CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अमेरिका के टैरिफ से मार्केट में तबाही, TRUMP के आगे झुका कनाडा और मेक्सिको, हटा दिए सारे टैक्स

अमेरिका के टैरिफ से मार्केट में तबाही, TRUMP के आगे झुका कनाडा और मेक्सिको, हटा दिए सारे टैक्स

By Newsdesk Admin 07/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 07 अप्रैल। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ (आयात शुल्क) लगाने का ऐलान किया। जिससे पूरी दुनिया में हलचल मच गई है। उनके इस फैसले का असर ग्लोबल अर्थव्यवस्था पर पड़ा है।

भारत समेत दुनिया के कई देशों के शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट देखी गई है। जिम्बाब्वे ने ट्रंप के दबाव में आकर अमेरिकी सामानों पर लगाए गए टैरिफ हटा लिए हैं।

US Trump Tariff News: कनाडा के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा है कि ट्रंप की ये टैरिफ नीति न सिर्फ कनाडा बल्कि खुद अमेरिका के लिए भी नुकसानदायक हो सकती है।

हालांकि, ट्रंप का दावा है कि इस फैसले से अमेरिका और अमीर बनेगा, लेकिन दुनियाभर के बाजारों की हालत और नेताओं के बयान इससे उलट नजर आ रहे हैं।

शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट : ट्रंप के टैरिफ के ऐलान के बाद दुनिया भर के शेयर बाजारों में अफरा-तफरी मच गई है। सोमवार को एशिया के बाजारों में भारी गिरावट देखी गई। जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 6.3% गिर गया और हांगकांग का हैंग सेंग 10% तक लुढ़क गया. भारत का शेयर बाजार भी खुलते ही करीब 5% नीचे चला गया।

अमेरिका में शुक्रवार को सभी बड़े स्टॉक इंडेक्स 5% से ज्यादा गिरे. S&P 500 को साल 2020 के बाद का सबसे खराब सप्ताह देखना पड़ा. जेपी मॉर्गन बैंक ने चेतावनी दी है कि इन टैरिफ की वजह से अमेरिका और दुनिया की अर्थव्यवस्था में मंदी आने की संभावना 60% तक बढ़ गई है।

ट्रंप को खुश करने में जुटा जिम्बाब्वे : जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति एमर्शन म्नांगागवा ने अमेरिका से आने वाले सामानों पर लगाए गए टैरिफ हटा दिए हैं. उनके इस फैसले से दुनियाभर के लोग हैरान हैं। इसे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ अच्छे रिश्ते बनाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। खासकर तब जब ट्रंप ने जिम्बाब्वे के सामान पर 18% टैरिफ लगाया था।

म्नांगागवा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “इस कदम से अमेरिका से आयात बढ़ेगा और हमारे देश का निर्यात अमेरिका तक पहुंचने में मदद करेगा।”

लेकिन कुछ जानकारों का कहना है कि इस फैसले से जिम्बाब्वे को कोई बड़ा आर्थिक फायदा नहीं होगा। सरकारी नीतियों के आलोचक और पत्रकार होपवेल चिन’ओनो ने कहा कि यह सब ट्रंप को खुश करने की कोशिश है।

कनाडा का पलटवार : कनाडा के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने ट्रंप की टैरिफ नीति को लेकर कड़ा बयान दिया है। कार्नी ने कहा, “ये टैरिफ कनाडा में नौकरियों पर असर डाल सकते हैं, लेकिन असली नुकसान अमेरिका को होगा.”

उन्होंने बताया कि वित्तीय बाजारों में पहले ही इसके संकेत दिखने लगे हैं, जैसे अमेरिका में नौकरियां कम होना, महंगाई बढ़ना और मंदी का खतरा। उन्होंने ब्रेक्जिट का उदाहरण देते हुए कहा, “मैंने ऐसा पहले होते देखा है. तब भी असर धीरे-धीरे दिखा था। अब अमेरिका की हालत भी वैसी ही होने वाली है।”

ट्रंप ने बयान में कही ये बात : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार देर रात एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि टैरिफ (आयात शुल्क) लगाने से अमेरिका में नौकरियां और निवेश वापस आएंगे।

ट्रंप ने आलोचनाओं को खारिज करते हुए कहा, “कभी-कभी कुछ ठीक करने के लिए दवा लेनी पड़ती है।”

उनके वरिष्ठ अधिकारियों जैसे ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेन्ट और कॉमर्स सेक्रेटरी हावर्ड लुटनिक ने भी मंदी की आशंकाओं को गलत बताया और टैरिफ को सही ठहराया। लेकिन दुनिया के कई बड़े नेता और शेयर बाजार इस फैसले को लेकर चिंतित हैं। उनके रिएक्शन से लग रहा है कि ट्रंप की ये “दवा”, दुनिया के लिए काफी कड़वी साबित हो रही है।

You Might Also Like

NASA Moon Mission : 54 साल बाद फिर चांद की ओर इंसान, Artemis II मिशन से शुरू होगा अंतरिक्ष का नया अध्याय

GST Update India : नए वित्तीय साल का असर जेब पर साफ, कहीं बढ़ा टैक्स, कहीं मिली राहत, जानिए क्या-क्या बदला

Raipur Nagpur Highway Plan: गडकरी से मुलाकात में विधायक रिकेश सेन का बड़ा प्रस्ताव, रायपुर-नागपुर हाईवे पर दो नए फ्लाईओवर और कुम्हारी टोल हटाने की मांग तेज

Khelo Masters Games 2026: छत्तीसगढ़ का जलवा, एथलेटिक्स में 82 मेडल के साथ बना दबदबा

Israel Lebanon conflict : ‘जंग का खौफनाक सच’…लेबनान में फिर गिरे 4 सैनिक, अब तक बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा

Newsdesk Admin 07/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

NASA Moon Mission : 54 साल बाद फिर चांद की ओर इंसान, Artemis II मिशन से शुरू होगा अंतरिक्ष का नया अध्याय

सीजी भास्कर, 1 अप्रैल। दुनिया एक बार फिर…

Nawazuddin Siddiqui Film : इंटरनेशनल फेस्टिवल्स में चमकी नवाज़ की फिल्म, अब भारत में मचाने आ रही है धमाल

सीजी भास्कर, 1 अप्रैल। अपनी दमदार एक्टिंग के…

Gariaband Naxal Operation: ढाई साल में खत्म हुआ नक्सल नेटवर्क, 31 ढेर, कई बड़े कमांडर ढहे

(Gariaband Naxal Operation) के तहत जिले में सुरक्षा…

Gariaband Ambulance Service: 6 नई एंबुलेंस सड़कों पर उतरीं, अब गांव-गांव पहुंचेगी तेज स्वास्थ्य सुविधा

(Gariaband Ambulance Service) के तहत जिले में स्वास्थ्य…

Raipur Double Murder Case : घरेलू विवाद बना खूनी खेल! रायपुर में पूर्व पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट

सीजी भास्कर, 1 अप्रैल। राजधानी रायपुर से दिल…

You Might Also Like

देश-दुनिया

NASA Moon Mission : 54 साल बाद फिर चांद की ओर इंसान, Artemis II मिशन से शुरू होगा अंतरिक्ष का नया अध्याय

01/04/2026
देश-दुनिया

GST Update India : नए वित्तीय साल का असर जेब पर साफ, कहीं बढ़ा टैक्स, कहीं मिली राहत, जानिए क्या-क्या बदला

01/04/2026
छत्तीसगढ़देश-दुनियाभिलाई-दुर्गराजनीतिराज्य

Raipur Nagpur Highway Plan: गडकरी से मुलाकात में विधायक रिकेश सेन का बड़ा प्रस्ताव, रायपुर-नागपुर हाईवे पर दो नए फ्लाईओवर और कुम्हारी टोल हटाने की मांग तेज

01/04/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Khelo Masters Games 2026: छत्तीसगढ़ का जलवा, एथलेटिक्स में 82 मेडल के साथ बना दबदबा

31/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?