CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » गणपति विसर्जन शोभायात्रा में अनियंत्रित बोलेरो घुसी, 3 की मौत और 20 लोग घायल

गणपति विसर्जन शोभायात्रा में अनियंत्रित बोलेरो घुसी, 3 की मौत और 20 लोग घायल

By Newsdesk Admin 03/09/2025
Share

सीजी भास्कर, 3 सितम्बर |

Contents
हादसे का विवरणघायलों को अंबिकापुर रेफरगांव में तनाव, लेकिन हालात काबू में2021 की पत्थलगांव घटना की याद

जशपुर। जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के जरूडाड गांव में गणपति विसर्जन की शोभा यात्रा एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। मंगलवार रात लगभग 10:30 बजे एक अनियंत्रित बोलेरो वाहन भीड़ में घुस गया।

इस हादसे में एक महिला समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए।

हादसे का विवरण

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चराईडांड-बगीचा स्टेट हाइवे पर विसर्जन यात्रा चल रही थी। करीब डेढ़ सौ ग्रामीण डीजे की धुन पर नाचते-गाते प्रतिमा के साथ आगे बढ़ रहे थे।

तभी सीजी 15 सीआर 1429 नंबर की बोलेरो रायकेरा की ओर से तेज रफ्तार में आई और नियंत्रण खो बैठी।

वाहन की चपेट में आने से:

  • अरविंद करकेट्टा (19 वर्ष)
  • विपिन प्रजापति (17 वर्ष)
  • खिरोवती यादव (32 वर्ष)

की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी घायलों को बगीचा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

घायलों को अंबिकापुर रेफर

गंभीर रूप से घायल 18 ग्रामीणों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे में बोलेरो चालक सुख सागर यादव भी घायल हुआ, जिसे भीड़ ने पकड़कर पीट दिया। उसे कड़ी सुरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलने पर कलेक्टर रोहित व्यास और एसएसपी शशि मोहन तत्काल मौके पर पहुंचे और घायलों के उपचार की व्यवस्था का जायजा लिया।

गांव में तनाव, लेकिन हालात काबू में

गांव में घटना के बाद तनाव की स्थिति बन गई थी, हालांकि पुलिस बल की तैनाती के बाद हालात सामान्य हैं। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कड़ी सुरक्षा के बीच किया जा रहा है।

2021 की पत्थलगांव घटना की याद

इस हादसे ने लोगों को 15 अक्टूबर 2021 की पत्थलगांव दुर्घटना की याद दिला दी, जब दुर्गा विसर्जन जुलूस में गांजा से भरी एक कार घुस गई थी। उस हादसे में भी एक श्रद्धालु की मौत और दर्जनों लोग घायल हुए थे।

You Might Also Like

Para Athletes National Championship : दिव्यांग खिलाड़ियों ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, राष्ट्रीय चौंपियनशिप में जीते 5 पदक

सूरजपुर में धर्मांतरण का मामला: चंगाई सभा के बहाने 5 गिरफ्तार

Green Eco-friendly Fireworks : धमतरी से देशभर में गूंजेगी ग्रीन आतिशबाजी, दिवाली होगी स्वच्छ और सुरक्षित

रायपुर में कृषि कारोबारियों पर ED की छापेमारी, दुर्ग-भिलाई में भी दबिश

MGNREGA : रायगढ़ की 549 पंचायतों में क्यूआर कोड सुविधा शुरू, अब नहीं लगाने पड़ेगें पंचायतों के चक्कर एक क्लिक से मिलेगी जानकारी

TAGGED: गणपति विसर्जन बोलेरो एक्सीडेंट, गणपति विसर्जन हादसा जशपुर, छत्तीसगढ़ गणपति विसर्जन दुर्घटना, जशपुर हादसा 2025, बगीचा में बोलेरो दुर्घटना, शोभायात्रा में सड़क हादसा
Newsdesk Admin 03/09/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article बिलासपुर में NHM कर्मचारियों की हड़ताल जारी, धरना स्थल पर हनुमान चालीसा और गणेश पूजा
Next Article Online Smart Classroom Online Smart Classroom : ऑनलाइन स्मार्ट क्लास रूम एवं कोचिंग क्लास का होगा शुभारंभ

You Might Also Like

Para Athletes National Championship
खेलछत्तीसगढ़

Para Athletes National Championship : दिव्यांग खिलाड़ियों ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, राष्ट्रीय चौंपियनशिप में जीते 5 पदक

03/09/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

सूरजपुर में धर्मांतरण का मामला: चंगाई सभा के बहाने 5 गिरफ्तार

03/09/2025
Green Eco-friendly Fireworks
छत्तीसगढ़

Green Eco-friendly Fireworks : धमतरी से देशभर में गूंजेगी ग्रीन आतिशबाजी, दिवाली होगी स्वच्छ और सुरक्षित

03/09/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

रायपुर में कृषि कारोबारियों पर ED की छापेमारी, दुर्ग-भिलाई में भी दबिश

03/09/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?