादन राज्यों पर बढ़ा दबाव

Bhilai Suicide Case: ब्लैकमेल और पैसों के दबाव से तंग युवक ने दी जान, कांग्रेस नेता समेत दो पर केस दर्ज

Newsdesk Admin 17/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Nitin Navin Resignation: विधायक पद छोड़ते वक्त छलका दर्द, “20 साल सिर्फ राजनीति नहीं, परिवार था”

राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद बीजेपी…

Kawardha Fire Incident: एसएलआरएम केंद्र में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की सुस्ती पर उठे सवाल

छत्तीसगढ़ के Kawardha में बीती रात उस वक्त…

Bihar Politics Latest : इस्तीफा या सियासी स्क्रिप्ट? नीतीश के कदम पर तेजस्वी का वार – ‘जनता के साथ खेल हुआ’

सीजी भास्कर, 30 मार्च। बिहार की सियासत में…

SECL High Court Order 2026 : “नौकरी गई, जीवन गया… लेकिन हक नहीं जाएगा”, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, SECL को देना होगा आश्रित को पैसा

सीजी भास्कर, 30 मार्च। बिलासपुर हाई कोर्ट ने…

Somanna Maoist Surrender : डेडलाइन से ठीक पहले बड़ा झटका! टॉप माओवादी नेता सोमन्ना ने किया सरेंडर, नेटवर्क हिला

सीजी भास्कर, 30 मार्च। नक्सल विरोधी अभियान के…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़देश-दुनिया

Nitin Navin Resignation: विधायक पद छोड़ते वक्त छलका दर्द, “20 साल सिर्फ राजनीति नहीं, परिवार था”

30/03/2026
देश-दुनिया

Stock Market Crash: खुलते ही बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 1200 अंक टूटा, निवेशकों के 7 लाख करोड़ स्वाहा

30/03/2026
छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

GST 2.0 Impact: जीएसटी 2.0 से बढ़ा राजस्व, लेकिन उत्पादन राज्यों पर बढ़ा दबाव

30/03/2026
अपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़भिलाई-दुर्ग

Bhilai Suicide Case: ब्लैकमेल और पैसों के दबाव से तंग युवक ने दी जान, कांग्रेस नेता समेत दो पर केस दर्ज

30/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?