CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » America’s Air Strike : नाइजीरिया में ISIS ठिकानों पर अमेरिका की एयर स्ट्राइक,देखें हमले का Video

America’s Air Strike : नाइजीरिया में ISIS ठिकानों पर अमेरिका की एयर स्ट्राइक,देखें हमले का Video

By Newsdesk Admin 26/12/2025
Share
America's Air Strike
America's Air Strike

सीजी भास्कर, 26 दिसंबर। अमेरिका ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। यूएस ने नाइजीरिया स्थित ISIS ठिकानों पर एयर स्टाइक (America’s Air Strike) की है। देश की तरफ से इस हमले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शेयर किया गया है। वहीं, नाइजीरिया के विदेश मंत्रालय ने एयर स्ट्राइक की पुष्टि की है।

मंत्रालय ने कहा कि आईएसआईएस ठिकाने के खिलाफ यह एक्शन नाइजीरिया और अमेरिका के बीच जारी सुरक्षा सहयोग के तहत किया गया है। खुफिया जानकारी का आदान प्रदान हो रहा है और आतंकी ठिकानों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

X पर डिपार्टमेंट ऑफ वार ने हवाई हमलों का वीडियो (America’s Air Strike) शेयर किया है। पोस्ट में लिखा है-आज रात, कमांडर इन चीफ के रूप में मेरे निर्देश पर, संयुक्त राज्य अमेरिका ने उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया में आईएसआईएस आतंकवादी गिरोह के खिलाफ एक शक्तिशाली और घातक हमला किया, जो कई वर्षों, बल्कि सदियों से न देखे गए स्तर पर मुख्य रूप से निर्दोष ईसाइयों को निशाना बनाकर बेरहमी से मार रहे थे!

मैंने पहले ही इन आतंकवादियों को चेतावनी दी थी कि यदि उन्होंने ईसाइयों का नरसंहार नहीं रोका, तो उन्हें इसका भयानक परिणाम भुगतना पड़ेगा, और आज रात वही हुआ। युद्ध विभाग ने कई सटीक हमले किए, जैसा कि केवल संयुक्त राज्य अमेरिका ही कर सकता है। मेरे नेतृत्व में, हमारा देश कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद को फलने-फूलने नहीं देगा।

ईश्वर हमारी सेना को आशीर्वाद दे, और सभी को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं, जिनमें मारे गए आतंकवादी भी शामिल हैं, जिनकी संख्या और भी अधिक होगी यदि वे ईसाइयों का नरसंहार जारी रखते हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प।

नाइजीरिया की मस्जिद में बड़ा धमाका

नाइजीरिया के मैदुगुरी गुरुवार शाम बड़ा विस्फोट हुआ। यहां नमाज के वक्त जोरदार धमाके से हड़कंप मच गया और लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्लास्ट में 10 लोगों की मौत हो गई।

अधिकारियों का कहना है कि मैदुगुरी में पहले भी हथियारबंद लोगों ने सुसाइड बॉम्बर और इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव उपकरणों का उपयोग कर मस्जिदों और ज्यादा भीड़ वाली जगह धमाके किए थे। जानकारी के मुताबिक, यह धमाका उस वक्त हुआ जब बहुत लोग मस्जिद में शाम की नमाज पढ़ रहे थे। अचानक तेज ब्लास्ट हुआ और इलाके में चीख-पुकार मच गई। यह ब्लास्ट गम्बोरू मार्केट में हुआ।

You Might Also Like

GST Update India : नए वित्तीय साल का असर जेब पर साफ, कहीं बढ़ा टैक्स, कहीं मिली राहत, जानिए क्या-क्या बदला

Raipur Nagpur Highway Plan: गडकरी से मुलाकात में विधायक रिकेश सेन का बड़ा प्रस्ताव, रायपुर-नागपुर हाईवे पर दो नए फ्लाईओवर और कुम्हारी टोल हटाने की मांग तेज

Khelo Masters Games 2026: छत्तीसगढ़ का जलवा, एथलेटिक्स में 82 मेडल के साथ बना दबदबा

Israel Lebanon conflict : ‘जंग का खौफनाक सच’…लेबनान में फिर गिरे 4 सैनिक, अब तक बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा

Donald Trump Statement : ‘अब खुद लड़ो!’ ट्रंप का बड़ा बयान… ब्रिटेन को सुनाई खरी-खरी, दुनिया में बढ़ा तनाव

Newsdesk Admin 26/12/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Railway Demand: संसद में उठी छत्तीसगढ़ की रेल कनेक्टिविटी की मांग, सांसद फूलोदेवी नेताम ने गिनाईं लंबित परियोजनाएं

सीजी भास्कर, 1 अप्रैल। छत्तीसगढ़ में रेल सुविधाओं…

GST Update India : नए वित्तीय साल का असर जेब पर साफ, कहीं बढ़ा टैक्स, कहीं मिली राहत, जानिए क्या-क्या बदला

सीजी भास्कर, 1 अप्रैल। 1 अप्रैल से नए…

Raipur Nagpur Highway Plan: गडकरी से मुलाकात में विधायक रिकेश सेन का बड़ा प्रस्ताव, रायपुर-नागपुर हाईवे पर दो नए फ्लाईओवर और कुम्हारी टोल हटाने की मांग तेज

Raipur Nagpur Highway Plan

Wrestling Gold Story: संघर्ष की मिट्टी से उठकर मनीषा बनी चैंपियन, मां के भरोसे ने दिलाया गोल्ड

(Wrestling Gold Story) की यह कहानी सिर्फ एक…

Illegal Scrap Transport Raigarh: तमनार चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई, 13 टन कबाड़ जब्त, ट्रक सीज

रायगढ़ जिले में अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने…

You Might Also Like

देश-दुनिया

GST Update India : नए वित्तीय साल का असर जेब पर साफ, कहीं बढ़ा टैक्स, कहीं मिली राहत, जानिए क्या-क्या बदला

01/04/2026
छत्तीसगढ़देश-दुनियाभिलाई-दुर्गराजनीतिराज्य

Raipur Nagpur Highway Plan: गडकरी से मुलाकात में विधायक रिकेश सेन का बड़ा प्रस्ताव, रायपुर-नागपुर हाईवे पर दो नए फ्लाईओवर और कुम्हारी टोल हटाने की मांग तेज

01/04/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Khelo Masters Games 2026: छत्तीसगढ़ का जलवा, एथलेटिक्स में 82 मेडल के साथ बना दबदबा

31/03/2026
Israel Lebanon conflict
देश-दुनिया

Israel Lebanon conflict : ‘जंग का खौफनाक सच’…लेबनान में फिर गिरे 4 सैनिक, अब तक बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा

31/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?