CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » …और टूट गई सांसों की डोर, बॉयफ्रेंड के लिए बेरहम मां ने की ऐसी हरकत; फूट-फूटकर रोया पति, सुनाई बीवी की करतूत

…और टूट गई सांसों की डोर, बॉयफ्रेंड के लिए बेरहम मां ने की ऐसी हरकत; फूट-फूटकर रोया पति, सुनाई बीवी की करतूत

By Newsdesk Admin
09/07/2025
Share

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में 11 महीने के मासूम की मां के वियोग में इतनी तबीयत खराब हुई कि उसकी मौत ही हो गई. लाचार पिता थाने पहुंचा वहां अपनी बीवी की सारी करतूत पुलिस को बताई. मामला क्वार्सी थाना क्षेत्र के एक इलाके का है. यहां एक महिला, प्रेमी के लिए अपने 11 माह के मासूम को छोड़कर चली गई. पति उसकी तलाश में अधिकारियों से गुहार लगाता रहा.

इस बीच बिन मां का बच्चा दिन ब दिन बीमार होता गया. मंगलवार को बच्चे की मौत हो गई तो पिता टूट गया. वह खुद को संभाल नहीं पा रहा था. बोला कि अगर बच्चे की मां होती तो शायद बेटा जिंदा होता.

जानकारी के मुताबिक, मूलरूप से देहलीगेट थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी एक युवक ई-रिक्शा चालक है. वह पिछले पांच साल से रावणटीला स्थित किराए के मकान में परिवार समेत रह रहा था. आरोप है कि एक माह पहले उसी मकान में दूसरा किराएदार आ गया. उसकी पत्नी से नजदीकियां बढ़ गईं. बीते 27 जून को पत्नी घर से पांच हजार रुपए लेकर फरार हो गई. घर पर 11 महीने के बेटे को छोड़ गई. शाम वह घर वापस लौटा तो देखा बेटा घर पर अकेला रो रहा था. परिजनों के काफी तलाश करने के बाद दोनों का कहीं कोई सुराग नहीं लग सका.

पुलिस कर रही महिला की तलाश

आरोपी प्रेमी भी दो बच्चों का पिता है. मां के जाने के बाद 11 माह का बेटे की दिन प्रतिदिन तबियत बिगड़ती चली गई. मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई. यह देख पिता टूट गय. बेटे के शव को दफनाने के बाद वह एसएसपी कार्यालय पहुंचा, जहां से उसे थाने भेज दिया. अब थाना पुलिस उसे साथ लेकर प्रेमी युगल की तलाश में लगी है. पुलिस का कहना है कि एक मोहल्ले से महिला अपने 11 माह के बेटे को छोड़कर प्रेमी संग चली गई है. बेटे की आज मौत हो गई. महिला और उसके प्रेमी की तलाश की जा रही है.

स्थापना दिवस पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पड़ा चाबुक, सोंटा सहते हुए भरोसा को किया याद
तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर जमकर बोला हमला, कहा- ‘चुनाव का खर्च भी जनता के पैसे से निकाला’
मजदूर ने आधी रात किया कुछ ऐसा की, पत्नी की आंख खुली तो निकली चीख….
Russia-British Relation : मास्को स्थित ब्रिटिश दूतावास पर रूस ने की कड़ी कार्रवाई
Big Break : पुणे में हेलीकॉप्टर हुआ हादसे का शिकार, 3 लोगों की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vyapari Kar Samvad World Record : ‘व्यापारी-कर संवाद’ अभियान को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह

Vyapari Kar Samvad World Record : CAIT का…

US Space Weapons Deployment
US Space Weapons Deployment : अमेरिका का बड़ा खुलासा, अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार

US Space Weapons Deployment : अब सवाल सिर्फ…

Community Hall Controversy
Community Hall Controversy : बीजापुर में सामुदायिक भवन में थियेटर चलाने का आरोप, CPI ने जांच और कार्रवाई की मांग की

व्यावसायिक इस्तेमाल को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI)…

Land Fraud Case
Land Fraud Case : सरगुजा में जमीन के नाम पर बुजुर्ग से 18 लाख की ठगी, दो बार एग्रीमेंट कराकर चेक से निकाली रकम

सरगुजा में जमीन बेचने के नाम पर 65…

Korba Crime News
Korba Crime News : कोरबा में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, जेवर-नकदी पार; पास में लगा था गणेश पंडाल

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने एक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?