सीजी भास्कर , 16 फरवरी। महासमुंद (ग्रामीण) एकीकृत बाल विकास परियोजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत जोगीडीपा के ग्राम जोगीडीपा में आंगनबाड़ी सहायिका के एक रिक्त पद पर भर्ती की प्रक्रिया (Anganwadi Helper Job) शुरू कर दी गई है। इस संबंध में 16 फरवरी 2026 को ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन विज्ञापन जारी किया गया है।
एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस पद के लिए इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थी 17 फरवरी 2026 से 3 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन (Anganwadi Helper Job) कर सकती हैं। आवेदन केवल ई-भर्ती पोर्टल https://aww.e-bharti.in के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों पर किसी भी प्रकार से विचार (Anganwadi Helper Job) नहीं किया जाएगा। सभी योग्य महिलाओं से अपील की गई है कि वे समय रहते आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें, ताकि उन्हें इस रोजगार अवसर का लाभ मिल सके। यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं ऑनलाइन माध्यम से की जा रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार का अवसर प्राप्त हो सके।





